संचार एवं ग्रामीण विकास मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. पेमासानी चंद्र शेखर, जो दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय, विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
Author: chhattisgarhrajya.in
राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के अडिग प्रहरी हैं सीआरपीएफ के जवान – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस (27 जुलाई) के अवसर पर वीर जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, अनुशासन और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्थापना दिवस के अवसर पर शांति, सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के लिए कार्यरत सभी सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सीआरपीएफ जवानों की वीरता और प्रतिबद्धता की…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (27 जुलाई) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत को वैज्ञानिक और सामरिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में देश ने रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलताएं प्राप्त कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन-संग्राम हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी सपनों को थामे रखता है। मछुआरे के बेटे से लेकर राष्ट्रपति भवन…
भारत विकास के रास्ते पर तेज़ी से दौड़ रहा है। नए एक्सप्रेस-वे, चौड़ी सड़कों और चमचमाते हाइवे पर फर्राटे भरते वाहन आधुनिक भारत की पहचान बन चुके हैं। लेकिन इस रफ्तार की एक और सच्चाई है—मौत। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि जनवरी से जून 2025 के बीच केवल राष्ट्रीय राजमार्गों पर ही 26,770 लोगों की जान जा चुकी है। ये आंकड़े सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि हर मौत के पीछे एक परिवार की बर्बादी, एक सपने का अंत और एक समाज की चूक को दर्शाते हैं। कहाँ चूक हो रही है?केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में बताया कि हर…
श्रावण मास के शुक्लपक्ष की पंचमी को हर साल नागों की पूजा का पावन पर्व नाग पंचमी मनाया जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार नागों की पूजा करने पर व्यक्ति को सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उसे भविष्य में शत्रु और सर्पदंश का भय नहीं रहता है. पंचांग के अनुसार इस साल नागपंचमी का पर्व 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा. नागों की पूजा हमारे देश में कब और कैसे प्रारंभ हुई? नागों की पूजा करने के धार्मिक और वास्तु लाभ क्या हैं? यदि नागपंचमी के दिन नाग देवता के दर्शन न हों तो आखिर कैसे करें पूजा?…
सी घी का सेवन पुराने समय से किया जा रहा है. हमारे बड़े-बुजुर्ग भी हमेशा देसी घी का सेवन करने की सलाह देते थे. इसकी वजह थी इसमें पाए जाने वाले वो तत्व जो हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायी साबित होते हैं. देसी घी को कई तरीके से डाइट में शामिल किया जा सकता है कुछ लोग इसे दाल और सब्जी में डालकर खाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग घी लगी हुई रोटी का सेवन करते हैं. लेकिन एक सवाल जो लोगों के मन में अक्सर आता है कि क्या रोटी में घी लगाकर खाना सही है.…
रायपुर- प्रदेश के विभिन्न जिलों में राज्य शासन द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे है, जहां मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इस कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा गरियाबंद में विशेष मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. भट्टर एवं टीम द्वारा कुपोषित बच्चों की जांच एवं ईलाज की गई। इसी दौरान ग्राम कुटेना निवासी मनोज यादव के पुत्र बालक पूर्वेश यादव के स्वास्थ्य जांच के दौरान एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी एक्टोडर्मल डिस्प्लेशिया का पता चला। बच्चे में दुर्लभ बीमारी की पहचान होने के बाद डॉ. भट्टर ने बताया कि यह बीमारी लाखों…
राजनांदगांव । सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। सांसद संतोष पाण्डेय ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अच्छे से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के संबंध में जनजागरूकता लाने कहा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने पिछले वर्ष की तुलना में अधिक सड़क दुर्घटना होने पर चिंता व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी ब्लैक स्पाट में सुधारात्मक कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकता है। उन्होंने जिले में चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट की जानकारी और वहां शीघ्र सुधारात्मक कार्य करने…
मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रिहायशी इलाकों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों, मंदिर परिसरों, झुग्गी बस्तियों और अनधिकृत कॉलोनियों में व्यापक सफाई कार्य किया जाएगा. लोग कहेंगे कूड़े से आजादी मिली- रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आशा व्यक्त की है कि अभियान के समापन के बाद लोग यह कहेंगे कि दिल्ली वास्तव में कूड़े से मुक्त हो गई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें शहरी विकास और शिक्षा मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव धर्मेंद्र, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली नगर निगम (MCD), एनडीएमसी,…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को मिलेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी केंद्र, पुस्तकालय, मेडिकल यूनिट और स्किल सेंटर 20.53 करोड़ की लागत से पंड्रापाठ में विकसित होगा बहु-उद्देशीय परिसर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर जिले के पंड्रापाठ में राज्य का अत्याधुनिक तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जो ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेल, शिक्षा और ग्रामीण विकास को एक समन्वित दृष्टिकोण के साथ जोड़कर समग्र उन्नति की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जशपुर जिले…
