Author: chhattisgarhrajya.in

मुंबई । मोहित सूरी निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया है और पहले तीन दिनों में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। नए बॉलीवुड स्टार अहान पांडे और अनीत पड्डा की मुख्य भूमिकाओं वाली ये फिल्म न केवल 2025 की एक हिट फिल्म है, बल्कि इसे दो स्टार किड्स की किस्मत भी चमकी है। ‘सैयारा’ ने अपने पहले दिन 21 करोड़ और दूसरे दिन 25 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब अहान पांडे की डेब्यू फिल्म के तीसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। सैयारा ने तीन दिन…

Read More

रियाद । सऊदी अरब के ‘स्लीपिंग प्रिंस’ के नाम से मशहूर प्रिंस अल-वलीद बिन खालिद बिन तलाल अल सऊद का 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह करीब दो दशक कोमा में थे। प्रिंस अल-वलीद के परिवार ने रविवार को उनके निधन की पुष्टि की है। प्रिंस अल-वलीद के पिता प्रिंस खालिद बिन तलाल बिन अब्दुल अजीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, अल्लाह के हुक्म, नियति में पूर्ण विश्वास और गहरे दुःख के साथ, हम अपने प्यारे बेटे प्रिंस अल-वलीद बिन खालिद बिन तलाल बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। अल्लाह उन…

Read More

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि एक-दो दिनों तक धूप की वजह से लोगों को थोड़ी गर्मी से भी जूझना पड़ा। अब मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का अनुमान जताया है। यहां दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से स्कूल भी बंद करने पड़ गए हैं। वहीं उत्तराखंड में भी बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूपी-बिहार में भी मौसम…

Read More

जम्मू-कश्मीर। रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन हो गया। चपेट में आने  चार तीर्थयात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह भूस्खलन त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा शहर में हुई भारी बारिश के कारण हुआ है। यह घटना सुबह लगभग 8.50 बजे बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुई। यह यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। यहां ज्यादातर टट्टू सवार पुराने मार्ग पर इकट्ठा होते हैं। अधिकारियों ने बताया कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और चार फंसे हुए…

Read More

अयोध्या । भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में सुबह से ही सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर शिवभक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। बड़ी संख्या में कावड़िये, रामनगरी के स्थानीय जनमानस के अलावा आसपास के जिलों के श्रद्धालु भी रामनगरी पहुंचे हैं। भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की ओर से स्थापित सिद्धपीठ नागेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे हैं।  सुबह से ही श्रद्धालु मां सरयू में डुबकी लगाकर जल लेकर भगवान शिव के दरबार में कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर रहे हैं। भोर से ही दर्शन पूजन शुरू हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से व्यापक इंतजाम…

Read More

बालोद । बालोद जिले के गरूर थाना क्षेत्र में स्थित बीईओ कार्यालय में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मृतक की पहचान सतीश यादव के रूप में हुई है, जो कार्यालय में सफाईकर्मी के तौर पर कार्यरत लक्ष्मी यादव का बेटा था। सूचना मिलते ही गरूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सतीश की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि उसकी मां लक्ष्मी यादव पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर थी, जिस कारण वह उनकी जगह…

Read More

कवर्धा । सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान भोरमदेव थाना परिसर के सामने भक्तों के लिए प्रसादी वितरण का सेवा कार्य जारी है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल को श्रद्धालुओं और आम लोगों से भरपूर सराहना मिल रही है। इस सोमवार, जो सावन का दूसरा सोमवार था, कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को चना, बूंदी और केला प्रसादी स्वरूप वितरित किया गया। थाना स्टाफ स्वयं सेवा में जुटा रहा और पूरी श्रद्धा के साथ यात्रियों की सेवा की। SDOP और थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चासेवा कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी कृष्णा चंद्राकर, थाना प्रभारी…

Read More

रायपुर । वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रविवार को सरिया में नवनिर्मित तहसील कार्यालय, उप-पंजीयक कार्यालय और अटल परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने तहसीलदार कोमल साहू और उप-पंजीयक पूनम सिदार को उनके पदीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और विधिवत रूप से उन्हें उनके कार्यस्थल की कुर्सी पर आसीन कराया। लोकार्पण समारोह के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और सरिया चौक में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के साथ अटल…

Read More

नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन ऑपरेशन सिंदूर जैसे गौरवपूर्ण सैन्य अभियान पर विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे को लेकर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारत की सैन्य पराक्रम, रणनीतिक सूझबूझ और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह अभियान भारत की वैश्विक साख को मजबूत करने वाला और हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और संवेदनशील विषय पर विपक्ष द्वारा संसद में अनावश्यक हंगामा और शोर-शराबा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है। देशहित से ऊपर राजनीति करना…

Read More

मेष आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने कानूनी मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने किसी काम को लेकर अनदेखी न करें। संतान की पढ़ाई-लिखाई में यदि कोई समस्या आ रही थी, तब वह भी दूर होगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। वृषभ आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने अच्छी…

Read More