रायपुर 11 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस जीपी सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जहां उनकी बहाली के कैट के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सर्वोच्चतम न्यायालय के इस फैसले के बाद अब जीपी सिंह को बहाल करना अब केंद्र सरकार की मजबूरी हो गई है। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह के खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश को रद्द करने के खिलाफ भारत संघ की चुनौती को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की…
Author: chhattisgarhrajya.in
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है. जहां एक शिक्षक की शर्ट के जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया. जिससे शिक्षक की मौत हो गई. जबकि एक रिश्तेदार घायल हो गया. घटना शुक्रवार शाम जिले के अर्जुनी-मोरगांव तहसील के सिरेगांव-सांगडी रोड पर केसलवाड़ा फाटा इलाके की बताई जा रही है. मृतक टीचर का नाम सुरेश भीकाजी संग्रामे था. जबकि घायल रिश्तेदार का नाम नाथू गायकवाड़ है. जानकारी के अनुसार भंडारा जिले के साकोली तहसील में सांनगडी में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगा था. बाजार में सुरेश संग्रामे और नाथू गायकवाड़ गए थे. बाजार से…
नई दिल्ली 11 दिसंबर 2024। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी। केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी दिल्ली चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन पर स्रोत-आधारित इनपुट से इनकार किया। केजीरवाल ने ट्वीट कर कहा , आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली…
बीजापुर 11 दिसंबर 2024। नक्सलियों ने आज फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष माड़ो राम कुड़ियम की हत्या कर नक्सलियों ने शव सड़क पर फेंका है। बीजेपी नेता की हत्या होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फरसेगढ़ थानांतर्गत क्षेत्र का यह मामला बताया जा रहा है। इधर, मामले की सूचना मिलते ही SP पुलिस टीम के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मान्डो राम कुड़ियाम भाजपा नेता है। इसकी हत्या के बाद नक्सलियों के शव के ऊपर पर्चे भी छोड़े हैं,…
मेष- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर यदि परेशान चल रहा था, तो उसके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने मनमाने स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। वृषभ- आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने किसी…
उत्तर बस्तर कांकेर, 10 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बुधवार 11 दिसम्बर को कांकेर जिले के पखांजूर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को कुल 02 अरब 54 करोड़ 15 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण की सौगात देंगे। इनमेंं 215.41 करोड़ रूपए के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री श्री साय जिले के पखांजूर प्रवास के दौरान कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नरहरपुर विकासखण्ड के दलदली से कमारपारा सड़क निर्माण कार्य हेतु 96.70 लाख रूपए, भीमापारा…
रायपुर, 10 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
रायपुर, 10 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस पर राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, आदिमजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद वीर नारायण सिंह के मातृभूमि के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के लिए अपना…
रायपुर, 10 दिसंबर 2024। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को प्रयागराज के पवित्र संगम में वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। उन्होंने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को भी महाकुंभ में आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से उनका आमंत्रण लेकर उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजय गोंड ने मुख्यमंत्री श्री साय से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र, पवित्र गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह…
रायपुर, 10 दिसंबर 2024। बोईरदादर स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली के संबंध में, सेना के आयोजको के माध्यम से प्राप्त प्राथमिक जानकारी अनुसार, 09 दिसंबर 2024 सोमवार को मनोज कुमार साहू, पिता श्री अनिल कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, पता-ग्राम-खोरपा, ब्लॉक / तहसील – अभनपुर, जिला-रायपुर (छ.ग.) द्वारा, आर्मी भर्ती केन्द्र स्टेडियम रायगढ़ में प्रथम स्टेज 1600 मी. की दौड़ सफलता पूर्वक पूर्ण किया। प्रथम चरण पूर्ण करने के तत्काल पश्चात् अगले चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले अचानक, मैदान में गिर गया। अभ्यर्थी को तत्काल स्टेडियम में मौजूद जिला स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम के द्वारा मौके पर…
