नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 नवंबर, 2024 को काशी, उत्तर प्रदेश जाएंगे। अपने इस दौरे पर उपराष्ट्रपति नमो घाट की पट्टिका का अनावरण करेंगे एवं काशी की देव दीपावली में सम्मिलित होंगे।
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 15 नवंबर, 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन कर छात्रों को सामूहिक भोज कराया जाता है। इसी क्रम में बाल दिवस के अवसर पर पंडित देवकी नंदन कन्या स्कूल में आयोजित न्योता भोज में कलेक्टर अवनीश शरण ने शिरकत कर बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया। स्कूल शिक्षकों द्वारा बाल दिवस के अवसर पर आयोजित न्योता भोज में 300 से अधिक छात्राओं ने भोज का आनंद लिया। देवकी नंदन कन्या स्कूल में बाल दिवस के मौके पर स्कूल के शिक्षकों द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य मुख्य मंत्री श्री…
बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी अंतर्गत ग्राम गोबरी के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 एवं 03, ग्राम ईटवा के आंगनबाड़ी केन्द्र ईटवा आवासपारा, ग्राम खुडुभाठा के आंगनबाड़ी केन्द्र 02, ग्राम मोहतरा के आंगनबाड़ी केन्द्र 02, ग्राम जोंधरा के आंगनबाड़ी केन्द्र 03, ग्राम जुनवानी के आंगनबाड़ी केन्द्र 02, ग्राम लोढ़ाबोर के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 एवं ग्राम लिमतरा के आंगनबाड़ी केन्द्र छोटे खपरी लिमतरा में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पदों की नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर अंतिम सूची एकीकृत परियोजना कार्यालय मस्तूरी एवं जनपद पंचायत मस्तूरी के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया…
बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण जबलपुर न्यायपीठ जबलपुर (म.प्र.) का सर्किट कोर्ट सीटिंग 18 नवंबर 2024 से 22 नवंबर 2024 तक कार्यालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण कम्पोजिट बिल्डिंग के पास बिलासपुर में आयोजित है। जिसमें मल्लिका आर्या, प्रशासनिक सदस्य जबलपुर बेंच भाग लेंगी।
बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) के तहत आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। योजनांतर्गत विद्यमान निजी एवं नवीन सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों जैसे राईस मिल, पोहा मिल, केटल फीड, बेकरी, नमकीन उद्योग, रेडी-टू-इट उत्पाद, मसाला उद्योग, पापड़, बड़ी, आचार, मुरमुरा उद्योग, फुटा चना उद्योग आदि को शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रति पात्र उद्योंगो को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत की दर से क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी परन्तु अधिकतम 10 लाख रू. दिये जाने का प्रावधान है एवं लाभार्थी का कुल लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत अंशदान राशि…
बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/जिले में आज से धान खरीदी पर्व का आगाज हो गया है। कल धान बेचने के लिए टोकन कटाने वाले किसान आज सुबह से ही समितियों में धान लेकर बेचने पहुंचे। पहले ही दिन 194 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटवाया है। 120 टोकन एप द्वारा और 74 टोकन समितियों द्वारा कटवाया गया है। इन किसानों से 80 समितियों में 9 हजार 122 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने धान खरीदी अभियान का हरदीकला खरीदी केन्द्र में शुभारंभ…
बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम हरदीकला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया इस अस्पताल को पिछले माह गुणवत्ता प्रमाण पत्र केन्द्र सरकार से प्राप्त हुआ है। कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया उन्होंने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। दवाईयों की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा की जो दवाईयां एक्पाइरी के नजदीक है उनका वितरण पहले किया जाए। उन्होंने ईलाज कराने आए मरीजों की बीमारी की भी जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग वर्मा भी उपस्थित थे।
बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/आज से शुरू हुए धान खरीदी पर्व को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेहनत का वाजिब दाम मिलने से किसान खुश हैं। बिल्हा विकासखंड के हरदीकला धान खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए किसान समिति में धान खरीदी के लिए की गयी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। ऑन लाईन टोकन व्यवस्था से किसानों के समय की बचत हो रही है। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। किसानों ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने माटीपुत्रों का सच्चा सम्मान किया है। हरदीकला धान खरीदी…
बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/जिला पंचायत बिलासपुर के निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण का अंतिम प्रकाशन जारी कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने 12 नवंबर को अंतिम प्रकाशन की अधिसूचना जारी की। जिसके अनुसार बिलासपुर जिला पंचायत में अब 17 निर्वाचन क्षेत्र होंगे।
कमिश्नर महादेव कावरे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित बिलासपुर, 15 नवम्बर 2024/संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में सिम्स बिलासपुर और मेडिकल कॉलेज कोरबा की स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। कोरबा स्वशासी समिति की बैठक वीसी के जरिए ली गई। बैठक में मेडिकल छात्रों और मरीजों की सुविधाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्वशासी समिति सिम्स के प्रबंधकारिणी सभा की बैठक में नये शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 26 नवीन स्नातकोत्तर सीटों के प्रारंभ किये जाने तथा पूर्व में संचालित 17 विषयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम व स्नातक पाठ्यक्रम की मान्यता नवीनीकरण, सहित 08 विषयों पर…
