‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को वितरित किए प्रमाण पत्र रायपुर- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जीपीएम जिले में विभिन्न रचनात्मक एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न संकुलों में ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ थीम पर चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचारों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवसा, विकासखंड गौरेला में संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें…
Author: chhattisgarhrajya.in
धनंजय राठौर संयुक्त संचालक जनसंपर्क रायपुर रायपुर- महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक राशि छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए घर-गृहस्थी में मदद से कहीं ज्यादा साबित हो रही है। यह राशि कर्ज, स्वयं सहायता समूहों और आजीविका के अवसरों के साथ मिलकर महिलाओं की आय का स्थायी जरिया बन रही है। महतारी वंदन योजना राज्य की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है, जिसमें लगभग 68 लाख महिला लाभार्थी शामिल हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को अब तक 31 किस्तों में 20,075.38 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इस साल राज्य के…
जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल छत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा विस्तार रायपुर- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मिशन के अंतर्गत अनुमेय कार्यों की संख्या अब 318 से बढ़ाकर 375 कर दी गई है। उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने अनुमेय कार्यों की संख्या…
विष्णु प्रसाद वर्मासहायक संचालक रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ‘सेवा के संकल्प’ के साथ एक ऐतिहासिक डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग द्वारा शुरू की गई ‘वसुंधरा’ (Verified Accessible System for Unified Digital Land Records & Historical Archives) परियोजना के माध्यम से प्रदेश भर के पुराने और वर्तमान राजस्व अभिलेखों का संपूर्ण डिजिटलीकरण, संरक्षण तथा प्रमाणीकरण किया जा रहा है, जिससे आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी। सफलता का आधार: दंतेवाड़ा का क्रांतिकारी…
रायपुर- समय पर ली गई एक सही स्वास्थ्य जांच किसी मासूम का पूरा भविष्य संवार सकती है, इसका जीवंत उदाहरण धमतरी के नन्हें भाव्यांश साहू की यह सफलता की कहानी है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित ‘चिरायु योजना’ ने जन्मजात हृदयरोग से जूझ रहे इस बच्चे को न केवल समय पर सही इलाज दिलाया, बल्कि उसके परिवार के जीवन में खुशियों की एक नई रोशनी भी बिखेर दी। कहानी की शुरुआत फरवरी 2026 में हुई, जब शहरी चिरायु टीम धमतरी ने जालमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 में बच्चों के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण किया। जांच के दौरान…
डिजिटल पंख: क्रेडिट बैंक और डिजीलॉकर से गढ़ी ‘कहानी बदलाव की’, पूरा हुआ ‘सेवा का संकल्प’ विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक रायपुर- राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अंतर्गत केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से शुरू हुई ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ (ABC) और डिजीलॉकर एकीकरण योजना ने राज्य में शिक्षा का परिदृश्य पूरी तरह बदल दिया है। सत्र 2023-24 से लागू हुई यह व्यवस्था वर्ष 2026 में पूरी तरह परिपक्व हो चुकी है, जिससे राज्य के 6.5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य सुरक्षित और सुगम हो गया है। यह पहल छत्तीसगढ़ में सुदूर वनांचल…
Trending: 100 साल से भी ज्यादा समय के लंबे इंतजार के बाद, वैज्ञानिकों ने बिल्ली की एक नई प्रजाति खोजी है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. यह दिखने में बिल्कुल किसी खूंखार तेंदुए जैसी है, लेकिन उसका वजन आम पालतू बिल्ली से भी कम है. सिर से लेकर पूंछ के अंत तक, सिर्फ 18 इंच लंबी इस बिल्ली को साइंटिस्ट्स ने लियोपार्डस तिलकायो नाम दिया है. किसे, कैसे और कहां मिली यह बिल्ली? इन सवालों का जवाब दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया की एक कहानी से मिलता है. साल 2017 में वहां एक स्थानीय शख्स को सड़क किनारे जंगल…
नई दिल्ली: गणेश उत्सव के समापन पर जब भक्तों ने बप्पा को अंतिम विदाई दी, तो केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी भावनाओं में डूबे नजर आए. गणपति विसर्जन के दौरान वह खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखें नम हो गईं. विसर्जन यात्रा में शामिल चिराग पासवान काफी देर तक बप्पा की प्रतिमा के सामने खड़े रहे. जैसे ही गणपति को विदा करने का क्षण आया, उनके चेहरे पर भावुकता साफ दिखाई दी. इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.…
हरियाणा- फरीदाबाद जिले में पूर्व सरपंच के घर हुई बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बल्लभगढ़ के शाहुपुरा गांव में देर रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों के कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर वारदात को अंजाम दिया. बदमाश घर से करीब 70 तोले सोने के आभूषण, ढाई किलो चांदी और 3.5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. पीड़ित परिवार ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई है. पुलिस मामले की जांच करते हुए CCTV फुटेज खंगाल रही है. दीवार कूदकर घर में दाखिल…
मुंबई – मडगांव एक्सप्रेस की जबरदस्त सफलता के बाद, कुणाल खेमू अपनी लेटेस्ट डायरेक्टोरियल वाइब की रिलीज़ को मिल रहे सिनेमाघरों में जबरदस्त रेस्पॉन्स को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। उथल-पुथल, एक्शन, ह्यूमर, और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स के मेल से भरे ट्रेलर के साथ फिल्म ने दर्शको के बीच उत्सुकता पैदा कर दी थी। ऐसे में अब जब ये थेटर्स में रिलीज़ हो चुकी है, तो इसने अपना कमाल दिखाते हुए पहले दिन ₹2.25 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम कर लिया है। इस तरह से कुणाल ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म मडगांव एक्सप्रेस की ओपनिंग के आंकड़ें को पार कर लिया…
