रायपुर 14 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शदन में छत्तीसगढ़ राज्य में ईको-रेस्टोरेशन पॉलिसी तैयार की जा रही है। केरल के बाद, यह छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य है जो यह पॉलिसी तैयार कर रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में राज्य को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। भारत की ग्लोबल रेस्टोरेशन इनिशिएटिव, बॉन चैलेंज और संयुक्त राष्ट्र ईको-रेस्टोरेशन दशक में भागीदारी यह स्पष्ट करती है कि एक केंद्रित ईको-रेस्टोरेशन नीति अनिवार्य है। पारंपरिक…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायगढ़, 13 दिसम्बर 2024/ छ.ग.पंचायत राज अधिनियम 1993, छ.ग.पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष)निर्वाचन नियम, 1995 एवं छ.ग.पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अनुषांगिक प्रावधानों के तारतम्य में सर्वसाधारण की जानकारी के लिए जिले के जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष/सदस्य एवं ग्राम पंचायत के सरपंच/पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन/आरक्षण के लिए नियमानुसार कार्यवाही के प्रयोजन हेतु विकासखण्डवार तिथि एवं स्थान निर्धारित किया गया है। कार्यालय कलेक्टर (पंचायत शाखा), रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड रायगढ़ के सरपंच/पंच पद के लिए 17 दिसम्बर 2024 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे आरक्षण की…
बलौदाबाजार,14 दिसम्बर 2024/जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु लाइवलीहुड कॉलेज सकरी, बलौदाबाजार में 16 दिसम्बर 2024 को निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 297 पदों के लिये प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्लेसमेन्ट कैम्प सुबह 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेन्ट कैम्प में नियोजक भारतीय जीवन बीमा निगम भाटापारा द्वारा बीमा अभिकर्ता के 20 पद, बीमा सखी (केवल महिला) के 20 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण, उम्र 18 से 70 वर्ष वेतन पदानुसार…
गरियाबंद 13 दिसंबर 2024/ अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति गरियाबंद द्वारा 16 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साधारण सभा की बैठक रखी गई है। अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता ने साधारण समिति की बैठक में सभी सदस्यों को आने का आग्रह किया है।
गरियाबंद 14 दिसम्बर 2024/ जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत लेखापाल पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों का समिति द्वारा जांच व परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र की सूची गरियाबंद जिले के आधिकारिक वेबसाईट में अपलोड कर दी गई है। जिसका अवलोकन कर सकते है। दावा-आपत्ति 20 दिसम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
गरियाबंद 13 दिसम्बर 2024/ अपर मुख्य सचिव खाद्य विभाग के द्वारा विगत दिवस वीसी के माध्यम से दिये गये निर्देशानुसार आज कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले के राईस मिलरों की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में राईस मिलरों द्वारा धान उठाव एवं एफसीआई- नान में चावल जमा की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही राईस मिलरों द्वारा बताये गये समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा राईस मिलरों की विभिन्न मांग एवं समस्याओं का निरंतर निराकरण किया जा रहा है। कुछ दिवस पहले कैबिनेट के बैठक में भी राईस मिलरों के हित में महत्वपूर्ण…
बलौदाबाजार 14 दिसम्बर 2024 / जिले के ग्राम सकरी निवासी किसान किसान ईश्वर साहू ने अपनी मेहनत और लगन से खेती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। ईश्वर साहू, जो अपने पिता बुधु राम साहू के मार्गदर्शन में 40 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं, ने कृषक उन्नति योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को और भी समृद्ध बनाया।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषक उन्नति योजना के तहत उन्हें 1 लाख 98 हजार रुपए मिली. है। इस राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने आधुनिक कृषि उपकरण, जैसे रोटावेटर और डुहरू नागर, खरीदे। साथ ही, खेत में बोरवेल लगवाकर सिंचाई…
बलरामपुर, 13 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ व शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम चलगली में जिला स्तरीय जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील शिविर में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों का निवारण किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जनपद अध्यक्ष वाड्रफनगर श्री विनोद जायसवाल, चलगली सरपंच गोंड साय, गणमान्य नागरिक पुष्पा जयसवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा,…
बलौदाबाजार,14 दिसंबर 2024/रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे प्रदेश व्यापी धान खरीदी के तहत गुरुवार को जिले के सिमगा स्थित दामाखेड़ा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री कावरे ने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी स्टॉक पंजी, बारदाना रजिस्टर, टोकन रजिस्टर की बारिकी से जांच की। इसके साथ ही ढेरी में लगाए हुए धान को पॉस मशीन के जरिये आर्द्रता को मापा गया। जांच के दौरान धान की गुणवत्ता सही पाया गया। इस दौरान कमिश्ननर ने धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। जिस…
बलौदाबाजार,14 दिसंबर 2024/कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल” विभिन्न विभागीय गतिविधियों का आयोजन कर जन सामान्य के मध्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है। इसी ताररम्य में जिले के सभी विकासखण्डों के चयनित ग्राम पंचायतों में आज कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके तहत आज विकासखण्ड-बलौदाबाजार के बिटकुली, मुण्डा, परसाभदेर, विकासखण्ड-भाटापारा के लेवई, दतरेंगी, टिकुलिया विकासखण्ड- पलारी के कोनारी, विकासखण्ड-कसडोल में कोसमसरा, एवं विकासखण्ड-सिमगा के मनोहरा एवं जनपद पंचायत सिमगा ग्रामों में कृषक संगोष्ठी के माध्यम से नवाचार…
