ज्ञान भारतम् मिशन के तहत चल रहे कार्य में जिले में प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियां सामने आ रही हैं। इन पांडुलिपियों का डिजिटलाइजेशन होने के बाद इनका अध्ययन किया जाएगा और इसका ज्ञान बेहद उपयोगी साबित होगा। जिले में चल रहे इस काम में अब तक कुल 825 पांडुलिपियों को ऑनलाइन किया जा चुका है तो, भारत ज्ञान मंडप द्वारा इनमें से 234 को एप्रूव कर स्वीकृत किया जा चुका है। ज्ञान भारतम् मिशन की नोडल टीम के अनुपम दीक्षित ने बताया, केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य के बाद विशेषज्ञ इन पांडुलिपियों (Ancient Manuscripts Study) का अध्ययन करेंगे। ऐसे…
Author: chhattisgarhrajya.in
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में कथित टूट और ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं के बीच पार्टी नेता आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला है। आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन सांसदों को निशाने पर लिया, जिनके एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना में जाने की चर्चा है। शिवसेना (यूबीटी) विधायक ठाकरे ने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने यह साबित कर दिया है कि उनकी वफादारी और प्रतिष्ठा बिकाऊ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष राजनीतिक फायदे के लिए सरकारी संसाधनों और जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रहा है। ‘एमवीए और INDIA…
बेमेतरा। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक बेमेतरा में संपन्न हुई। 132 वर्ष पुराने इस गौरवशाली और ऐतिहासिक संगठन की बैठक का मुख्य उद्देश्य कुर्मी समाज को आगे बढ़ाना, आपसी तालमेल को मजबूत करना, सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा सामूहिक विकास के पथ पर अग्रसर होना था। बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहे। बैठक में समाज के…
बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर में बिलौटी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस घटना को ‘एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल किलिंग’ (न्यायिक प्रक्रिया से बाहर हत्या) बताते हुए और मामले की CBI जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की तत्काल सुनवाई की मांग को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच की अध्यक्षता कर रहीं जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने मामले की गंभीरता को तो माना, लेकिन तुरंत इस पर विचार…
रूस की राजधानी मॉस्को में आज (सोमवार) को सुरक्षा कारणों के चलते चार प्रमुख हवाई अड्डों को कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। यह कदम उस समय उठाया गया जब यूक्रेन की ओर से आए ड्रोन हमलों ने रूस की हवाई सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर ला दिया। रूसी अधिकारियों के अनुसार, यह एक बड़ा ड्रोन हमला था, जिसे समय रहते रोक दिया गया और किसी बड़े नुकसान को टाल दिया गया। अधिकारी ने दी हमले की जानकारी मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने टेलीग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि शहर की ओर बढ़…
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को अश्लील करार देने वाले शक्तिमान उर्फ मुकेश खन्ना अचानक समय के साथ ही अब स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, ऐसा मुमकिन हो पाया है एक ऐड में, जिसमें दोनों साथ में एक फोन को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वाकई चौंकाने वाली बात है क्योंकि एक समय पर मुकेश खन्ना ने समय रैना की गिरफ्तारी की भी मांग की थी। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं। समय रैना के साथ ऐड में दिखे शक्तिमान दरअसल सोशल मीडिया पर ऐड तेजी से वायरल हो रहा है। इस…
भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 358 अंक की बढ़त लेकर 77,160 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 30 मिनट पर यह 0.54 फीसदी या 417 अंक की बढ़त के साथ 77,220 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.50 फीसदी या 121 अंक की बढ़त के साथ 24,133 पर ट्रेड…
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा में कथित चोरी को लेकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने भाजपा (BJP) पर तीखा हमला बोला है। साथ ही आरोपियों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच मिलीभगत का भी आरोप लगाया। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में आरोप लगाया कि राम मंदिर में हुई कथित लूट कानून-व्यवस्था की पूरी तरह विफलता को दर्शाती है। शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया कि जिस राम मंदिर के लिए कारसेवकों ने बलिदान दिया, उसी मंदिर को भाजपा ने लूट लिया। पार्टी ने इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लिया। ‘राम…
चेन्नई: तमिलनाडु में एक बड़ी घटना सामने आई है। राज्य तिरुवल्लूर जिले में एक सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने की घटना के बाद कम से कम सात लोगों की मौत की आशंका है, जबकि 70 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जिले में पेरियपालयम के पास कनिगईपैर में स्थित ‘सेंट पीटर्स पॉल सीफ़ूड्स एक्सपोर्ट्स’ फैसिलिटी में हुई। झींगा प्रोसेसिंग यूनिट में हुई इस घटना के बाद अरक्कोणम में मौजूद नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की चौथी बटालियन के हेडक्वार्टर को तुरंत इस आपात स्थिति के बारे में सूचित किया गया। सीएम विजय ने 24…
Giridih -अपने घर से ससुराल जा रहे युवक से रिवाल्वर की नोक पर 1.20 लाख व मोबाइल की छिनतई का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही गांडेय पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. घटना गिरिडीह जामताड़ा मुख्य मार्ग पर कोयरीडीह मोड़ के पास की है. जानकारी के अनुसार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महतो डीह निवासी मो रुस्तम अंसारी (पिता डॉ खलील) घर से नगदी लेकर अपनी बाइक जेएच 11 वाई 5850 से अपने ससुराल बनसिमी जा रहा था. सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस इसी क्रम में महेश मुंडा चौक से कुछ…
