कोरबा 14 नवम्बर 2024। घर से स्कूल जाने निकली कक्षा 12 वीं की एक छात्रा पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश ने सरेआम हमला कर दिया। एक के बाद एक कई बार वार किए, इससे हाथ व चेहरे में चोटें आई है। जिस दुस्साहसिक ढंग से इस घटना को अंजाम दिया गया, उससे बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावक सहम उठे हैं। पंप हाउस कालोनी में रहने वाली 17 साल की एक छात्रा मंगलवार को सुबह 10 बजे आत्मानंद पब्लिक स्कूल जाने निकली थी। वह अभी कालोनी के अंदर पानी टंकी के पास पहुंची थी कि बिना नंबर की बाइक…
Author: chhattisgarhrajya.in
कोंडागांव 14 नवम्बर 2024। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 14 नवंबर से धान खरीदी का कार्य शुरू हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 21 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जिसमें पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 24 घंटे वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा 05 उड़नदस्ता टीम के द्वारा भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ छोटे व्यापारियों एवं बिचौलियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज कृषि…
रायपुर 14 नवम्बर 2024। आबकारी विभाग की सचिव आर शंगीता की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन में आबकारी विभाग की बैठक में एण्ड्राईड मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन मनपसंद लॉन्च किया गया। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से से ग्राहक न केवल मदिरा दुकानों में मदिरा की उपलब्धता के ब्राण्ड-लेबल, दुकान, कीमत अनुसार उपलब्ध सर्च ऑप्पन से ऑनलाईन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस एप्प के माध्यम से ग्राहक मदिरा दुकान में अपनी पसंद का ब्राण्ड उपलब्ध न होने पर उसकी सुनिश्चित करने की जानकारी भी विभाग को दे सकेंगे। इस एप्लीकेशन से मदिरा दुकानों के संचालन एवं शिकायत पर की…
नई दिल्ली 14 नवम्बर 2024। उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने कोचिंग क्षेत्र में भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीसीपीए मुख्य आयुक्त और उपभोक्ता मामले विभाग सचिव निधि खरे ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कोचिंग क्षेत्र में भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश, 2024, का उद्देश्य छात्रों और आम जनता को कोचिंग केंद्रों द्वारा आमतौर पर अपनाए जाने वाले भ्रामक विपणन तौर-तरीकों से बचाना है। कोचिंग क्षेत्र में भ्रामक विज्ञापन रोकथाम के…
मनसुख मांडविया ने दी जशपुर को बड़ी सौगात- बनेगा स्पोट्र्स स्टेडियम रायपुर 13 नवंबर 2024। भगवान बिरसा मुंडा ‘माटी के वीर पदयात्रा’ आज जशपुर के पुरना नगर मैदान से हुई शुरू। पदयात्रा में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 10 हजार से अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ पदयात्रा की। माटी के वीर पदयात्रा में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, कृषि विकास…
मेष- आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह लेनी पड़ सकती है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना होगा। बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। वृषभ- आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते…
पटना 13 नवम्बर 2024। भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह से अपराधियों ने 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है और पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि अक्षरा सिंह के मोबाइल फोन पर सोमवार देर रात अलग-अलग नंबरों से दो कॉल आये। अक्षरा सिंह को दो दिनों के अंदर 50 लाख रुपये की रंगदारी देने के लिए कहा गया है और पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अक्षरा सिंह ने…
इन दिनों देश दुनिया में हार्ट अटैक, स्ट्रोक के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। पहले जहां हार्ट अटैक 50 की उम्र के बाद वालों को होता था वहीं, अब युवा उम्र में ही लोग इसकी गिरफ्त में आने लगे हैं। वहीं, सर्दियों के मौसम में दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ती है। इसके पीछे खराब खनापन, एक्सरसाइज़ की कमी, जंक फूड का सेवन आपको इस बीमारी की तरफ एक कदम और आगे धकेलती है। यानी एक तरह से कहा जाए तो हार्ट अटैक के पीछे आपकी बिगड़ी हुई जीवनशैली है। ऐसे में अगर आप अपनी लाइफ स्टाइल में…
रायपुर 13 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। जनजातीय गौरव दिवस पर अपने नृत्य की प्रस्तुति देने नर्तक दलों छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। आज अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, राजस्थान और सिक्किम के आदिवासी नर्तक दल रायपुर पहुंच चुके हैं। अरूणाचल प्रदेश के नर्तक दल आदिलोक नृत्य नाटिका, उत्तराखंड के नर्तक…
रानीखेत 13 नवम्बर 2024। ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट गांव में नवविवाहित दंपत्ति संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। मंगलवार दोपहर खुशालकोट निवासी देवकी देवी घर लौटीं और उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। बेटा कमल सिंह…
