सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में बदलाव की बयार बह रही है। बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं और लोकतंत्र की लौ अब हर कोने में जल रही है। इसी परिवर्तनशील वातावरण में आज सुकमा जिले में ₹1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन्हें मिलाकर पिछले 24 घंटों में कुल 45 नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अभूतपूर्व घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल आत्मसमर्पण नहीं है, बल्कि विश्वास की उस…
Author: chhattisgarhrajya.in
सरकार हर भारतीय का सपना सच करने के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइकेरायपुर में आयोजित रोज़गार मेला में युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने कहा कि युवाओं को रोजगार मेला में जो नौकरी मिल रही है, वह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। विकसित भारत की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है और सरकार हर भारतीय का सपना सच करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।देश के युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक…
छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में हासिल किया नया मुकाम:नई शिक्षा नीति से बदली तस्वीर, छत्तीसगढ़ में स्थानीय भाषाओं में मिल रही शिक्षा मुख्यमंत्री ने पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में विभिन्न विधाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित शिक्षकों, विद्यार्थियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र सेवा का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए रोज़गार मेले के 16वें संस्करण में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि रोज़गार मेला युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में उत्प्रेरक बनाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नियुक्ति प्राप्त लोगों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आप सभी को आपकी इस नई यात्रा के लिए बधाई देता हूँ। दुनिया अब मानती है कि भारत के पास दो शक्तियाँ हैं- जनसांख्यिकी और लोकतंत्र। मैं हाल…
क्वेटा । पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 9 लोगों की हत्या कर दी है। हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने बसों में सवार इन यात्रियों का अपहरण किया। उसके बाद हमलावरों ने कथित तौर पर सभी 9 लोगों को गोली मार दी। बलूचिस्तान के झोब और लोरलाई जिलों की सीमा पर स्थित सुर-दकई इलाके में यह घटना हुई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, ये बसें पंजाब प्रांत की ओर जा रही थीं। हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने सड़क जाम कर इन बसों को रोक लिया। एन-70 राजमार्ग के पास सुर-दकई इलाके में बसों को रोका गया। हमलावरों ने कुछ यात्रियों…
गरियाबंद । प्रयास आवासीय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार प्रतिक्षा सूची राज्य के विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन में अपलोड कर दिया गया है। जिसमें अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बालक का काउंसलिंग 15 जुलाई को, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बालिका का काउंसलिंग 16 जुलाई को, अनुसूचित जाति बालक/बालिका का काउंसलिंग 17 जुलाई को, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका एवं सामान्य वर्ग बालक/बालिका, अल्पसंख्यक बालक/बालिका का काउंसलिंग 18 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रसास कन्या आवासीय विद्यालय…
दुर्ग । खरीफ वर्ष 2025 से कृषक उन्नति योजना में धान के साथ-साथ फसल विविधिकरण प्रोत्साहन के तहत् दलहन-तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार तथा इनके उत्पादन में आत्मनिर्भता के लक्ष्य के साथ योजनान्तर्गत विहित अन्य फसलों पर आदान सहायता राशि दिये जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे धान के अतिरिक्त दलहन-तिलहन, मक्का, लघु धान्य फसलें (कोदो, कुटकी, रागी) एवं कपास फसल लेने वाले कृषकों को 10 हजार रू प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जायेगी। इसके अतिरिक्त विगत खरीफ में एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत ऐसे कृषक जिन्होंने धान की फसल लगाई हो तथा प्रदेश की…
मुंबई । आलोक नाथ का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले एक ‘संस्कारी बाबूजी’ की तस्वीर उभरती है। वह जो हमेशा बड़े प्यार से अपने परिवार की देखभाल करते हैं, संस्कारों की बात करते हैं और बड़े ही सलीके से बच्चों और बहुओं को समझाते हैं। उनकी यह छवि बॉलीवुड और टीवी दोनों जगह ऐसी बन गई है कि लोग उन्हें ‘संस्कारी पिता’ के तौर पर ही जानते हैं। बहुत सी फिल्मों में उन्होंने ऐसा किरदार निभाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी ऐसा ही समझ बैठते हैं। चाहे वह ‘हम आपके हैं कौन’, ‘विवाह’, ‘हम साथ साथ…
वांशिगटन । अमेरिका और ईरान के बीच हालात फिर तनाव की ओर बढ़ रहे हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को ईरान नहीं जाने की सलाह दी है। अमेरिका की ओर से ईरान यात्रा को लेकर नई एडवाइजरी जारी की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि नागरिकों को किसी भी स्थिति में ईरान की यात्रा नहीं करनी चाहिए। अमेरिकी विदेश विभाग के वाणिज्य दूतावास कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, अमेरिकी नागरिकों को किसी भी कारण से ईरान नहीं जाना चाहिए। ईरान में अमेरिकी नागरिकों को बिना किसी चेतावनी और…
मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यूएई से नारकोटिक्स मामले के आरोपी कुब्बावाला मुस्तफा को वापस लाने में सफलता हासिल की है। सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से कुब्बावाला मुस्तफा को यूएई से सफलतापूर्वक भारत वापस लाने का समन्वय किया है। कुब्बावाला मुस्तफा मुंबई पुलिस का वांछित आरोपी है। सीबीआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सीबीआई की इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन यूनिट (आईपीसीयू) ने अबू धाबी की इंटरपोल टीम (एनसीबी-अबू धाबी) के साथ मिलकर वांछित आरोपी कुब्बावाला मुस्तफा को 11 जुलाई को भारत वापस लाया है। मुंबई पुलिस की चार सदस्यीय टीम 7 जुलाई को दुबई (यूएई) गई थी…
