कोटा से हर साल राज्योत्सव में पहुंचते हैं नीरज शर्मा, दाल-बाटी-चूरमा और प्याज कचौरी के जरिए छत्तीसगढ़ के लोगों तक पहुंचा रहे राजस्थान की पारंपरिक खान-पान की संस्कृति रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव इन दिनों उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सराबोर है। यहां छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, परंपराओं, हस्तशिल्प और विकास की उपलब्धियों के साथ देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और खान-पान की झलक भी देखने को मिल रही है। राज्योत्सव का परिसर ऐसा जीवंत संगम बन गया है, जहां अलग-अलग प्रदेशों की पहचान, परंपराएं और…
Author: chhattisgarhrajya.in
इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान रैली पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सुबह से भाषण सुनने के बाद उन्हें पूरा आयोजन समय की बर्बादी लगा। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रैली में भीड़ जुटाने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैदान का करीब 40 फीसदी हिस्सा खाली था। पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस और राहुल गांधी की टीम ने रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने की…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की है। यह चर्चा ऐसे समय हुई है जब अमेरिका ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य विकल्पों और कूटनीतिक समाधान पर विचार कर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब वाशिंगटन ईरान के खिलाफ नए सिरे से सैन्य कार्रवाई की संभावनाओं का आकलन कर रहा है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस बातचीत से परिचित सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।क्या ईरान पर…
नागौर: राजस्थान में पंचायत चुनाव के तहत नागौर जिले की मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति की दधवाड़ा ग्राम पंचायत से 73 वर्ष की आयु में सुरज्ञान कंवर नवनिर्वाचित सरपंच चुनी गई हैं। चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 737 मतों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 73 वर्ष की उम्र में चुनावी मैदान में उतरकर सरपंच बनने के कारण वे पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। चुनावी प्रक्रिया के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग में दाखिल अपने हलफनामे में सुरज्ञान कंवर ने अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा साझा किया है। उनकी ओर से घोषित शपथ पत्र…
झाबुआ: झाबुआ और धार जिलों की खास पहचान ‘कड़कनाथ’ या ‘कालामासी’ अपनी अनूठी खूबियों के कारण हमेशा चर्चा में रहता है। जेट-ब्लैक पंखों, काले मांस और बेहतरीन चिकित्सीय व पोषण गुणों वाले इस मुर्गे को ग्लोबल लेवल पर पहुंचाने के लिए सरकार ने GI टैगिंग, सब्सिडी और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसे कई उपाय किए हैं। इसके बावजूद, यह विशेष नस्ल अपने मूल इलाकों में सिमटकर रह गई है और बाहर निकलकर उड़ान भरने के लिए संघर्ष कर रही है। जब धोनी के एक ऑर्डर से चमकी थी किस्मत कड़कनाथ को राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी हाइलाइट तब मिली जब…
चंडीगढ़ के स्थापना दिवस समारोह में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने 1984 के सिख नरसंहार की बरसी के दिन दिल्ली में कांग्रेस की रैली आयोजित करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ के स्थापना दिवस समारोह में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने 1984 के सिख नरसंहार की बरसी के दिन दिल्ली में कांग्रेस की रैली आयोजित करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिखों के जख्मों पर…
न्यूजीलैंड ने पांचवें और आखिरी टी20 में भारत को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए थे। 192 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 18 ओवर में हासिल कर लिया। इस, जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज का सकारात्मक अंत किया। हालांकि, भारत ने यह टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने शुरुआती तीन टी20 जीते थे। पहला मुकाबला भारत ने चार विकेट से, दूसरा टी20 चार विकेट से और तीसरा टी20 छह विकेट से जीता…
केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में 2 नवंबर को होगा विशेष सांस्कृतिक आयोजन, राज्यपाल श्री रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका पलक मुच्छल, स्वास्ति मेहुल और गायक अभिजीत भट्टाचार्य की प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण का केंद्र शिल्पग्राम में तीन दिनों तक 30 स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पंडवानी, पंथी, सुआ, ओडिसी, कथक और आदिवासी लोकनृत्यों से सजेगा रंगमंच 3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में होगा समापन, राज्य अलंकरण समारोह में प्रतिभाओं का होगा…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी क्षेत्र में रविवार तड़के एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक ट्रक के केबिन के अंदर फंस गया और बाहर निकलने में असमर्थ रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने विशेष बचाव तकनीक और उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) से ट्रक पलटने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में बचाव दल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंचने पर टीम…
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में रविवार को सड़क दुर्घटना में 32 वर्षीय महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) को मामूली चोट आईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास हुआ जब दोनों पुलिसकर्मी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जे-टीईटी) के लिए सतबरवा थाना क्षेत्र में बनाए गए एक परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे। मृतक महिला कांस्टेबल की पहचान बारा गांव की रहने वाली बबीता कुमारी के रूप में हुई है। वह पिछले तीन वर्ष से…
