Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ भारी नुकसान, बुमराह से छिन गया नंबर-1 का ताज, कोहली और पंत टॉप 10 से बाहर
    कोरबा

    आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ भारी नुकसान, बुमराह से छिन गया नंबर-1 का ताज, कोहली और पंत टॉप 10 से बाहर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ICC Test Rankings: भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। जहां एक ओर गेंदबाजी में भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह से नंबर वन का ताज छिन गया है, वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसका असर यह हुआ है कि दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टॉप 10 से बाहर हो गए हैं।बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है, जिसके चलते उनसे टेस्ट में नंबर-1 बॉलर का ताज छिन गया है। वह अब पहले नंबर से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, हाल ही में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने कगिसो रबाडा अब टेस्ट के नए नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं।

    बुमराह ने हाल ही में बांग्लादेश सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया, जहां उन्होंने अश्विन के साथ मिलकर 11 विकेट लिए। हालांकि, यह जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में अपने अच्छे प्रदर्शन को दोहराने में विफल रही, जिसमें उन्होंने 40 से अधिक की औसत से क्रमशः केवल तीन और छह विकेट लिए।

    टेस्ट रैंकिंग में नंबर-3 पर पहुंचे यशस्वी जायसवाल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी आईसीसी रैंकिंग में काफी नीचे चले गए हैं। हाल यह है कि अब युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को छोड़कर टॉप 10 की फेहरिस्त से बाकी सभी को बाहर जाना पड़ा है। यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 77 (65) रन की तेज पारी के बाद तीसरे स्थान पर लौट आए हैं और नंबर-3 के बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ चुनौतीपूर्ण तीसरे टेस्ट के बावजूद बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त बरकरार रखी है।

    कोहली पंत हुए टॉप 10 से बाहर

    आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत को 5 स्थानों का नुकसान हुआ है, वह अब 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली भी 6 स्थान खिसक कर 14वें नंबर पर आ गए हैं। रोहित शर्मा को भी एक बार फिर भारी नुकसान हुआ है, वह अब 9 स्थान खिसकने के बाद 24वें नंबर पर आ गए हैं। इसके अलावा शुभमन गिल भी 19 से 20वें नंबर पर आ गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    CWG 2026 में हाथ मिला सकेंगे भारत-पाकिस्तान के एथलीट, लेकिन तोहफे लेने पर लगा बैन

    July 25, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच फिर होगी गोल्ड की जंग! कब-कहां होगा मुकाबला?

    July 25, 2026

    एशियन गेम्स 2026 : भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधे नाकआउट में एंट्री

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.