दुर्ग, 14 दिसंबर 2024/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में विगत दिनों जिला पंचायत सभागर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम ब्लॉक बिहान स्टाफ एवं पीआरपी का परिचय लिया गया। इस दौरान लखपति दीदी बनाये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को प्राप्त 3600 के लक्ष्य के विरूद्ध कुल जितनी महिलाओं की कार्ययोजना बनाई गई है, विभागीय समन्वय स्थापित कर लाभांवित महिलाओं एवं अगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री दुबे ने निर्देशित किया कि…
Author: chhattisgarhrajya.in
दुर्ग, 14 दिसम्बर 2024/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक इवेन कार्गाे में 30 पदों एवं ए एस सिक्यूरिटी सर्विस में 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार…
दुर्ग, 14 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग नगर विधानसभा के 12 कार्याे के लिए एक करोड़ 77 लाख 93 हजार 280 रूपए स्वीकृत किया गया है। विधायक श्री गजेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग द्वारा की जाएगी। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड 02 में कृष्ण मंदिर के पास शौचालय निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 98 हजार 669 रूपए, वार्ड क्रमांक 18 में डॉ. अम्बेडकर वाचनालय भवन पर प्रथम तल में कक्ष…
दुर्ग, 14 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 08 कार्याे के लिए 79 लाख 87 हजार 017 रूपए स्वीकृत किया गया है। विधायक ललित चंद्राकर द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग द्वारा की जाएगी। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत करगाडीह में सीसी रोड निर्माण भान बघेल घर से सुखचंद यादव घर तक के लिए 7 लाख 39 हजार 546 रूपए, ग्राम पंचायत कोकड़ी में विभिन्न गली में सीसी रोड निर्माण…
दुर्ग, 14 दिसम्बर 2024/ आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 26 नवंबर से 25 दिसंबर तक देश का प्राकृतिक परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें भारत के सभी वयस्क नागरिकों का प्रकृति परीक्षण आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से किया जाना है। इसी कड़ी में आज दुर्ग संभाग के कमिश्नर एसएन राठौर का प्रकृति परीक्षण जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयुष विंग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश चंद्राकर द्वारा किया गया। आयुर्वेद में वर्णित प्रकृति परीक्षण से व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक संरचना और प्रकृति को समझने में मदद मिलती है। जिससे व्यक्ति के शरीर…
दुर्ग, 14 दिसंबर 2024/ भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा “रिजर्व बैंक: एकीकृत लोकपाल योजना 2021” के अंतर्गत होटल अमित इंटरनेशनल पार्क सुपेला भिलाई में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आम नागरिकों तथा ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से सम्बंधित शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न बैंक अधिकारियों के द्वारा बैंकिंग सेवाओं से असंतुष्ट होने पर शिकायत की प्रणाली, शिकायत की पहले सम्बंधित बैंक शाखा अधिकारी तक पहुंचाना, यदि वहां समस्या का समाधान नहीं होता या समाधान से संतुष्ट नहीं हैं तों उसके पश्चात् बैंक लोकपाल में शिकायत…
रायगढ़, 14 दिसम्बर 2024/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.के.चंद्रवंशी ने शीत लहर से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि शीतलहर दिसम्बर और जनवरी में घटित होती है। जिसके चलते सर्द हवाओं के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि शीतलहर का नकारात्मक प्रभाव बुजुर्गो और 5 वर्ष के छोटे बच्चों पर अधिक होता है। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों, बघेर व्यक्तियों, दीर्घकालिक बीमारियों से पीडि़त रोगियों, खुले क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों के लिए भी शीत लहर के दौरान विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। शीतलहर की स्थिति में क्या…
रायगढ़, 14 दिसम्बर 2024/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2024 में धान सिंचित व असिंचित, मूंग, उड़द, मक्का अरहर, मूंगफली फसलों का बीमा जिले के किसानों द्वारा कराया गया है। जिले में कुल 26131 कृषकों ने खरीफ 2024 में बीमा कराया था। जिसके लिए 22311 पॉलिसी पेपर भारतीय कृषि बीमा कंपनी क्षेत्रीय कार्यालय पंडरी, रायपुर से प्राप्त हुआ था। उक्त समस्त पॉलिसी पेपर बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के सहयोग से मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान के तहत शत- प्रतिशत वितरण किया गया।
रायगढ़, 14 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के 13 दिसम्बर को 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ की थीम पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायगढ़ द्वारा कलेक्टोरेट परिसर के पास छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जिले में पिछले एक वर्ष में हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं कार्यक्रमों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का जन सामान्य ने अवलोकन कर वितरित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन, सुशासन के नवीन आयाम सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की पंपलेट एवं पुस्तिकाएं प्राप्त किए।…
कोंडागांव, 14 दिसंबर 2024/ कोंडागांव के शिल्पकार राजेन्द्र बघेल द्वारा बनाई गई अयोध्या के राम मंदिर की ढोकरा शिल्पकला को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा को भेंट किया। जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित झिटकू मिटकू समिति के शिल्पकार द्वारा बनाई गई राम मंदिर के इस कलाकृति का लगभग 120 किलो वजन है और लम्बाई 4 फीट, ऊंचाई 30 इंच का है। भगवान श्री राम जी के जीवन से संबंधित राम दरबार एवं राम जी की मूरत के साथ ही माता सीता और लक्ष्मण जी की…
