नक्सल प्रकरण वापसी हेतु हर सप्ताह होगी बैठक, शासकीय वकीलों की बनेगी टीम प्रभावित परिवारों को मिले हर संभव सहायता रायपुर- उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नक्सल मामलों में जेल में निरुद्ध ऐसे आरोपियों, जिनके विरुद्ध गंभीर जनहानि के प्रकरण नहीं हैं, उनके मामलों की विधिसम्मत समीक्षा कर रिहाई की प्रक्रिया में आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिसके लिए विधि विभाग की सहायता से अभियोजन एवं वकीलों का…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर – रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में शुक्रवार को रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष देवांगन जी और उनकी पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों से न्याय व्यवस्था की साख को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया। न्याय व्यवस्था पर जनता का अटूट विश्वासकार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ मेरा लगभग पचास सालों का संबंध है। उन्होंने न्याय व्यवस्था के महत्व को रेखांकित करते हुए…
सिरसा: हरियाणा के सिरसा जिले के अंतर्गत आने वाले गांव जमाल से दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक विवाहित महिला और उसी गांव के एक युवक के शव पड़ोसी राज्य राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बरामद हुए हैं। दोनों के शव सूरतगढ़ के नजदीक थाना राजियासर क्षेत्र के अंतर्गत आते खरड़ फाटा के पास लावारिस हालत में मिले। इस दोहरे शव मिलने की घटना से जमाल गांव में मातम और सनसनी फैल गई है। 8 जुलाई से लापता थे दोनों, राजस्थान पुलिस ने दी सूचनाजमाल पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत के अनुसार, बीते 8 जुलाई को गांव निवासी…
Sirmour News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर घर की बालकनी से गिरने से 26 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सैनधार क्षेत्र की कमलाड पंचायत के कसेलग मासगा गांव में हुआ। मृतका की पहचान कसेलग मासगा गांव निवासी परीक्षा देवी (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परीक्षा शुक्रवार दोपहर अपने घर की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर…
बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में जमीन और पैसों के लालच में एक कलियुगी पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गांव ब्यौर निवासी राधेलाल (60) की शुक्रवार देर रात खाना खाते समय उसके पुत्र अहिवरन ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर अंधेरे में फ़रार हो गया। पुलिस के अनुसार राधेलाल के पास 18 बीघा जमीन थी। उसके पांच बेटों में सबसे छोटा अहिवरन पिछले कई दिनों से बंटवारे की मांग…
लांबड़ा- जालंधर के थाना लांबड़ा के अधीन आते इलाके से दिन दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे लुटेरे लूट की नीयत से आए और हमला करके एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुनील कुमार शर्मा (24) निवासी बिहार हाल निवासी गांव चुगावां, थाना लांबड़ा के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यहां के गांव कोटला के बस स्टैंड पर दो प्रवासी मजदूर बैठे थे। इस दौरान दो लुटेरे आए और मोबाइल लूटने की कोशिश की, एक प्रवासी मजदूर मौके से भाग गया लेकिन दूसरे प्रवासी…
Road Accident Kerala : केरल के कन्नूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कुदाली के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस भयानक हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक सभी मृतक बेंगलुरु से अपने एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने कन्नूर आ रहे थे। पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हुआ जब कार एक पेड़ से टकराकर पूरी…
मुंबई: महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी से जुड़े संदिग्ध लोगों के खिलाफ राज्यभर में बड़े स्तर पर जांच अभियान शुरू किया है। एजेंसी के अनुसार, शुरुआती जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि भट्टी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भारतीय युवाओं तक पहुंच बनाकर उन्हें देश-विरोधी गतिविधियों के लिए प्रभावित करने और अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। इसी इनपुट के आधार पर एटीएस ने 102 ऐसे लोगों को चिन्हित किया है, जिनकी गतिविधियां जांच के दायरे में हैं। जांच में सामने आई ये बात एटीएसी ने यह भी आशंका जताई है कि आर्थिक…
जयपुर. जयपुर में अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार एलएलबी की छात्रा आयुषी का मामला हर दिन नया मोड़ ले रहा है. अब इस केस में ऐसा दावा सामने आया है, जिसने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है. अब सवाल सिर्फ मां की मौत का नहीं रह गया है. परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले हुई आयुषी के पिता की मौत भी सामान्य नहीं थी. यह दावा किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि आयुषी के मामा राकेश शर्मा ने किया है. उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि अप्रैल 2025…
मुंगेली। 132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने संगठन की मजबूती के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप की अनुशंसा पर बंसत कुमार कश्यप को मुगेली जिला का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। समाज के प्रति उनके समर्पण और सांगठनिक कौशल को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया हैं। महासभा को विश्वास हैं की वे संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। पदाधिकारियों ने दी बधाई अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ जयप्रकाश…
