Author: chhattisgarhrajya.in

श्रीनगर: संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर बहस चल रही है. इस बीच जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन महादेव के तहत कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के आरोपी सुलेमान शाह को मार गिराया है. जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में आतंकी अबू हमजा और यासिर भी मारा गया. इन आतंकियों की लंबे समय से सुरक्षाबलों को तलाश थी. सरकार ने सुलेमान शाह पर 20 लाख रुपये का इनाम रखा था. ऑपरेशन के संबंध में सेना की चिनार कॉर्प्स ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की. सेना के अधिकारियों के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर लिडवास इलाके में…

Read More

जहां लोग सांप का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगते हैं, वहीं पुणे की 70 साल की शकुंतला सुतार ने ऐसा काम कर दिखाया, जिसे देखकर पूरा देश उनके साहस को सलाम कर रहा है. दादी ने न केवल एक ज़िंदा सांप को बिना डरे हाथों से पकड़ा, बल्कि उसे अपने गले में डाल लिया और ये सब किया लोगों को सांपों के प्रति जागरूक करने के लिए. सांप को गले में डालने वाली दादी ये घटना है महाराष्ट्र के पुणे जिले के कासर आंबोली गांव की, जहां शकुंतला सुतार अपने परिवार के साथ रहती हैं. जब एक दिन उनके…

Read More

दुर्ग । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधिपति  पी.पी. साहू पोर्टफोलियो जज जिला दुर्ग के द्वारा 26 जुलाई 2025 को जिला न्यायालय दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व सर्किट हाउस में जिला न्यायालय दुर्ग के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पोर्टफोलियो जज की अगवानी की गयी। उक्त भेंट में पोर्टफोलियो जज द्वारा जिले के कलेक्टर से नवीन न्यायालय भवन के संबंध में भूमि आबंटन तथा न्यायाधीशों के आवास हेतु भूमि आबंटन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। तदोपरांत पोर्टफोलियो जज का न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं तथा न्यायिक कर्मचारियों ने…

Read More

जगदलपुर । खरीफ फसल सीजन वर्ष 2025-26 हेतु उद्यानिकी फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा करवाने हेतु इच्छुक कृषक 31 जुलाई तक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिसके टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता तथा अमरूद हेतु किसानों को न्यूनतम 5 प्रतिशत प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा और शेष प्रीमियम राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा दिया जाएगा।  टमाटर के लिए प्रति हेक्टेयर एक लाख 20 हजार रुपए की बीमित राशि है, जिसके लिए किसानों को मात्र 06 हजार रुपए का प्रीमियम देना होगा। बैंगन के लिए प्रति हेक्टेयर 77 हजार रुपए की बीमा राशि निर्धारित की…

Read More

बिलासपुर ।  बिलासपुर की विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट ने गांजा तस्करी के मामले में महिला समेत 3 आरोपियों को दोषी करार दिया है, और पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास एवं 50-50 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है. साथ ही जुर्माना नहीं चुकाने पर दो-दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. फैसला विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट कु. पुष्पलता मारकण्डे की कोर्ट ने सुनाया है. दरअसल, 31 दिसंबर 2023 को सकरी थाना के सहायक उप निरीक्षक हेमंत आदित्य को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सैदा निवासी सुलक्षणा पाण्डेय एक सफेद रंग की डस्टर कार में ओडिशा से गांजा लेकर…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने जन्म प्रमाण में जालसाजी मामले में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने लक्ष्य के खिलाफ एफआईआर रद्द कर दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि लक्ष्य सेन के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही जारी रखना अनुचित है और यह अदालती प्रक्रिया का दुरुपयोग है। क्या है मामला?अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शटलर लक्ष्य सेन पर साल 2022 में उम्र का गलत विवरण देने का आरोप लगा था। बेंगलुरु पुलिस ने नागराजा एमजी नाम के शख्स की शिकायत के बाद लक्ष्य…

Read More

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सोमवार को लोकसभा में बहस से पहले राजनीतिक टकराव चरम पर पहुंच गया। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि वे चर्चा के दौरान ‘लक्ष्मण रेखा’ पार न करें और पाकिस्तान की भाषा बोलने से बचें। इस पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया। रिजिजू की दो टूक: “पाकिस्तान के हित में बयान न दें विपक्ष” रिजिजू ने कहा कि, “मैं विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस से अनुरोध करता हूं कि वे ऐसा कुछ न कहें जो भारत के राष्ट्रीय…

Read More

बाराबंकी । सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव के दर्शन को उमड़ी भीड़ के बीच अवसानेश्वर मंदिर में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के बाहर गैलरी में लगे लोहे के पोल में करंट उतरने से भगदड़ मच गई, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। आधी रात को शुरू हुई थी भारी भीड़रविवार रात 12 बजे से ही गोमती नदी में स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर की ओर बढ़ने लगी थी। रात 1:30 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खुले,…

Read More

मेष आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को संयम से निपटाने की पूरी कोशिश करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। जिस कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर भागदौड़ लगी रहेगी। आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को लेकर कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं। आपके मन में कुछ नया करने को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी। वृषभ आज का दिन आपके लिए कुछ नया…

Read More

रायगढ़ ।  पुसौरवासियों को अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए रायगढ़ जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज जनपद पंचायत पुसौर परिसर में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यालय शासन की जन-केन्द्रित सेवाओं की प्रतिबद्धता और त्वरित, पारदर्शी व्यवस्था का प्रतीक बनेगा। चौधरी ने कहा कि यह केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि ग्रामीण जनता को सुलभ, सस्ती और तेज़ रजिस्ट्री सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से समय, ऊर्जा और धन की बचत होगी। यह…

Read More