Author: chhattisgarhrajya.in

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता के एक घर को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के चलते सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह बकाया कई सालों से पेंडिंग था। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) के अधिकारियों के अनुसार, जयललिता का निधन 2016 में हुआ था। उसके बाद से उनके कानूनी वारिसों को कई नोटिस जारी किए गए थे। इनमें उनसे टैक्स की रकम चुकाने को कहा गया था। हालांकि उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। मंगलवार को तय समय सीमा खत्म होने के बाद अधिकारी उस प्रॉपर्टी पर पहुंचे और…

Read More

रायपुर। जेल बंदियों के मानवीय अधिकारों और सामाजिक पुनर्वास की दिशा में जेल प्रबंधन ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को जेल मुख्यालय और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के बीच राज्य की सभी 33 जेलों में वीडियो एवं ऑडियो प्रिजन कॉलिंग सिस्टम स्थापित करने को लेकर एमओयू हुआ। उप मुख्यमंत्री सह जेल मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल से अब बंदी वीडियो कॉल के जरिए स्वजन और अधिवक्ताओं से बात करने के अलावा उन्हें देख भी सकेंगे। केवल 17 जेलों में ऑडियो कॉलिंग की सुविधा है वर्तमान में प्रदेश की केवल 17 जेलों में ऑडियो…

Read More

रायपुर – छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के बीच आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में मिली इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास, विश्वास और समृद्धि के नए युग की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद वर्षों तक प्रदेश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बना…

Read More

रायपुर– रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें नेटवर्क के मास्टरमाइंड भी शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम ने की। ‘डेड ड्रॉप सिस्टम’ से होती थी सप्लाईजांच में सामने आया कि आरोपी “डेड ड्रॉप सिस्टम” का…

Read More

कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी रायपुर, अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के पंजीकृत पदाधिकारियों द्वारा बार-बार आपत्ति लिए जाने और चेतावनी देने के बाद भी विजय बघेल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वर्तमान में वे इसी बेनर का उपयोग करते हुए जबलपुर में 4 एवं 5 अप्रैल को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जो पूरी तरह से असंवैधानिक एवं फर्जी है। इस फर्जी आयोजन को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने स्वघोषित राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह निरंजन एवं महासचिव…

Read More

गुवाहटी: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में 64 लाख भर्तियों के अलावा 2 लाख अतिरिक्त सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर असम अभियान के तहत 10 लाख युवाओं को नए उद्यम स्थापित करने में सहायता के लिए 5 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। नए स्नातकों को नौकरी की तैयारी के लिए 25,000 रुपए प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री की जीवन प्रेरणा योजना को जारी…

Read More

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2013 के एक रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले में अपना फैसला सुनाते हुए एक महिला को अपने ही नाबालिग भाई द्वारा किए गए दुष्कर्म में सहयोग करने का दोषी करार दिया है। अदालत ने महिला को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाते हुए स्पष्ट किया कि उसने न केवल कानून तोड़ा, बल्कि मानवीय भरोसे और सुरक्षा की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया। इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब न्यायमूर्ति चंद्रशेखरन सुधा की पीठ ने ट्रायल कोर्ट के 2015 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें महिला को ‘संदेह का…

Read More

कोलकाता : पश्चिम बंगाल चुनाव में लिएंडर पेस बड़ा धमाका किया है। वह टीएमसी को अलविदा कहते हुए बीजेपी में शामिल हो गए । अक्टूबर 2021 को गोवा में ममता बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले लिएंडर पेस ने हाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से कोलकाता में मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। माना जा रहा है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल चुनाव में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। बीजेपी की रणनीति का हिस्सा हैं लिएंडर पेस बीजेपी ने बंगाल में जाने-मानी हस्तियों…

Read More

Jharkhand News: झारखंड के रांची जिले में एक पड़ोसी ने 28 वर्षीय महिला के चेहरे पर कथित तौर पर कालिख पोतकर उसे सार्वजनिक रूप से घुमाया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार को सदर थाना क्षेत्र के भाभानगर कॉलोनी में हुई। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया। इस मामले में एक युवक और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया गया…

Read More

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। जहर देकर हत्या का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में देहरादून निवासी वेदपाल सिंह (मृतका का पिता) ने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी बेटी मेघा की शादी विक्की निवासी यूपी के बिजनौर से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज के…

Read More