धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन देखने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसगांव में कुंदन सोरी अपने घर में मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कैलाश…
Author: chhattisgarhrajya.in
कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुर्जनपुर के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक सोना-चांदी कारोबारी और उनके साथी को रोककर करीब 30 लाख रुपये मूल्य का सामान लूट लिया। घटना 27 अक्तूबर को उस समय हुई जब कारोबारी वेदप्रकाश सोनी अपने साथी नरेंद्र पाटस्कर के साथ दलदली के साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे थे। कारोबारी वेदप्रकाश सोनी के अनुसार, बदमाशों ने रास्ते में उनसे गहनों से भरा बैग छीन लिया। पीड़ित कारोबारी के बैग में लगभग 15 किलोग्राम चांदी के गहने, 10 से 15 ग्राम सोने के आभूषण तथा 1.50 लाख रुपये नकद रखे…
टोलेडो- स्पेन में बुधवार को बड़ा रेल हादसा हो गया जब दो हाई-स्पीड ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं. यह दुर्घटना राजधानी मैड्रिड को देश के दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर हुई. स्पेन मीडिया के अनुसार अभी तक इस घटना में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है. रेल नेटवर्क संचालक एडिफ ने हादसे की पुष्टि करते हुए दुर्घटना के बारे मने बताया है. टक्कर इतनी भीषण थी कि कई डिब्बों को नुकसान पहुंचा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के तुरंत बाद बचाव दल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं. अधिकारियों ने…
‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बनने जा रही है. भारत के लिए गर्व के इस खास मौके पर ‘रामायण’ दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है. नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म के भव्य स्तर, शानदार विजुअल्स और दमदार कलाकारों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. हालांकि, इस फिल्म का महत्व सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं है. भारत की सबसे पूजनीय महागाथाओं में से एक पर आधारित ये फिल्म भारतीय संस्कृति, परंपराओं और…
Karnataka MLC Polls Result: कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस को विधान परिषद चुनाव में बड़ा झटका लगा है. राज्य की चारों MLC सीटों पर भाजपा की अगुवाई वाले NDA ने जीत हासिल की है. भाजपा ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि उसकी सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) ने एक सीट जीती. कांग्रेस के लिए यह हार इसलिए भी अहम है, क्योंकि कर्नाटक में उसकी सरकार है और फिर भी वह चारों सीटों पर चुनाव हार गई. इस नतीजे ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और कांग्रेस नेतृत्व के सामने राजनीतिक चुनौती खड़ी कर दी है. राज्य में सत्ता में होने के बावजूद पार्टी विधान…
राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान पर बम गिराएंगे या नहीं अथवा मध्यावधि चुनाव के बाद हमलों का नया दौर शुरू करेंगे, यह वह ही जानते हैं। कुछ भी कहना अनिश्चित है, क्योंकि ट्रम्प भी मानसिक तौर पर अस्थिर राजनेता हैं। यह राष्ट्रपति ट्रम्प का दिमागी फितूर, अहंकार और उनकी सनक है, जिसके मुताबिक वह फैसले लेते हैं। यह अमरीकी जनता के लिए भी महंगाई, बेरोजगारी, मंदी का दौर है, यूरोपीय देश जबरदस्त विरोध-प्रदर्शनों से धू-धू जल रहे हैं, दुनिया के अधिकतर देश सप्लाई चेन के टूटने के कारण ‘त्राहिमाम’ कर रहे हैं। यदि ईरान युद्ध का नया दौर शुरू हुआ, तो वह पहले…
तेरह करोड़ मतदाताओं के नाम काट दिए गए! लोकतंत्र खतरे में है! वोट चोरी हो रही है! चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है! पिछले कुछ समय से विपक्ष इन्हीं आरोपों के सहारे राजनीतिक वातावरण बनाने की कोशिश कर रहा है। संसद से सड़क तक शोर मचाया गया। संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा किया गया। लेकिन एक सवाल अनुत्तरित रहा। यदि 13 करोड़ मतदाताओं के अधिकार छीन लिए गए, तो उनके समर्थन में जनसैलाब कहां था? उधर राहुल गांधी ने इसी मामले पर 1 नवम्बर को रामलीला मैदान में रैली का आह्वान किया है। विपक्ष ने एस.आई.आर. के दौरान लगभग 13…
आज का युग डिजिटल क्रांति का युग है। आज मोबाइल शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, बैंकिंग और सूचना का प्रमुख माध्यम बन चुका है। इसके बावजूद मोबाइल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल विशेषकर युवाओं के लिए गंभीर ङ्क्षचता का विषय बनता जा रहा है। मोबाइल अपने आप में समस्या नहीं है। समस्या तब शुरू होती है, जब व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार मोबाइल का इस्तेमाल करने की बजाय उसके नियंत्रण में रहने लगता है। सुबह आंख खुलते ही फोन देखना, भोजन करते समय वीडियो देखना, पढ़ाई के बीच बार-बार संदेशों की जांच करना और रात को देर तक सोशल मीडिया पर सक्रिय…
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी (INAE) के सहयोग से 27 अक्टूबर 2026 को मल्टीडिसिप्लिनरी इंजीनियरिंग एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (MEET 2026) पर आयोजित INAE यूथ कॉन्क्लेव सह राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन समारोह आयोजित किया। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में डॉ. समीर बाजपेयी, निदेशक (प्रभारी), एनआईटी रायपुर; डॉ. राजीव प्रकाश, निदेशक, आईआईटी भिलाई; डॉ. रोहित कुमार गुप्ता, निदेशक, JNARDDC; डॉ. एस. सान्याल, अधिष्ठाता, CR&RM तथा डॉ. अर्चना शर्मा, ANRF PM प्रोफेसर, एनआईटी रायपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता…
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के उप राजदूत गुलामहोसैन दर्जी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के मंच से अमेरिका और इजरायल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन दोनों देशों पर ईरानी नागरिकों के खिलाफ युद्ध अपराध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हालिया हमलों में 254 मासूम बच्चों की जान चली गई है। सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए ईरानी राजनयिक ने कहा कि इस पूरे संघर्ष में ईरान कोई आक्रामक देश नहीं है, बल्कि वह इस युद्ध का सबसे बड़ा शिकार और पीड़ित पक्ष है। नागरिक ठिकानों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाने के आरोप गुलामहोसैन दर्जी…
