तिल्दा नेवरा । जनपद पंचायत कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित मनोरंजन कंप्यूटर दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण दुकान के अंदर रखे लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 3:30 बजे दुकान के संचालक को किसी के द्वारा फोन किया गया कि दुकान में आग लग गई है। जब दुकान संचालक आकर देखा तो अंदर आग जल रही थी। उसने तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे अडानी पावर प्लांट सहित आसपास के कुछ अन्य प्लांट से…
Author: chhattisgarhrajya.in
नगरीय निकायों में बैकडेट से स्थानांतरण संबंधी भ्रमोत्पादक समाचार के संबंध में नागरिकों की सही जानकारी हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 (परिपत्र क्रमांक Rule-3017/2/2025.GAD-6 दिनांक 05 जून 2025) में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि यह नीति निगमों एवं स्वायत्त संस्थाओं पर लागू नहीं होगी। चूंकि प्रदेश के सभी नगरीय निकाय स्वायत्त संस्थाएं हैं, अतः उनमें स्थानांतरण संबंधित कार्य छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 एवं नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में, नगरीय…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रावण मास के 11 जुलाई से शुभारंभ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण मास शिवभक्तों के लिए अत्यंत महत्व का समय होता है। इस मास में श्रद्धालु विशेष रूप से सोमवार का व्रत रखते हैं और गहन भक्ति भाव से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करते हैं। सावन के दौरान शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु कांवर यात्रा पर निकलते…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों में आज एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ी है। कोलकाता में चल रहे ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी विशिष्ट और समृद्ध विरासत के साथ शानदार उपस्थिति दर्ज करायी। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने कोलकाता के टूर ऑपरेटर एवं ट्रेव्हल्स एजेंट को छत्तीसगढ़ के टूर पैकेज के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला के साथ मंच साझा किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री नीलू…
मेष आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। राजनीति में भी आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। वृषभ आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे…
बिलासपुर. फैमिली कोर्ट परिसर में महिला फरियादी के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. महिला वकील ने फरियादी महिला के साथ उनके परिजनों की भी पिटाई कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महिला वकील फरियादी का बाल पकड़कर खींचती दिख रही. जानकारी के मुताबिक, फरियादी पीड़िता का कुटुम्ब न्यायालय में प्रकरण चल रहा है. फीस लेने के बाद भी वकील ने केस लड़ने से इंकार कर दिया. इस पर फरियादी पक्ष और वकील के बीच विवाद हुआ. इस दौरान महिला वकील ने फरियादी महिला और उनके परिजनों के साथ मारपीट की.…
नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री की तरह टीवी इंडस्ट्री में भी कई ऐसे यादगार किरदार हुए हैं, जो सीधा फैंस के दिलों को छू जाते हैं. उन्हीं में से एक किरदार था टीवी सीरियल जोधा अकबर की महारानी रुकैया बेगम का. रुकैया बेगम से अकबर बहुत प्यार करते थे. शो में में उन्हें बहुत जिद्दी और अड़ियल किस्म की बेगम के तौर पर दिखाया गया था. रुकैया बेगम के किरदार को एक्ट्रेस लवीना टंडन ने किया था. लवीना को इस किरदार ने बहुत पॉपुलैरिटी दिलाई थी. पर क्या आप जानते हैं कि इस समय हम सबकी प्यारी रुकैया बेगम कहां हैं?…
सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय माना जाता है. इस पूरे मास में भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाकर, व्रत रखकर और रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने की कोशिश करते हैं. लेकिन इस पूरे माह में सबसे विशेष दिन सावन शिवरात्रि का होता है, जो कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आता है. यह दिन महाशिवरात्रि के बाद सबसे शक्तिशाली और फलदायक शिवरात्रि मानी जाती है. ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस दिन श्रद्धा और विधिपूर्वक शिवजी की आराधना करते हैं, उनके जीवन से हर तरह के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि…
जान लें इस नेचुरल ड्रिंक को पीने के जबरदस्त फायदे करी पत्ते का इस्तेमाल ज्यादातर खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ते का पानी पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। कंट्रोल करे ब्लड शुगर लेवल डायबिटीज पेशेंट्स के लिए करी पत्ते का पानी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। करी पत्ते के…
कच्चे लहसुन की मदद से न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाया जा सकता है बल्कि आपकी सेहत को भी काफी हद तक सुधारा जा सकता है। सही मात्रा में और सही तरीके से कच्चे लहसुन को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। आइए जानते हैं कि हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट एक कच्ची लहसुन की कली को चबाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। हड्डियों को बनाए मजबूत क्या आप अपनी बोन हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डेली डाइट…
