विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 49.6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, लेकिन 15.9% युवा बेरोजगारी, ठहरी हुई कमाई और 13 गुना आय असमानता जैसी चुनौतियां बरकरार हैं। जानिए भारत को किन संरचनात्मक सुधारों की जरूरत है, विश्व बैंक (World Bank) की ओर से जारी ‘पोवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ (अक्तूबर 2026) के आंकड़े भारत की ऐतिहासिक आर्थिक उपलब्धि के बारे में बताते हैं। वर्ष 2011 से 2023 के बीच भारत ने 49.6 करोड़ (496 मिलियन) लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, जिससे निम्न-मध्यम आय रेखा (4.20 डॉलर प्रतिदिन) के नीचे रहने वाली आबादी 57.7…
Author: chhattisgarhrajya.in
दुर्ग – मरारपारा इलाके में करवाचौथ के दिन एक बड़ा हादसा टल गया। प्रसाद बनाने के कुछ देर बाद घर में गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इससे किचन में आग लग गई और वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के समय घर में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे। हालांकि, सभी सुरक्षित बच गए। जानकारी के मुताबिक, परिवार में करवाचौथ की पूजा की तैयारी चल रही थी। महिला ने किचन में प्रसाद तैयार किया था। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चली गई। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज…
सर्वेक्षण और राहत वितरण में अनावश्यक विलंब न हो, किसानों को समय पर मिले सहायता : मुख्यमंत्री श्री साय अन्नदाताओं के हितों की रक्षा और उन्हें हरसंभव संबल प्रदान करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभावित किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर राहत मिल सके, इसके…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण 15 नवंबर से पहले फसलों की गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई उच्चाधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक रायपुर- मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय उच्चाधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि सीएम हेल्पलाइन 1076 में दर्ज आम जनता की शिकायतों का निराकरण सर्वाेच्च…
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के बनासकांठा में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने माताओं, बच्चों, किसानों और पशुपालकों के सशक्तिकरण से जुड़ी कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्माननिधि की 24वीं किस्त भी जारी की। पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘विपक्षी नेता मोदी को बदनाम करना चाहते हैं। उन्हें देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा। देश में संकट आने पर उन्हें खुशी मिलती है।’ पीएम मोदी ने कहा, इससे डेयरी किसानों को प्रत्यक्ष रूप से…
गिर सोमनाथ (गुजरात). जबरन धर्मांतरण कानूनन जुर्म है. नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराना भी अपराध है. इसके बावजूद इस तरह की साजिश करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं. नाबालिग युवतियों का धर्मांतरण कराने का मामला गुजरात में सामने आया है. गुजरात के गिर सोमनाथ जिले की दो नाबालिग लड़कियों को कथित तौर पर शादी और धर्मांतरण कराने के इरादे से मेहसाणा जिले के उनावा स्थित दरगाह ले जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया है और मामले में एक मौलवी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक अन्य आरोपी…
विधान परिषद के चुनावों में कांग्रेस ‘बड़े शून्य’ के धब्बे से बच गई। बुधवार देर रात उसने नागपुर स्नातक सीट जीत कर सभी को चौंका दिया। नागपुर की जीत ‘प्रतीकात्मक’ है, क्योंकि यहां आरएसएस का मुख्यालय है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यहां से सांसद हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी नागपुर की एक सीट से विधायक हैं। क्या नागपुर में स्नातक युवाओं पर संघ परिवार का मानसिक और नैतिक प्रभाव कम हुआ है? उप्र में प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी में शिक्षक और स्नातक सीटें समाजवादी पार्टी ने जीती हैं। इस सीट पर प्रधानमंत्री की सांसद के तौर…
हाल ही में डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डी.एन.पी.ए.) ने सुप्रीम कोर्ट में डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटैक्शन (डी.पी.डी.पी.) एक्ट 2023 और उसके नियमों 2025 के खिलाफ याचिका दायर की है। देश के 21 प्रमुख मीडिया संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाली इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि कानून पत्रकारीय गतिविधियों के लिए कोई स्पष्ट छूट नहीं देता, जिससे खोजी पत्रकारिता बाधित हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया है और 17 नवम्बर को सुनवाई तय की है। अदालत ने इस पर किसी भी तरह की अंतरिम रोक नहीं लगाई लेकिन निजता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के…
आमतौर पर यह माना जाता है कि बड़े चुनाव के पहले जो चुनाव होता है और उसके जो नतीजे होते हैं, वे एक तरह से आने वाले दिनों का आईना होते हैं। लेकिन क्या यह बात उत्तर प्रदेश को लेकर भी कही जा सकती है? यू.पी. में विधानसभा के चुनाव अगले वर्ष शुरुआती महीनों में होने हैं और 29 अक्तूबर को जब विधान परिषद की कुछ सीटों (उत्तर प्रदेश की सिर्फ 11 सीटों के चुनाव हुए थे जबकि कुल सीटें 100 हैं) के चुनाव हुए और उसमें भारतीय जनता पार्टी ने 6 सीटें जीतीं, जबकि समाजवादी पार्टी ने आखिरकार 5…
बिलासपुर। बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. मामले में कपिल त्रिपाठी पक्ष के अधिवक्ता आदित्य तिवारी ने बताया कि सभी पक्षों को सुनने के बाद बिलासपुर जिला न्यायालय ने सभी 22 आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है. बता दें कि 14 दिसंबर 2022 को सकरी बाइपास में कुदुदंड निवासी हिस्ट्रीशीटर और कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने पारिवारिक और जमीन विवाद को हत्या की साजिश की वजह बताते हुए मामले में संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी को मुख्य आरोपी मानते हुए जांच शुरू की. मामले में…
