रायपुर- पिछले साल 29 दिसंबर को शिलांग के साई के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में बेथलीन ग्रेस माकरी के कोच ने अचानक इस युवा एथलीट में एक रेस-वॉक एथलीट बनने की काबिलियत देखी। मजे की बात यह है कि बेथलीन खुद इस इवेंट के बारे में लगभग कुछ भी नहीं जानती थी और इसकी तकनीकी बारीकियों की तो बात ही छोड़ दें। पिछले साल तक, मेघालय की यह युवा एथलीट एक मिडिल और लॉन्ग-डिस्टेंस रनर के तौर पर मुकाबला कर रही थीं। लेकिन 2026 की शुरुआत में, उसे अपना खेल बदलने के लिए कहा गया जिसने उसकी शारीरिक और मानसिक, दोनों…
Author: chhattisgarhrajya.in
गोवा के नॉर्थ गोवा नाइटक्लब आग हादसे से जुड़े मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. अंजुना के पास स्थित Birch by Romeo Lane क्लब में लगी भीषण आग के मामले में क्लब मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को अदालत से राहत मिल गई है. मापुसा की JMFC कोर्ट ने दोनों भाइयों को शर्तों के साथ जमानत दे दी है, जिसके बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. लूथरा ब्रदर्स को इस मामले में गंभीर लापरवाही के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और वे फिलहाल कोलवाले सेंट्रल जेल में बंद थे. कोर्ट ने दोनों…
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला मारपीट और पंचायत तक पहुंच गया. जानकारी के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन ने विधि-विधान से अग्नि के सात फेरे लिए और शादी समारोह में दावत भी हुई. लेकिन सुहागरात के दौरान ही विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि पत्नी ने पति को अपने पास नहीं आने दिया. जब पति ने करीब आने की कोशिश की तो पत्नी ने थप्पड़ मार दिया और साफ कह दिया कि वह उसके…
रायपुर – राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यह वारदात विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव की है। आरोपी की पहचान गुलाब साहू के रूप में हुई है, जो पहले पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी लता साहू और सौतेली बेटी चित्रा साहू पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।…
पलक्कड़: केरल के पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में यहां रोड शो और जनसभा की थी। अपने दौरे के दौरान मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने अपने भाषण का बड़ा हिस्सा उन यौन उत्पीड़न के आरोपों पर केंद्रित रखा जिनका सामना कांग्रेस के दो स्थानीय नेताओं को करना पड़ा है। हालांकि कांग्रेस ने इन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके बावजूद बीजेपी…
कभी ममता बनर्जी के समर्थन में नारे लगाने वाली राजन्या हलदार इन दिनों उन्हीं के खिलाफ प्रचार कर रही है। दरअसल राजन्या इस बार खुद चुनाव लड़ रही है। वो आसनसोल दक्षिण से मैदानमें उतरी हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए नारे लगाने वाली राजन्या हलदर इन दिनों अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। बंगाल की दो अलग-अलग विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रही राजन्या जिस लुक में चुनाव प्रचार करने निकलती है उसने सभी का ध्यान खींचा है। वो ट्रडिशनल बंगाली लुक में जनता से वोट मांग रही हैं। राजन्या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर…
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोदेया मोड़ के समीप बुधवार सुबह तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये और बाइक सवार सड़क पर गिर गये। दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर में युवक की मौत टक्कर की आवाज सुन काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए…
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भयानक हादसा हुआ है। जहां एक 21 वर्षीय युवक की गदेरे में डूबने से मौत हुई है। बताया गया कि युवक दोस्तों के साथ मोलदा गदेरे में नहाने आया था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने युवक का शव बरामद किया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बदरीनाथ नेशनल हाईवे से सटे खांकरा क्षेत्र में हुई है। जहां मंगलवार को सम्राट होटल के पास मोलदा गदेरे में डूबने से एक युवक…
रायपुर, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए पूछा है कि जब मध्यप्रदेश शासन से सहमति मिले 10 दिन बीत चुके हैं, तब भी पेंशनरों को 3% महंगाई राहत (डीआर) का आदेश जारी करने में आखिर किस बात का इंतजार किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक देरी नहीं, बल्कि पेंशनरों के साथ स्पष्ट भेदभाव और अन्याय है। एक ओर कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता (डीए) का आदेश 12 जनवरी 2026 को तत्काल जारी कर दिया जाता है, वहीं पेंशनरों को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा में…
गांदरबल : मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के अरहामा जंगल इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मार गिराया गया। सेना की चिनार कोर ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च की रात रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी के बीच घेराबंदी को रणनीतिक रूप से फिर से व्यवस्थित किया गया। जवानों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की, जिसके चलते एक आतंकी ढेर हो गया। फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम को इलाके में…
