Author: chhattisgarhrajya.in

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक होनहार छात्र की उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र निलेश कुमार के रूप में हुई है, जो शनिवार को वापस अपनी पढ़ाई पर लौटने वाला था, लेकिन उससे पहले ही अपनों ने ही उसकी जान ले ली। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर गांव की है। मृतक के चचेरे भाई शिवम कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे निलेश के दोस्त हिमांशु और हरिओम (निवासी शेरपुर) उसे घर से बुलाकर ले गए थे। बताया…

Read More

थाना उदयपुर-बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने किसी विवाद के बाद अपने ही दोस्त शीतल की हत्या कर दी और शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरे डबरी में फेंक दिया। मृतक की पहचान शीतल निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के लिए डबरी का पानी खाली कराया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में…

Read More

मनाली -अटल टनल रोहतांग में अचानक हुई भारी बर्फबारी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. टनल के साउथ पोर्टल के पास भारी बर्फबारी के कारण लगभग एक हजार से अधिक वाहन फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम ने रात भर मोर्चा संभाले रखा. अचानक बदले मौसम के मिजाज के कारण साउथ पोर्टल के पास हालात चुनौतीपूर्ण हो गए थे. डीएसपी मनाली केडी शर्मा स्वयं अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पिछले कई घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली. पुलिस का मुख्य लक्ष्य सभी सैलानियों और वाहनों को सुरक्षित रूप…

Read More

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार (16 मार्च) को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) और अन्य आरोपियों को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में CBI की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दे दिया। इस याचिका में ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपियों को बरी किए जाने के आदेश को चुनौती दी गई थी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 6 अप्रैल तय की है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने सुनवाई के दौरान पूछा कि क्या प्रतिवादी जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहते हैं। इस पर…

Read More

प्रतापगढ़- अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर के अंदर पाया गया। शिवपत्ती मौर्या (40) और उसके बेटे अयान (12) का खून से लथपथ शव घर में पाया गया। उसका पति दिनेश रोजी रोटी के चलते बाहर रहता है। हत्या बीती रात की गई है। सोमवार को सुबह शटरिंग के मिस्त्री की नजर पड़ी तो उसने ग्रामीणों को खबर दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। 

Read More

प्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक्सप्रेसवे को शीघ्र ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मेरठ पहुंचे सीईओ ने मंडलायुक्त भानुचंद्र गोस्वामी और डीएम डॉ. वीके सिंह के साथ गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रगति के साथ ही औद्योगिक गलियारा विस्तार और टोल प्लाजा की तकनीक के बारे में जानकारी ली। साइड की दीवार का मामूली काम अधूराउन्होंने खड़खड़ी टोल प्लाजा पर अशोक के पौधे भी लगाए। सीईओ…

Read More

पाहों, चुनार (मिर्जापुर) में 15 मार्च 2026 रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में देश के लगभग 15 राज्यों से राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, विभिन्न प्रांतों के अध्यक्ष, महासचिव तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कुर्मी ध्वज गीत के साथ हुई, जिससे वातावरण में समाज के प्रति समर्पण और एकता की भावना प्रकट हुई। कार्यक्रम का संचालन महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री एन. के. सिंह द्वारा किया गया। बैठक को दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में राष्ट्रीय कार्यसमिति की औपचारिक बैठक…

Read More

ऑस्कर 2026 का समापन हो गया है. इसी के साथ सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो की पॉपुलर फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर ने 13 नॉमिनेशन में से 6 अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, जिसमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड शामिल है. हालांकि टाइटैनिक फेम एक्टर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाए. जबकि सिनर्स के एक्टर माइकल बी जॉर्डन ने बेस्ट एक्टर का खिताब ऑस्कर 2026 में अपने नाम कर लिया है. वन बैटल आफ्टर अनदर के नाम 6 ऑस्कर ऑस्कर 2026 में सबसे ज्यादा अवॉर्ड हासिल करने वाली फिल्म लियोनार्डो डिकैप्रियो की वन बैटल आफ्टर अनदर है, जिसे…

Read More

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के आशीर्वाद भवन में आयोजित कान्यकुब्ज शिक्षा मंडल के होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य महाआरती में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

Read More