सर्वोच्च अदालत की एक न्यायिक पीठ ने ओबीसी के उन बच्चों को लगातार आरक्षण देने पर सवाल उठाया है, जिनके परिवार शैक्षिक और आर्थिक रूप से उन्नत, समृद्ध हो चुके हैं। जिनके माता-पिता दोनों ही आईएएस अधिकारी हैं अथवा सरकार में उच्च पदों पर हैं या उनकी संयुक्त आय ‘मलाईदार तबके’ (क्रीमी लेयर) की अधिकृत, अधिकतम सीमा से अधिक है। अर्थात जिन माता-पिता की साझा सालाना आय 8 लाख रुपए से अधिक है, उनके बच्चों को आरक्षण क्यों दिया जाना चाहिए? न्यायिक पीठ ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी यह भी की है-शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सामाजिक गतिशीलता भी आती है।…
Author: chhattisgarhrajya.in
मॉस्को, अमरीका और ईरान ने एक प्रारंभिक समझौते के तहत 30 दिन के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने पर सहमति जताई है। ‘वाशिंगटन’ पोस्ट ने एक अज्ञात राजनयिक के हवाले से यह जानकारी दी। अखबार ने एक अज्ञात ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया कि अमरीका-ईरान के प्रारंभिक शांति समझौते में परमाणु वार्ता को बाद की तारीख तक स्थगित करने का भी प्रावधान है। अखबार ने एक अज्ञात राजनयिक के हवाले से बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच प्रारंभिक ढांचागत समझौते को अभी तक ईरानी पक्ष द्वारा अनुमोदित नहीं किया गया है। अखबार के अनुसार अंतिम समझौते तक पहुंचने…
गर्मी देश के कुछ राज्यों में सितम ढा रही है जिसकी वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। सुबह, शाम और रात के समय तो फिर भी कुछ राहत रहती है, लेकिन दोपहर के समय तो तापमान इतना ज़्यादा रहता है कि लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस समय बाहर निकलना तो बेहद ही असुविधाजनक माना जाता है। ऐसा लगता है मानो ‘आसमान से आग’ बरस रही है। इसी बीच अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिन कुछ राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी मौसम विभाग ने कुछ…
Twisha Sharma Case Supreme Court hearing: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत की बेंच आज बेहद सख्त टिप्पणी की. इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने मीडिया को इंटरव्यू देकर मृतका की छवि खराब करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि ऐसे सार्वजनिक बयान न्यायिक प्रक्रिया और जांच की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकते हैं. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई और कहा कि अदालत उस नैरेटिव के खिलाफ है, जो मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है. ट्विशा…
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आखिरी चरण में है। हालांकि पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि दोनों देशों के बीच जल्द ही डील हो सकती है, लेकिन अब उन्होंने अपने प्रशासन को हिदायत दी है कि इस काम में कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। डील के लिए बातचीत के दौरान दोनों देशों में तनाव की स्थिति भी बनी हुई है। होर्मुज स्ट्रेट अभी भी बंद है और अमेरिकी नाकेबंदी भी बनी हुई है। इसी बीच अब ईरान ने पाकिस्तान और चीन को बड़ी राहत दी है। तेल-एलएनजी जहाजों को गुज़रने का दिया ग्रीन सिग्नल ईरान ने…
देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। महानगरों में अब कितनी हुई कीमत अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये और डीजल…
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार सिर्फ फिल्मों की नहीं, बल्कि फैशन और ग्लैमर की भी जमकर चर्चा हो रही है। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोरीं। लेकिन जहां एक तरफ उनके लुक की तारीफ हुई, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी उम्र और स्टाइल को लेकर तंज कसना शुरू कर दिया। अब इस पूरे विवाद में बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत खुलकर ऐश्वर्या के सपोर्ट में उतर आई हैं। ऐश्वर्या राय का कान लुक रहा चर्चाओं में दरअसल, कान्स 2026…
70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं. रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) को हराकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. आइए आपको बताते हैं कि प्लेऑफ में किस टीम की होगी किससे भिड़ंत और कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले. आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार (26 मई) से शुरू होगा. अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम की भिड़ंत पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को…
पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी एक बार फिर आक्रामक तेवर में नजर आ रही हैं। हाल ही में हावड़ा रेलवे स्टेशन के पास हुई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई और राज्य में ‘बुलडोजर संस्कृति’ की दस्तक ने तृणमूल कांग्रेस को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। रविवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र और राज्य की नवगठित भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को ‘राज्य आतंकवाद’ का नाम देते हुए न्यायपालिका से हस्तक्षेप करने की अपील की है। ममता ने प्रशासन पर लूटपाट…
झारा शिल्प और बेलमेटल उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र रायपुर- जनजातीय संस्कृति और शिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ के अंतर्गत सारंगढ़ के साहू धर्मशाला में एक भव्य हस्तनिर्मित (हैंडीक्राफ्ट) वस्तु प्रदर्शनी सह विक्रय मेले का आयोजन किया गया। ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ट्राइफेड) द्वारा आयोजित इस मेले में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के, विशेषकर ग्राम बैगीनडीह के जनजातीय कारीगरों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। ग्राम बैगीनडीह का झारा शिल्प इस मेले में ग्राम बैगीनडीह के शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए झारा शिल्प और बेलमेटल (घंटी…
