तरुण तेजपाल से जुड़े करीब 13 साल पुराने मामले में कानूनी लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट के अगले पड़ाव पर पहुंच गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा निचली अदालत के बरी करने के फैसले को पलटते हुए 10 साल की कठोर सजा सुनाए जाने के बाद तेजपाल ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर गोवा सरकार से जवाब मांगा है। अब मामला सिर्फ दोषसिद्धि तक सीमित नहीं, बल्कि सजा और आगे की न्यायिक प्रक्रिया को लेकर भी अहम मोड़ पर है। सुप्रीम कोर्ट ने तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल की उस याचिका पर गोवा सरकार…
Author: chhattisgarhrajya.in
‘सेवा, स्वच्छता और नारी सशक्तिकरण के संदेशों को रंगोली में उकेर रहीं बेटियां’ पौने दो क्विंटल सामग्री से बनी ‘विकसित लोरमी, विकसित भारत’ की भव्य रंगोली, आठ स्कूलों की बेटियों ने भी दिखाया हुनर ‘सेवा के रंग’ में दिखी विकसित भारत की झलक, जल संरक्षण से नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश रायपुर- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी के मानस मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विकासखंड स्तरीय ‘सेवा का रंग’ रंगोली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों और विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों की सराहना की। श्री साव ने छात्राओं से चर्चा कर उनकी…
अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एकात्म मानववाद के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रचिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने विचारों और सिद्धांतों के माध्यम से राष्ट्र के समग्र विकास की ऐसी दृष्टि प्रस्तुत की, जिसके केंद्र में समाज का अंतिम व्यक्ति है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समाज के कमजोर…
कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण रायपुर- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि महाविद्यालय, रायपुर के कृषि अर्थशास्त्र विभाग में पीएच.डी. की छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) छात्रा इकाई की स्वयंसेविका कु. दीपिका उड्डे ने राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार प्राप्त कर कृषि महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कु. दीपिका उड्डे को वर्ष 2025–26 के राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह राष्ट्रीय सेवा योजना, छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “राज्य स्तरीय स्थापना दिवस…
विश्व पर्यटन सप्ताह के तहत आईजीएनटीयू के विद्यार्थियों ने जंगल, अमरावती गंगा और ‘माई का मंडप’ तक किया ट्रैकिंग अनुभव समुदाय आधारित पर्यटन मॉडल को करीब से समझा रायपु- विश्व पर्यटन सप्ताह 21 से 27 सितंबर के अवसर पर ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की संभावनाओं को समझने और स्थानीय संस्कृति से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत थाड़पथरा स्थित मडहाउस परिसर में ‘रूरल एंड ट्राइबल टूरिज्म वर्कशॉप एवं फील्ड विजिट’ का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू), अमरकंटक के पर्यटन प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के 90 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।…
छत्तीसगढ़ का खजाना जनता के लिए खुला है, गांव से शहर तक तेज गति से हो रहे विकास कार्य-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क, शिक्षा और पर्यटन से बदल रहा कवर्धा का स्वरूप-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 7.8 किलोमीटर सड़क का होगा 4 लेन में विकास, दोनों प्रवेश मार्गों पर बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार रायपुर-बिलासपुर मार्ग से शहर में आते ही दिखेगी धर्मनगरी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने 8 करोड़ रूपए के विकास कार्य सहित विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों की दी सौगात रायपुर- कवर्धा शहर में प्रवेश करते ही अब बदलता…
मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के संस्कार देकर जिम्मेदार नागरिक तैयार कर रही राष्ट्रीय सेवा योजना सेवा संकल्प अभियान में बड़ी भूमिका निभाएं एनएसएस स्वयंसेवक : स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और नशामुक्ति के लिए समाज को करें प्रेरित युवाओं के लिए शिक्षा, शासकीय सेवा, रोजगार, स्टार्टअप, एआई और खेल के क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवसर मुख्यमंत्री एआई मिशन के माध्यम से छह लाख विद्यार्थियों को दिया जाएगा एआई प्रशिक्षण, मिशन के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान वर्ष 2030 तक प्रदेश में 5 हजार स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य, युवा केवल नौकरी पाने वाले…
राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने 42 आकांक्षी शौचालयों सहित स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन की परियोजनाओं को दी स्वीकृति जीरो वेस्ट मॉडल को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रायपुर- शहरों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49 करोड़ 66 लाख रुपए के 50 कार्यों को मंजूरी दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में हुई स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय तकनीकी समिति (SLTC) की 13वीं बैठक में इन कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रालय में हुई बैठक में 42…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस हृदयविदारक दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
Meerut News: मेरठ में एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में विभिन्न शाखाओं से भेजी गई नकदी की जांच के दौरान 4,63,650 रुपए मूल्य के 1,323 जाली नोट मिलने के मामले में सिविल लाइंस थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बैंक के करेंसी चेस्ट प्रबंधक सरताज सिंह की शिकायत के अनुसार, 1 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न शाखाओं से भेजी गई धनराशि की जांच के दौरान जाली नोट पाए गए। प्राथमिकी के मुताबिक, इनमें 500, 200, 100 और 50 रुपए के नोट शामिल हैं। इनकी कुल संख्या 1,323 और कुल मूल्य 4,63,650 रुपए बताई…
