रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से कल शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल रायपुर के छात्रों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आपकी इस उपलब्धि से न केवल आपके विद्यालय, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह राज्य के लिए गर्व का विषय और एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर स्कूल के संचालक श्री सिद्धार्थ सिंह, कमांडेंट (सेवानिवृत्त) कर्नल श्री आर.के. वर्मा…
Author: chhattisgarhrajya.in
उज्जैन शहर के बेकरी कारोबारी के बेटे की कनाडा में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में हुई, जहाँ कॉलेज के छात्रों ने पहले गुरकीरत सिंह मनीचा (24) की पिटाई की और फिर उस पर कार चढ़ा दी। गंभीर घायल गुरकीरत की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरकीरत देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी के निवासी थे। वह कनाडा के नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज बिजनेस मैनेजमेंट के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्राग्राम की पढ़ाई कर रहे थे। वह पढ़ाई के साथ वॉलमार्ट में काम भी करते थे। घटना पर मुख्यमंत्री डॉ.…
अमेरिका और इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट में भी तनाव बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर का करीब 20-30% तेल होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुज़रता है, जिस पर ईरान का कंट्रोल है। युद्ध की वजह से ईरान होर्मुज स्ट्रेट से जहाज़ों को नहीं गुज़रने दे रहा, जिससे दुनियाभर में तेल-गैस का संकट पैदा हो गया है। हालांकि अब तक भारत के 4 जहाज़ों को होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने का ग्रीन सिग्नल दिया जा चुका है और आगे भी ऐसा हो सकता है। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के रुख से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
ग्लैमर की दुनिया यानी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में काम पाने के लिए अब तक टैलेंट, लुक और सोशल मीडिया फॉलोअर्स की बात होती थी, लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम फलक नाज से एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने बेहद अजीब डिमांड की है। जिसे लेकर एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने खुद इसे लेकर बात की है। जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं। फलक नाज ने किया बड़ा खुलासा फलक नाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया…
ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सोमवार सुबह आग लगने से करीब 10 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 11 अस्पताल कर्मी झुलस गए। बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 2:30 से 3 बजे के बीच लगी। कुछ ही समय में आईसीयू वार्ड में धुआं भर गया। उस समय वार्ड में कई गंभीर मरीज लाइफ सपोर्ट पर भी थे घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं अस्पताल प्रशासन और दमकल विभाग के कर्मियों ने दर्जनों मरीजों को सुरक्षित…
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस का गठबंधन होना चाहिए। सही आंकड़े पर गठबंधन के सिवाय कोई और विकल्प नहीं है। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या कांग्रेस पश्चिम बंगाल में गठबंधन में लड़ेगी? तो उन्होंने कहा कि यह मेरा निजी मत है कि बंगाल में गठबंधन होना चाहिए। लेकिन कई कारण होते हैं, जिसके कारण गठबंधन नहीं हो पाते हैं। यह हमारा फैसला या कुछ नेताओं का फैसला नहीं हो सकता है। कांग्रेस में तीन-चार लोग ये फैसला लेते हैं।…
मीडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में लगातार उथलपुथल देखने को मिल रही है। दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पिछले कई दिनों से लगभग बंद जैसी स्थिति में है। इस संकट का असर सीधे कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंका से वैश्विक बाजार में चिंता गहराती जा रही है। ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर के पार भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह लगभग 10 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड…
रायपुर- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को विकासखंड सिमगा के ग्राम सकरी में नवापारा–सकरी–सतभांवा मार्ग निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। पुल-पुलियों सहित इस मार्ग का निर्माण 7 करोड़ 82 लाख 58 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और इस बार जिले में कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को स्वीकृति…
जैतो – डॉ. प्रज्ञा जैन आई .पी.एस.,एस.एस.पी. फरीदकोट के नेतृत्व में फरीदकोट पुलिस ने आपराधिक तत्वों और ड्रग्स के खिलाफ एक सख्त और निर्णायक अभियान शुरू किया है। इसके तहत जोगेश्वर सिंह गोराया एस.पी. (इन्वेस्टिगेशन) फरीदकोट के मार्गदर्शन में और अवतार सिंह डी.एस.पी. (इन्वेस्टिगेशन) फरीदकोट के निर्देशन में सी..आई.ए. स्टाफ फरीदकोट ने एक अहम ऑपरेशन के दौरान बंबीहा गैंग के लीडर को उसके 02 साथियों और 01 गैर-कानूनी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरिंदरपाल सिंह उर्फ बिल्ला, जोधा सिंह और अमोलक सिंह उर्फ मौली के रूप में हुई है, जो कोटकपूरा के रहने वाले हैं। पुलिस…
बठिंडा – गत दिन प्लाट पर कब्जे को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में थाना सदर बठिंडा पुलिस ने एक महिला सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। हरजिंदर सिंह निवासी नरूआणा ने बताया था कि उसके खेत का पड़ोसी जालंधर सिंह अपने प्लाट की चारदीवारी कर रहा था। इस दौरान हरप्रीत सिंह व लाल सिंह निवासी जस्सी पौ वाली अपने खेत में एक गाड़ी पर सवार होकर आए। इस दौरान कई गाड़ियों में सवार होकर दर्जन भर लोग वहां आए व उनमें शामिल गुरमीत सिंह निवासी नरूआणा ने उन…
