Author: chhattisgarhrajya.in

नई दिल्ली 14 नवम्बर 2024। दक्षिण एशियाई दूरसंचार विनियामक परिषद (एसएटीआरसी-25) की 25वीं बैठक 11 से 13 नवंबर, 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें पूरे दक्षिण एशिया के विनियामक, उद्योगपति और विशेषज्ञ शामिल हुए। एशिया-प्रशांत दूरसंचार समुदाय (एपीटी) के सहयोग से भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) द्वारा आयोजित इस वर्ष की बैठक हितधारकों को अंतर्दृष्टि साझा करने, विनियमन संबंधी चुनौतियों को संबोधित करने और एक अधिक समावेशी डिजिटल इकोसिस्टम की दिशा में मार्ग प्रशस्त करने के लिए एक मंच पर साथ लेकर आयी। तीन दिनों तक चले एसएटीआरसी -25 के कार्यक्रम में मुख्य रूप से चर्चाएँ “विकास…

Read More

नई दिल्ली 14 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए बिहार के जमुई का दौरा करेंगे। इसके साथ ही, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत हो जाएगी। प्रधानमंत्री पूर्वाह्न करीब 11 बजे भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण करेंगे। वह जनजातीय समुदायों के उत्थान और क्षेत्र के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी…

Read More

नई दिल्ली 14 नवम्बर 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 13 नवंबर को दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा स्थित झंडा चौक में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के लोगों ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया है, वह उनकी यादों में सदैव अंकित रहेगा। उन्होंने इस स्वागत-सत्कार के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस स्कूल का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस…

Read More

कलेक्टर ने अधिकारियों को दी हिदायत, धान बेचने में नहीं होनी चाहिए किसानों को दिक्कत बिलासपुर 14 नवम्बर 2024। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो रहा है। किसान हित में राज्य सरकार का लगभग ढाई महीने तक चलने वाला यह सबसे बड़ा अभियान होगा। खरीदी 14 नवम्बर से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी केन्द्रों से लेकर जिला कार्यालयों तक खरीदी से जुड़ी तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के निर्देशानुसार किसानों की सुविधाओं का…

Read More

बिलासपुर, 14 नवंबर 2024। जिला कार्यायल के विभिन्न पदों की भर्ती हेतु 1 जून 2023 में विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें आवेदन किये गये पत्रों का अवलोकन कर दावा एवं आपत्तियों का निराकरण किया गया है। पदवार अलग-अलग दावे एवं आपत्तियों के निराकरण संबंधी जानकारी जिला कार्यालय के वेबसाईट www.bilaspur.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। आवेदक विभागीय वेबसाईट का अवलोकन कर सकते हैं।

Read More

बिलासपुर 14 नवम्बर 2024। पीएम जनमन योजना से बैगा बिरोहर आदिवासियों के जीवन में बदलाव की बयार बहने लगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना से सुदूर वनांचल में रहने वाले इन आदिवासियों का जीवन स्तर सुधरने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा इनकी बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब इन बसाहट के गांव भी रोशनी से जगमग होंगे। शहरों की तरह इनके घर और गांव की गलियां भी रोशन होंगी। जिला प्रशासन द्वारा पीएम जनमन योजना के तहत विकासखण्ड कोटा अंतर्गत सुदुर वनांचल…

Read More

बिलासपुर 14 नवम्बर 2024। बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम दगौरी के शासकीय हाईस्कूल मैदान में 14 नवम्बर को आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। जनसमस्या निवारण शिविर की आगामी तिथि की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।

Read More

गुजरात के अहमदाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा और इलाज की खबर सामने आई है, जिसके चलते दो लोगों की जान चली गई. दरअसल, अहमदाबाद के एक प्राइवेट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने आयुष्मान योजना का लाभ उठाने के लिए 19 मरीजों की बिना घर वालों को बताए एंजियोग्राफी कर दी और 7 लोगो में स्टेंट लगा दिए. आरोप है कि जिन 7 मरीजों को स्टेंट लगाया गया उनमें से दो की मौत हो गई और 5 लोगों का आईसीयू में इलाज चल रहा है. हैरान करने वाली बात ये…

Read More

स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में रोज दर्शकों को एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता रहता है. कहानी हर हफ्ते एक नया मोड लेती है. इस हफ्ते भी अनुपमा की कहानी ने एक नया और रोचक मोड लिया है. आजतक की टीम सीरियल के सेट पर पहुंची जहां इस बार सभी बच्चों को आपस में भिड़ाने का तय किया गया है. दरअसल, शो में एक टैलेंट कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे शाह परिवार के बच्चे हिस्सा लेंगे. शो में अनुपमा और अनुज की बेटी राही भी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेती है जिसके लिए वो अनुपमा…

Read More

बिलासपुर 14 नवम्बर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। ग्राम निरतु के आंगनबाड़ी केन्द्र 05 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक आवेदिका 27 नवंबर तक आवेदन कर सकती है। आवेदन कार्यालयीन दिवस में बंद लिफाफे में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आमंत्रित किये गये हैं। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दिया गया है।

Read More