गरियाबंद । प्रयास आवासीय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार प्रतिक्षा सूची राज्य के विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन में अपलोड कर दिया गया है। जिसमें अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बालक का काउंसलिंग 15 जुलाई को, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बालिका का काउंसलिंग 16 जुलाई को, अनुसूचित जाति बालक/बालिका का काउंसलिंग 17 जुलाई को, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका एवं सामान्य वर्ग बालक/बालिका, अल्पसंख्यक बालक/बालिका का काउंसलिंग 18 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रसास कन्या आवासीय विद्यालय गुढियारी रायपुर में आयोजित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने विद्यार्थियों को काउंसलिंग में अपने समस्त अभिलेखों – प्रवेश पत्र, निवास, जाति, आय प्रमाण पत्र, कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी का प्रमाण पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो जिले के पुलिस अधीक्षीक द्वारा जारी प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित होने कहा है। मेरिट सूची में दर्शित अनुसार विद्यार्थी काउंसलिंग के लिए निर्धारित तिथि एवं समय में अनिवार्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा गया है। इस संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं।
Trending
- दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
- ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात
- नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’
- बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
- विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- सेवा संकल्प अभियान: नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय
- भारत-भूटान के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा, इन मुद्दों पर बनी सहमति
- केंद्र सरकार ने की 14 नए जजों की नियुक्ति की घोषणा, दिल्ली को 7 और झारखंड-कर्नाटक को 3-3

