Jharkhand Crime: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के एक गांव में 57 वर्षीय तांत्रिक ने एक घर में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बलात्कार के एक मामले में पहले भी जेल जा चुके तांत्रिक को सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (जगन्नाथपुर) रापेल मुर्मू ने बताया कि पीड़िता की मां ने रविवार को जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र में स्थित गांव में अपने घर पर काले जादू के…
Author: chhattisgarhrajya.in
“सपनों की दुनिया, अपनों का प्यार, मुबारक हो रंगों का त्योहार” रायपुर- होली हमें सिखाती है कि भेदभाव, कटुता और नकारात्मकता को त्यागकर विकास, विश्वास और भाईचारे के रंगों से नया भारत निर्माण करें। आइए हम सब मिलकर सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ आगे बढ़ें तथा अपने प्रदेश और देश को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएं। आप सभी को होली पर्व की अनंत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल परिवार की ओर से सभी पाठकों, शुभचिंतकों और प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम कामना करते हैं कि यह रंगोत्सव आपके जीवन में…
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 12वीं की छात्रा के सिर और सीने पर सटाकर गोली मारी गई है। आरोप है कि युवक ने एकतरफा प्यार में हत्या की है। सोमवार देर रात को घर में घुसकर सो रही छात्रा को मौत के घाट उतारा गया है। आरोपी मौके पर फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के बस्ती में स्थित बैडारी एहतमाली गांव में हुई है। जहां सोमवार देर रात गांव निवासी एक कक्षा 12 की…
Bihar Rajya Sabha election: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनावों ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है। संख्या बल के आधार पर एनडीए (भाजपा-जदयू) का चार सीटों पर कब्जा लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन असली रोमांच पांचवीं सीट को लेकर है, जहां महागठबंधन और एनडीए के बीच ‘नंबर गेम’ का खेल शुरू हो गया है। चार सीटों पर NDA का दबदबा, पांचवीं पर संग्राम मौजूदा विधायकों की संख्या के अनुसार, एनडीए को 4 सीटें (भाजपा 2, जदयू 2) मिलना तय है। पांचवीं सीट के लिए महागठबंधन को अतिरिक्त समर्थन की दरकार है। राजद…
जम्मू : पहलगाम आतंकी हमले की जांच से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकरी के अनुसार नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े एक गोप्रो हीरो 12 ब्लैक (GoPro Hero 12 Black) कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से न्यायिक सहायता मांगी है। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। जांच एजेंसी के अनुसार, बरामद किया गया GoPro Hero 12 Black कैमरा (सीरियल नंबर C3501325471706) 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकी मॉड्यूल की हमले से पहले…
पानीपत – पानीपत के पसीना कलां गांव में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ पेड़ से सूखी लकड़ियाँ तोड़ते समय ससुर और दामाद हाई वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गए। करंट इतना जोरदार था कि दोनों बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल ससुर और दामाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में पानीपत के पसीना कलां गांव में रहकर एक आयुर्वेदिक दवाखाना चलाते हैं। दोपहर के समय दोनों खाना बनाने के लिए पास के पेड़ों से सूखी लकड़ियाँ…
Rajya Sabha Election: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस पार्टी के भीतर उम्मीदवारों के चयन को लेकर मन्थन अपने चरम पर है। सूत्रों के अनुसार, हाईकमान के पास पहुंची संभावित नामों की सूची में अब राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की एंट्री ने मुकाबला ‘हिमाचली बनाम बाहरी’ बना दिया है। पार्टी के भीतर इस बात को लेकर खासी चर्चा है कि क्या कांग्रेस किसी स्थानीय चेहरे पर दांव खेलेगी या दिल्ली से किसी दिग्गज को शिमला के रास्ते संसद भेजेगी। कौन है रेस में सबसे आगे? कांग्रेस के गलियारों में चर्चा है कि दिल्ली से…
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने दी बधाईं रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य वैबसाइट में छपें खबरों का असर, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने दोनो ही राष्ट्रीय पार्टी से समाज के ही किसी नेता को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की टिकिट देने की मांग की थी इस मांग पर भारतीय जनता पार्टी ने समाज की नेता एवं जिला पंचायत कि पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा की टिकिट देने का निर्णय लिया हैं। इस निर्णय से यह प्रमाणित होता हैं की समाज के पदाधिकारी द्वारा की गई मांग फलीभूत हुई…
Saharanpur News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से तनाव का केंद्र बनी गंगोह की लापता युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने युवती को प्रयागराज से ढूंढ निकाला। इस मामले में मुख्य आरोपी आजम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। युवती की बरामदगी के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है, क्योंकि इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी सांप्रदायिक तनाव बना हुआ था। क्या था पूरा मामला?सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र से 24 फरवरी को एक हिंदू युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो…
कोरबा – कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में रविवार को 11वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस विभाग और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतिका की पहचान 16 वर्षीय सांची कंवर के रूप में हुई है, जो सेंट जेवियर स्कूल की छात्रा थी। वह अपनी मां के साथ पुलिस लाइन क्वार्टर में रह रही थी और मोगरा थाना में पदस्थ कॉन्स्टेबल रजपाल सिंह कंवर की भांजी थी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए…
