Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने की शादी, बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें कौन हैं दुल्हन?
    BREKING NEWS

    ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने की शादी, बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें कौन हैं दुल्हन?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कैनबरा – एंथनी अल्बनीज इसी साल मई में चुनाव जीतकर दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने हैं। अब 62 साल के अल्बनीज ने शादी करते हुए दुनिया का ध्यान खींचा है।

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार दोपहर अपनी पार्टनर जोडी हेडन से शादी करके एक नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर ‘मैरिड!’ लिखकर इस खबर की पुष्टि की. रिकॉर्ड की बात करें तो यह पहली बार है जब किसी मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान विवाह किया है. अल्बनीज और हेडन कई सालों से रिलेशनशिप में थे. वे दोनों पहली बार लगभग 5 साल पहले मेलबर्न में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मिले थे

    अल्बनीज की सरकार के कई अहम सदस्य इस शादी में शामिल हुए। इनमें कैबिनेट मिनिस्टर जिम चाल्मर्स, पेनी वोंग, कैटी गैलाघर, रिचर्ड मार्लेस और एक्टर राइस मुलडून शामिल हैं। वहीं हेडन की पांच साल की भतीजी एला, उनका भाई पैट्रिक भी इस शादी के गवाह बने।

    अल्बनीज के बीते साल ही शादी करने की चर्चा थी लेकिन चुनाव के चलते इसे टाला जाता रहा। ऑस्ट्रेलिया में इस साल मई में हुए चुनाव में अल्बनीज को जीत मिली थी। अल्बनीज ने जून में बताया था कि अगर वह दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनते तो दो महीने के हनीमून पर जाते। एंथनी अल्बनीज की यह दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी कार्मेल टेबट से की थी। NSW की पूर्व पॉलिटिशियन कार्मेल टेबट के साथ एंथनी की शादी साल 2019 में खत्म हो गई थी। पहली शादी से उनका एक बेटा नाथन है। इसके बाद अब 62 साल के एंथनी ने दूसरी शादी रचाई है।

    जोडी हेडन कौन हैं?

    बैंकस्टाउन में जन्मीं 46 साल हेडन की परवरिश NSW सेंट्रल कोस्ट में हुई है। उन्होंने सुपरएनुएशन सेक्टर में दो दशक तक बड़े फाइनेंस इंस्टीट्यूशन और इंडस्ट्री फंड्स में काम किया है। अल्बनीज से 16 साल छोटी हेडन स्कूल टीचर की बेटी हैं और खुद सुपरएनुएशन इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमा चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    भीषण सड़क हादसा: अपहरण मामले की दबिश में गई टीम की सड़क हादसे में 5 जवानों की मौत…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.