रायपुर 10 दिसंबर 2024/ कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि प्रदान की गई है। आरंग के ग्राम ओड़का निवासी संतोषी घृतलहरे, ग्राम जरौद निवासी खुमान साहु और अभनपुर के सिंगारभाटा ग्राम निवासी राजकुमार कोसले की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके लिए कलेक्टर ने उनके परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है।
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर 10 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आर.बी.सी. 6-4 के तहत त्वरित आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति मिल रही है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रकरणों को प्रक्रिया में लाया जा रहा है और संपूर्ण कार्रवाई जल्द से जल्द पूरा कराते हुए प्रकरणों की मंजूरी दी जा रही है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने 11 माह में ही 188 प्रकरणों की स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि तालाब या पानी में डूबने, आग में जलने, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, अतिवृष्टि के कारण पेड़ गिरने, बिच्छू काटने जैसे प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि प्रदान…
रायपुर 10 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर का दबदबा रहा। टीम इवेंट में 12 सालों के चैंपियन रही कोरबा वेस्ट की टीम को रायपुर क्षेत्रीय टीम ने शिकस्त देकर विजेता का खिताब हासिल किया। महिला एवं पुरुष के एकल व युगल मुकाबले में रायपुर सेंट्रल टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक (वितरण) भीमसिंह कंवर थे। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम में विद्युतकर्मियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हमारे विद्युतकर्मी विद्युत आपूर्ति की निर्बाध सेवा के साथ खेल विधि में भी दक्षता साबित कर…
बिलासपुर, 10 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की श्री राम लला दर्शन योजना से संभाग से 6 आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई जिसमें जिले के 1200 से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम की यात्रा की है और श्री राम लला के दर्शन किए। यात्रा से लौटे शहर के श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और सभी व्यवस्थाओं के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है। श्री राम लला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार अयोध्या धाम की यात्रा करवा रही है,जिसके तहत विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाया जा रहा है और श्री राम लला का दर्शन कराया…
बिलासपुर, 10 दिसंबर 2024/ बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बसिया की सरपंच और उप सरपंच को बर्खास्त कर दिया गया है। शासकीय भूमि पर काबिज होने के आरोपों की जांच के बाद शिकायत की पुष्टि होने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय बिलासपुर ने एसडीएम के प्रतिवेदन और संबंधित पक्षों की सुनवाई के बाद आज बर्खास्तगी आदेश जारी किए। बसिया में वर्तमान में उषा यादव सरपंच के पद पर और बलदाऊ यादव उप सरपंच के पद पर कार्यरत हैं। अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार बसिया की सरपंच उषा यादव पति कृष्ण कुमार यादव एवं…
बिलासपुर,10 दिसंबर 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 से भारतीय खेल प्राधिकरण की खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना के अंतर्गत हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स की आवासीय अकादमी प्रारंभ की गई है। खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण हेतु हेड कोच एवं सीनियर कोच नियुक्त किये गये हैं। स्व.बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 13 एथलेटिक्स खिलाड़ियों के दल ने कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर, उड़ीसा में आयोजित 39वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चौम्पियनशिप 2024 में भाग लिया है, जिसमें तार्णिका तेता ने लांग जम्प में कांस्य पदक एव अमित कुमार राजपूत ने 10000…
बिलासपुर, 10 दिसंबर 2024/ राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु 18 वर्ष आयु वर्ग के बालकों एवं बालिकाओं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना दूसरे की जान बचाकर वीरता का कार्य 1 जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर 2024 के मध्य किया हो, ऐसे बालक एवं बालिका वीरता पुरस्कार हेतु 2 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे बिलासपुर में संपर्क किया जा सकता है।
बिलासपुर, 10 दिसंबर 2024/ एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिक के रिक्त पद की पूर्ति हेतु ग्राम मनवा के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत अनंतिम सूची परियोजना कार्यालय मस्तूरी एवं जनपद पंचायत मस्तूरी की सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। आवेदिका 23 दिसंबर 2024 तक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय मस्तूरी में में दावा-आपत्ति कर सकती है।
बिलासपुर, 10 दिसंबर 2024/ किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले में पदस्थ निरीक्षकों द्वारा सहकारी संस्थानों का सतत निरीक्षण एवं भंडारित आदानों का विधिवत नमूना लिया जाकर विश्लेषण हेतु शासन द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाता है। इसी कड़ी में दो सहकारी समितियों से 29.60 क्विंटल गेंहू बीज अमानक पाए गए। इनमें मेसर्स सेवा सहकारी समिति मोहतरा से 14 क्विंटल गेंहू बीज एवं मेसर्स सेवा सहकारी समिति बरतोरी से 15.60 क्विंटल गेंहू बीज शामिल है। इन बीजों का नमूना लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था कृषक संस्थान रायपुर में प्रशिक्षण किया गया, जिसमें ये बीज अमानक…
बिलासपुर, 10 दिसंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर से आज लगभग 150 लोगों ने मुलाकात कर निजी और सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। उन्होंने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कुछ आवेदनों का फोटो लेकर स्वयं ही अधिकारियों को वाट्सएप कर निराकरण के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में ग्राम निपनिया के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत उच्चभट्ठी के आश्रित ग्राम निपनिया को अलग से ग्राम पंचायत बनाने की मांग केा लेकर कलेक्टर के पास पहंुचे। उन्होंने बताया कि…
