Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल
    • सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    • विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : श्री अरुण साव
    • छत्तीसगढ़ से हत्या का सनसनीखेज मामला,मोबाइल देखने को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे उतारा मौत के घाट…
    • छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े बड़ी लूट: सोना-चांदी कारोबारी से 30 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश…
    • बड़ा रेल हादसा :स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल…
    • जितने भी हमारे धर्म, ग्रंथ और शास्त्र हैं, वे सभी भगवान श्रीकृष्ण के आदेश हैं — गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बड़ा रेल हादसा :स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल…
    BREKING NEWS

    बड़ा रेल हादसा :स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टोलेडो- स्पेन में बुधवार को बड़ा रेल हादसा हो गया जब दो हाई-स्पीड ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं. यह दुर्घटना राजधानी मैड्रिड को देश के दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर हुई. स्पेन मीडिया के अनुसार अभी तक इस घटना में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है.  रेल नेटवर्क संचालक एडिफ ने हादसे की पुष्टि करते हुए दुर्घटना के बारे मने बताया है.

    टक्कर इतनी भीषण थी कि कई डिब्बों को नुकसान पहुंचा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के तुरंत बाद बचाव दल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं. अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

    दूर तक बिखरा मलबा

    इस घटना में अभी तक कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. हादसा उस समय हुआ जब 146 यात्रियों को लेकर जा रही एक इर्यो (Iryo) ट्रेन की टक्कर 397 यात्रियों से भरी रेन्फे (Renfe) ट्रेन से हो गई.

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों को भारी नुकसान पहुंचा और कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है, जहां ट्रेनों का मलबा दूर-दूर तक बिखरा नजर आ रहा है. दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    October 28, 2026

    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों में नवनियुक्त 520 कर्मचारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

    October 27, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज…

    October 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.