केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल और सुरक्षित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी 31 जुलाई तक वृक्षारोपण लक्ष्य पूरा करने और 15 अगस्त तक गुणवत्तापूर्ण पौधरोपण पर जोर हर उद्योग में 33 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट, प्रति हेक्टेयर 2,500 पौधे तथा देशी प्रजातियों के वृक्ष लगाने के निर्देश रायपुर- राज्य में मानसून-2026 के दौरान औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए आज आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की मुख्य आतिथ्य में बेबीलॉन कैपिटल, रायपुर में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित…
Author: chhattisgarhrajya.in
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर रायपुर- ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी के तहत प्रदेश के गांवों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। इसी कड़ी में बालोद जिले की ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने से बरसात के दौरान जलजमाव, गंदगी और आवागमन की परेशानी से ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलेगी, वहीं गांव…
बालोद के भरदाकला में आधुनिक कृषि तकनीक बनी मिसाल, कम समय में बेहतर गुणवत्ता से धान की रोपाई बालोद- छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती को नई गति दे रहा है। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती अधिक वैज्ञानिक, समयबद्ध और लागत प्रभावी बन रही है। इसी कड़ी में बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम भरदाकला के किसान एवं सरपंच श्री क्रांति भूषण साहू ने अपने खेतों में पैडी ट्रांसप्लांटर (धान रोपाई मशीन) का सफल उपयोग कर क्षेत्र के किसानों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। लगभग 35 से…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का महिलाओं ने जताया आभार रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने योजना की 29वीं किस्त की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की। राशि प्राप्त होने के बाद बालोद जिले की लाभार्थी महिलाओं में खुशी का माहौल है। महिलाओं ने योजना को आर्थिक संबल देने वाली महत्वपूर्ण पहल बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। बालोद जिले के विभिन्न ग्रामों की महिलाओं ने बताया कि योजना के माध्यम से प्रतिमाह मिलने वाली राशि उनके परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा…
रायपुर- छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप और कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की संयुक्त पहल ने सारंगढ़ विकासखंड में उम्मीद की एक नई किरण जगाई है। हाल ही में आयोजित एक विशेष स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से न केवल 30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, बल्कि उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक की जिम्मेदारी भी उठाई गई है। यह कहानी शासकीय संकल्प और सामाजिक सहभागिता के उस बेहतरीन समन्वय की…
डिजिटल सुशासन से छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान है: मुख्यमंत्री प्रशासनिक सुधारों से बदल रहा छत्तीसगढ़: प्रशासनिक सुधारों से शासन हुआ अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित डिजिटल सुशासन के मॉडल के रूप में उभर रहा छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट भूमि सुधार एवं एग्रीस्टैक के लिए केंद्र सरकार ने दिए ₹598 करोड़ रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सुधारों और डिजिटल सुशासन के क्षेत्र में एक नए परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है। प्रदेश में शासन…
कोलकाता: मेडिकल वीजा पर भारत आने के बाद कोलकाता से बांग्लादेश तक चोरी के मोबाइल और लैपटॉप की तस्करी करने वाले एक क्रॉस-बॉर्डर सिंडिकेट को चलाने के आरोप में बांग्लादेश के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान ढाका के मामूदपुर के रहने वाले सैयद मोहम्मद सलाउद्दीन उर्फ डॉलर के तौर पर हुई है। बांग्लादेश में वह खुद को इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेसमैन बताता था। उसके पासपोर्ट और मेडिकल वीजा असली थे और उसके ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन से भारत में एंट्री की हालांकि, जांच करने वालों का आरोप है कि दिल या…
Haldwani News: उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक तेज रफ्तार ‘स्कॉर्पियो’ कार की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजे तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर लालकुआं की ओर से आ रही एक बेकाबू ‘स्कॉर्पियो’ कार ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार चारों युवक छिटककर सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में राहुल राजपूत (17),…
(दतिया): दतिया में बीजेपी से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का गुस्सा लगातार देखा जा रहा था,लेकिन अब नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में बीजेपी आलाकमान से मुलाकात की है। नरोत्तम ने राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। लेकिन अब दतिया में होने वाले उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद शुरु हुआ सियासी हंगामा अब थमता नजर आ रहा है। रविवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नरोत्तम मिश्रा से बातचीत की है। नरोत्तम मिश्रा नितिन नवीन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे थे, जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे…
नेशनल डेस्क: दिल्ली सरकार की हालिया घोषित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के मसौदे में अप्रैल, 2028 से पारंपरिक इंजन वाले दोपहिया वाहनों के नए पंजीकरण पर रोक लगाने का प्रस्ताव है। हालांकि, रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स का मानना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए दोपहिया वाहन श्रेणी के लिए यह बदलाव सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकता है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26 में दिल्ली में इस श्रेणी में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी केवल 7.3 प्रतिशत रही है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के पंजीकरण की अनिवार्यता क्रिसिल रेटिंग्स की निदेशक पूनम उपाध्याय ने कहा कि अप्रैल, 2028 से केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के…
