जल संसाधन विभाग की 25 वर्षों की विकास यात्रा ने बदली कृषि की तस्वीर, 4,458 हेक्टेयर से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर हुई सिंचाई क्षमता रायपुर- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जल संसाधन विभाग की 25 वर्षों की विकास यात्रा ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र में आए महत्वपूर्ण बदलावों को रेखांकित करती है। राज्य निर्माण के बाद जिले…
Author: chhattisgarhrajya.in
500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं और तकनीक का भविष्यधनंजय राठौरसयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर- दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में छत्तीसगढ़ भी अब एक नई छलांग लगाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार एआई को विकास, रोजगार और सुशासन के नए अवसरों से जोड़ने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। खेती-किसानी से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन तक हर क्षेत्र में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों, शिल्पकारों, कारीगरों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को दी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह सहित…
छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 25 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ चिकित्सा अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इनमें रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली समेत अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं। Transfer News: महासमुंद और सुकमा में बदले CMHO धमतरी में भी प्रशासनिक बदलाव सरगुजा संभाग में कई…
जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के साथ सुकेत (कोटा) नगर पालिका के 9 वार्ड का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। इन वार्ड के 10 बूथ की ईवीएम में खराबी के बाद बुधवार को री-पोलिंग हुई थी। आज आए रिजल्ट में नगर निगम के 5 वार्ड में कांग्रेस और तीन वार्ड में भाजपा कैंडिडेट जीते हैं। सुकेत नगर पालिका के वार्ड में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। री-पोलिंग के कारण जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव भी कैंसिल कर दिए गए थे। पहले ये चुनाव और 21 और 22 सितंबर को शेड्यूल थे।…
भारत की तेल कंपनियों के सामने अब कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने भारतीय रिफाइनरों को फिलहाल कच्चे तेल की सप्लाई रोकने की जानकारी दी है। यह फैसला सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन पर हुए हमले के बाद लिया गया है। ईटी की एक रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया गया कि सप्लाई दोबारा कब शुरू होगी, इसकी फिलहाल कोई समयसीमा नहीं बताई गई है। भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता कच्चे तेल की उपलब्धता से ज्यादा उसकी बढ़ती कीमत…
नई दिल्ली। अमेरिकी संसद में रूस-ईरान प्रतिबंध विधेयक पारित होने और भारत पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की धमकियों के बीच भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की 140 करोड़ आबादी की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और इसके लिए बाजार की स्थितियों के अनुसार जहां से सही लगेगा, वहां से तेल व ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति जारी रखी जाएगी। विदेश मंत्रालय ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत इस पूरे मामले और अमरीकी संसद के रुख पर लगातार नजर बनाए हुए है। अमरीका को…
मध्य प्रदेश के उज्जैन में खड़े हनुमानजी के विस्थापन का मामला थमने का नाम ले रहा है। सराफा बाजार स्थित श्री खड़े हनुमान मंदिर को मार्ग चौड़ीकरण के दौरान यथास्थान रखने की मांग को लेकर बुधवार को कंठाल-छत्रीचौक मार्ग पर आस्था के साथ आक्रोश भी नजर आया। सुबह से ही भगवा ध्वज हाथों में लिए श्रद्धालुओं, समाज प्रमुखों, साधु-संतों, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। देखते ही देखते कंठाल से लेकर छत्रीचौक तक का मार्ग जनसमूह से भर गया। चेहरों पर उत्तेजना, हाथों में भगवा ध्वज और बीच-बीच में गूंजते जय श्रीराम के जयघोष से…
बैंगलोर | कर्नाटक में कथित बड़े रिश्वतखोरी के मामले में लोकायुक्त ने धारवाड़ के तहसीलदार सच्चिदानंद कुचनूर को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक, तहसीलदार ने 33 एकड़ जमीन के मालिकाना हक से जुड़े रिकॉर्ड में बदलाव कराने के बदले कुल 1 करोड़ रुपये और एक एकड़ जमीन की मांग की थी। मामले में आगे की जांच की जा रही है। 33 एकड़ जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव के लिए मांगी रकम लोकायुक्त के अनुसार, येरिकोप्पा गांव में 33 एकड़ जमीन के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेजों में बदलाव कराने के लिए…
नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने लोन की किस्त नहीं चुकाने पर वाहन जब्त करने के तरीके को लेकर अहम टिप्पणी की है। दरअसल, कोर्ट ने कहा कि बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFC) बकाया वसूलने के लिए जबरन वाहन नहीं उठा सकतीं। इसके लिए तय कानूनी प्रक्रिया और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है। अदालत ने कहा कि वित्तीय संस्थानों को कर्ज की वसूली का अधिकार है, लेकिन वे इसके लिए बल या दबाव का इस्तेमाल नहीं कर सकते। रात करीब एक बजे लॉक तोड़कर ट्रक ले गए यह मामला उस व्यक्ति से जुड़ा है, जिसने…
