Author: chhattisgarhrajya.in

समन्वय और तकनीकी सहायता के लिए खेल विभाग ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा ट्रायल, 6 टीमें बनेंगी रायपुर. 25 सितम्बर 2026. रायपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के टीमों के चयन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीमों के चयन के लिए रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच-1 में 28 सितम्बर और 29 सितम्बर को दो दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। चयन ट्रायल के सुचारू आयोजन, आवश्यक समन्वय एवं तकनीकी सहायता…

Read More

बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल ​रायपुर- छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून की बारिश ने राज्य स्तर पर सामान्य आंकड़े को छू लिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 25 सितंबर 2026 तक की स्थिति के अनुसार प्रदेश में अब तक 100.1% यानी शत-प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 1 जून से 25 सितंबर की अवधि में राज्य में औसतन 1082.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि बीते 10 वर्षों के आधार पर इस अवधि की संभावित औसत वर्षा 1081.5 मि.मी. मानी जाती है। बीते 24 घंटों में ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में…

Read More

विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा ज्ञान और युवा शक्ति: विकास का मूल आधार *विष्णु प्रसाद वर्मा* *सहायक संचालक* रायपुर- ​किसी भी समृद्ध और सर्वसुविधायुक्त राज्य का निर्माण केवल भौतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि उसके युवाओं की बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता से संभव होता है। इसी दूरदर्शी सोच के साथ प्रदेश के विकास मॉडल के केंद्र में ‘GYAN’ यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को रखा गया है। युवाओं को आर्थिक और सामाजिक उन्नति का मुख्य आधार मानते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक व्यापक और परिणामोन्मुख कायाकल्प…

Read More

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए सात दिवसीय योजना पेश की है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लान में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत शुरू करने को लेकर प्रावधान है। सातवें दिन के अंत में होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दिया जाएगा UNGA में पत्रकारों संग बातचीत के दौरान ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि यह प्रस्ताव जून में अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के समान है। उन्होंने कहा कि हमने मध्यस्थों के माध्यम…

Read More

​सारंगढ़-बिलाईगढ़- दैनिक मजदूरी के बूते परिवार चला रही एक माँ के लिए बच्चों के बेहतर कल का सपना देखना आसान नहीं होता। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम उच्च मिट्ठी की निवासी सुनीता साहू के लिए भी हर दिन का संघर्ष यही था—सीमित आय में बच्चों की देखभाल और पोषण की चिंता। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ ने इस श्रमिक परिवार की चिंता को एक नए आत्मविश्वास और उम्मीद में बदल दिया है। ​मेहनत-मजदूरी के बीच पोषण और देखभाल की चुनौती सुनीता साहू पेशे से रेजा मजदूर हैं। रोज़ कुदाल-तगाड़ी उठाकर पसीना बहाने के बाद मिलने वाली दिहाड़ी से…

Read More

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस प्रमुख सचिव श्री बोरा ने पीपीपी मॉडल की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में मंथन, प्रशिक्षण और क्षमता विकास पर भी जोर रायपुर- बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के तहत तैयार परियोजनाओं के संचालन और रखरखाव की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। हर प्रोजेक्ट के लिए एसओपी तैयार कर उसके बेहतर और दीर्घकालिक उपयोग का खाका तैयार किया जाएगा। नागरिकों के लिए इन परियोजनाओं का इस्तेमाल बढ़ाने के साथ राजस्व सृजन की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। जहां जरूरत होगी, वहां पीपीपी (PPP) मॉडल पर…

Read More

गुरुवार को दर्ज हुई भारी गिरावट के बाद आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मामूली तेजी देखी जा रही है। हालांकि, बीएसई सेंसेक्स आज 55 अंक की मामूली गिरावट के साथ 73,525 पर खुला। लेकिन शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह 0.14 फीसदी या 101 अंक की बढ़त के साथ 73,680 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.12 फीसदी या 25 अंक की बढ़त के साथ 23,090 पर ट्रेड करता दिखा। गुरुवार को सेंसेक्स 1238 अंक गिरकर और निफ्टी 383 अंक टूटकर बंद हुआ था। पॉलिसी बाजार के शेयर में दिखी…

Read More

एशियन गेम्स 2026 के मेंस कबड्डी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-28 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया 2018 के एशियन गेम्स को छोड़कर सभी संस्करण के फाइनल में पहुंची है और गोल्ड मेडल जीता है। टीम अब अपने 9वें गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में दमदार शुरुआत की और पहले हाफ के खत्म होने तक 37-18 की बढ़त बना ली। पहले ही हाफ में मुकाबला लगभग भारत की झोली में आ चुका था और दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा।…

Read More

मुख्यमंत्री क्रेडाई छत्तीसगढ़ स्टेटकॉन-2026 ‘बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने कहा – 2047 के विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में आधुनिक शहरों, गुणवत्तापूर्ण आवास और मजबूत अधोसंरचना पर रहेगा विशेष जोर स्टेट कैपिटल रीजन बनेगा प्रदेश के विकास का नया ग्रोथ इंजन, रायपुर के साथ दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव के विकास को मिलेगी नई गति सुशासन और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए 400 से अधिक सुधार, प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण से बढ़ी पारदर्शिता नई औद्योगिक विकास नीति के बाद छत्तीसगढ़ को मिले 8 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शुक्रवार को नवा रायपुर…

Read More

यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि एमडीआर न टैक्स है, न सेस और न ही सरचार्ज। इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के खाते में नहीं जाएगी। यह राशि भुगतान व्यवस्था से जुड़े बैंकों और दूसरी कंपनियों के बीच रहेगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इसका बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा। यह सरकार का लगाया हुआ शुल्क नहीं है वित्त मंत्री के मुताबिक एमडीआर सरकार की ओर से लगाया गया कोई कर या शुल्क नहीं है। यह भुगतान व्यवस्था में शामिल अलग-अलग…

Read More