नई दिल्ली.अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय का शुक्रवार काे निधन हो गया। वे 69 साल के थे। एम्स दिल्ली की ओर से जारी बयान में कहा गया उन्हें आंतों से जुड़ी बीमारी (इंटेस्टाइन इन्फेक्शन) था। सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित देबरॉय नीति आयोग के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने नई पीढ़ी के लिए सभी पुराणों का अंग्रेजी में आसान अनुवाद लिखा था। डॉ. देबरॉय की प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के नरेन्द्रपुर में रामकृष्ण मिशन स्कूल में हुई। इसके बाद उच्च शिक्षा उन्होंने कोलकाता के प्रेसीडेंसी…
Author: chhattisgarhrajya.in
अमृतसर.जिस जहरीली हवा में हम सांस ले रहे हैं, वह सीमा पार भी लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है। पिछले कुछ सालों से स्मॉग चिंता का विषय बना हुआ है। भारतीय और पाकिस्तानी दोनों ही इससे गंभीर रूप से प्रभावित हैं। इसका अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि पूरी दुनिया में सबसे प्रदूषित शहरों में से दो दिल्ली और लाहौर हैं। दोनों देशों के नागरिकों की चीखें इस समय सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई हैं। दोनों ने प्रदूषण से निजात पाने के लिए कृत्रिम तरीके भी अपनाए, लेकिन वे सफल नहीं हुए। पंजाब में पराली…
1 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। आज देर रात 3 बजकर 31 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष…
दिल्ली.भारतीय रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना से जुड़ी ऑनलाइन सामग्री की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जो सोशल मीडिया पर अवैध सामग्री को लेकर कंपनियों को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79(3)(बी) के तहत नोटिस भेज सकता है.सेना के मामले से परिचित एक व्यक्ति ने बताया कि इस सूचना से पहले, इंडियन आर्मी सेना गैरकानूनी सामग्री को जबरन हटाने या ब्लॉक करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय पर निर्भर था. रिपोर्ट के अनुसार, “इस अधिसूचना के जरिए, ADG(रणनीतिक संचार) मामलों को उजागर करने और भारतीय सेना से संबंधित गैरकानूनी सामग्री…
तेजपुर .केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी बुधवार शाम असम के तेजपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मेघना स्टेडिमय में आर्मी के जवानों के साथ दिवाली मनाई और डिनर किया। एलओसी और अटारी बॉर्डर पर महिला-पुरूष जवानों ने मिठाई बांटी, मोमबत्ती जलाई और आतिशबाजी की। एलओसी पर जवानों ने दिवाली की जमकर डांस भी किया। वहीं, इंडियन एयरफोर्स प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह जम्मू-कश्मीर पहुंचे। उन्होंने कुछ फ्रंट पर जवानों से मुलाकात कर दिवाली की बधाई दी और उनके साथ नाश्ता किया। इसके अलावा सीडीएस जनरल अनिल चौहान पोर्ट ब्लेयर, अंडमान-निकोबार में तैनात सैनिकों के साथ…
केवड़िया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली और सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती के मौके पर गुजरात के केवड़िया में हैं। एकता दिवस के मौके पर उन्होंने कहा- कभी हम स्कूल-कॉलेज में एकता के गीत गाते थे कि हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं, रंग-रूप, भेष-भाषा चाहे अनेक हैं। आज कोई अगर कह दें कि एक हैं तो उसे फेक कहते हैं। अगर कोई कहता है कि एक हैं तो सेफ हैं तो इसे गलत बताते हैं। इन लोगों को देश की एकता अखर रही है। हमें ऐसी प्रवृत्ति से पहले से भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।…
नई दिल्ली.भारत-चीन बॉर्डर पर देपसांग और डेमचोक में दोनों सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। गुरुवार को दिवाली पर चीन और भारत के सैनिक एक-दूसरे को मिठाई खिलाएंगे। पेट्रोलिंग को लेकर जल्द ही ग्राउंड कमांडर के अधिकारियों के बीच बातचीत होगी। ग्राउंड कमांडर में ब्रिगेडियर और उससे नीचे के रैंक के अधिकारी होते हैं। भारत-चीन के बीच LAC पर पेट्रोलिंग को लेकर हुए समझौते पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 27 अक्टूबर को कहा था कि सैनिकों की वापसी पहला कदम है। अगला कदम तनाव कम करना है। ये तनाव तभी कम होगा, जब भारत…
अयोध्या.रामनगरी अयोध्या दिवाली से एक दिन पहले दीयों से जगमग हो गई। सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीये जलाए गए। इसके साथ ही नया रिकॉर्ड बन गया। पिछले साल 22 लाख दीये जलाए गए थे। सीएम योगी ने राम मंदिर में पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। 1600 अर्चकों ने सरयू आरती की। इससे पहले, भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से पहुंचे। योगी ने उनका स्वागत किया। भगवान रथ पर सवार हुए। योगी ने राम रथ खींचा। प्रभु राम को रामकथा पार्क लाया गया। यहां योगी ने राम की आरती उतारी और…
ICC Test Rankings: भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। जहां एक ओर गेंदबाजी में भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह से नंबर वन का ताज छिन गया है, वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसका असर यह हुआ है कि दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टॉप 10 से बाहर हो गए…
नई दिल्ली। डिजिटल ठगी और धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सख्त पहल पर गृह मंत्रालय ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। यह समिति डिजिटल अरेस्ट के मामलों की जांच और निगरानी करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में डिजिटल अरेस्ट का जिक्र करते हुए लोगों को इससे बचने की सलाह दी थी। सूत्रों के अनुसार, इस नई समिति की मॉनिटरिंग गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा सचिव करेंगे। साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को इसके बारे में जानकारी दे दी है। डिजिटल ठगी पर…
