Author: chhattisgarhrajya.in

बिलासपुर, 20 नवंबर 2024। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में तीन दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 1 आवेदक ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला दयालबंद में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. भवानी शंकर सोनी के परिवार से उनके पुत्र श्रीयांश सोनी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र…

Read More

बिलासपुर, 20 अक्टूबर 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार कर योजना का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। वर्तमान प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए तेजी से काम करने के निर्देश दिए। योजना में पंजीकृत उपभोक्तओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें लाभान्वित करने को कहा है। योजना के प्रचार के लिए वाहन सूर्यघर रथ को भी कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिले को इस साल 8000 का लक्ष्य मिला…

Read More

स्मार्ट सिटी बिलासपुर ने तैयार किया है नया डिजाईन बिलासपुर, 20 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट का कायाकल्प किया जा रहा है। शासन द्वारा इसके लिए 5 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के साथ एयरपोर्ट का आज देर शाम निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य के लिए 15 दिन में टेंडर जारी करते हुए हर हाल में 6 माह के भीतर काम पूरा करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए हैं। एयरपोर्ट का नया डिजाईन स्मार्ट सिटी बिलासपुर द्वारा तैयार किया…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर, 20 नवम्बर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए चुना गया है। कांकेर जिले को यह राष्ट्रीय अवार्ड 21 नवंबर विश्व मात्स्यिकीय दिवस के अवसर पर मिलेगा। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम यह सम्मान प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन,…

Read More

रायपुर 20 नंवबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 नवम्बर को प्रातः 9.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली रवाना होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय वहां संध्या 5.30 बजे से 7.30 बजे तक एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 21 नवम्बर को दोपहर 1.45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार एवं प्रदर्शन के लिए कुल 11 स्टाल लगाए गए हैं, जहां विकसित…

Read More

रायपुर 20 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री साय ने 20 नवंबर को विश्व बाल अधिकार दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल भविष्य की कामना की है। विश्व बाल अधिकार दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि वयस्कों के समान बच्चों को भी कुछ अधिकार दिए गए हैं। हर बच्चे को जीने के अधिकार के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, समानता और पोषण पाने सहित कई अधिकार हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता जरूरी हैं। बच्चों को…

Read More

रायपुर 20 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने करने की घोषणा की है। इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली…

Read More

रायपुर 20 नंवबर 2024। रायपुर जिले की खनिज विभाग की टीम ने 18-19 नवम्बर की दरम्यिानी रात में आकस्मिक रूप से गोबरा नवापारा इलाके में दबिस देकर रेत से भरी पांच हाईवा किए जाने की कार्रवाई की है। उक्त पांचों हाईवा के माध्यम से धमतरी और गरियाबंद जिले से आधी रात को रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। गौरतलब है कि रायपुर जिले में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए खनिज विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई एवं जांच पड़ताल का अभियान संचालित…

Read More

रायपुर, 20 नवम्बर 2024। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो चुका है। 14 नवम्बर से अब तक मात्र तीन दिन की खरीदी में राज्य में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का आकड़ा 3 लाख टन के पार पहुंच गया है। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 2739 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है। चालू…

Read More

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होगा। पारिवारिक समस्याओं से भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो उनके साथी से बेवजह की नोंक-झोंक हो सकती है जो आपको परेशानी देगी। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। वृषभ- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके कामों में…

Read More