रायपुर 13 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। जनजातीय गौरव दिवस पर अपने नृत्य की प्रस्तुति देने नर्तक दलों छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। आज अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, राजस्थान और सिक्किम के आदिवासी नर्तक दल रायपुर पहुंच चुके हैं। अरूणाचल प्रदेश के नर्तक दल आदिलोक नृत्य नाटिका, उत्तराखंड के नर्तक…
Author: chhattisgarhrajya.in
रानीखेत 13 नवम्बर 2024। ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट गांव में नवविवाहित दंपत्ति संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। मंगलवार दोपहर खुशालकोट निवासी देवकी देवी घर लौटीं और उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। बेटा कमल सिंह…
जगदलपुर 13 नवम्बर 2024। जगदलपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक ओडिशा के रहने वाले थे, जो जगदलपुर अपने रिश्तेदार के घर आए थे। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी और मासूम बाइक से मंगलवार को जगदलपुर के नयामुंडा में स्थित अपने रिश्तेदारों के घर आए थे। देर शाम सभी अपने घर ओडिशा लौट रहे थे। इसी बीच जगदलपुर के आमागुड़ा चौक…
रायपुर 13 नवम्बर 2024। रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उपनिर्वाचन-2024 मतदान तिथि 13 नवंबर को आम नागरिक मतदान प्रतिशत की जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर देख सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से वोटर टर्न ऑउट (मतदान प्रतिशत) की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।
झारखंड 13 नवम्बर 2024। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान के साथ 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव होंगे। सिक्किम की दो सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों में से 28 विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने खाली हुईं। इसके अलावा दो की असमय मृत्यु और एक के दल बदलने की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से 18 सीटें विपक्ष और 11 सीटें एनडीए के पास थीं। कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने…
जगदलपुर 13 नवम्बर 2024। पूरे प्रदेश के साथ जिले में 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले बड़ा हादसा हो गया है. जगदलपुर से सटी अड़ावाल इलाके में देर रात बारदाने के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा सारा बारदाना जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका. प्रारंभिक जानकारी…
बेमेतरा 13 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला/जनपद स्तर के विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 13, 14 एवं 18 नवम्बर 2024 को कलेक्ट्रेट जिला बेमेतरा कक्ष कमांक 01 (कलेक्टर चेम्बर) में सहायक प्रोग्रामर, विकासखण्ड समन्वयक एवं तकनीकी सहायक पद के चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया जाना था। जिसमें तकनीकी सहायक के लिए निर्धारित साक्षात्कार दिनांक 13 एवं 14 नवम्बर 2024 को अपरिहार्य कारण से स्थगित हो गयी है । अब यह साक्षात्कार लिए जाने वाले पदों हेतु नयी तिथि, समय एवं स्थान क्लेक्ट्रेट जिला बेमेतरा के कक्ष क्रमांक 1 (कलेक्ट्रेट चेम्बर) में होगा ।…
रायपुर 13 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने श्री वोरा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री गोपाल वोरा का आज सवेरे रायपुर में निधन हो गया है। मुख्यमंत्री साय ने गोपाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दैनिक नवभारत, देशबंधु और लोकमत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों में कुशलतापूर्वक अपने पत्रकारीय दायित्वों का…
रायपुर 13 नवम्बर 2024। बूढ़ापारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा (81 वर्ष) का बुधवार 13 नवंबर को सुबह 9 बजे निधन हो गया। वे राजेश वोरा और मनीष वोरा के पिता थे। अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे डीडी नगर, एमआईजी-27, सेक्टर 3 से निकाली जायेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट में होगा। वोरा ने राजधानी से प्रकाशित विभिन्न समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी थीं। वे रायपुर प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्यों में से थे और कई बार पदाधिकारी भी रहे।
कोरबा 13 नवम्बर 2024। कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने आमजनों को ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा अधिक और मनमाना किराया लेने की समस्या से निजात दिलाने हेतु आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन में…
