बिलासपुर – जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका देविका वर्मा (14) 8वीं कक्षा की छात्रा थी और Khairagarh के चिचोला की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, देविका 28 मार्च को अपने घर से बिना बताए Dongargarh निवासी मोहन वर्मा के साथ निकली थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है। वे Wain Ganga Express से कोरबा जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। ट्रेन में…
Author: chhattisgarhrajya.in
Hanuman Jayanti 2026: चैत्र पूर्णिमा की पावन तिथि आज 1 अप्रैल से शुरू हो गई है, जो 2 अप्रैल को समाप्त होगी. मान्यता है कि इस दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था. इस दिन देशभर में धूमधाम से बजरंगबली का जन्मोत्सव मनाया जाता है. भक्त इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी को सिंदूर और लाल चोला अर्पित करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एकमात्र तिथि नहीं है, जब बजरंगबली का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इसके अलावा कार्तिक मास में भी यह पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इसके पीछे माता सीता द्वारा पवनपुत्र हनुमान को…
रायपुर, प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री अरुण चौबे जी महाराज ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अपने सभी शिष्यों और भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है। गुरु महाराज जी ने कहा कि चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पावन दिन पवनपुत्र बजरंगबली जी के अवतरण का प्रतीक है, जिन्हें बल, बुद्धि और विद्या का दाता माना जाता है। गुरुदेव ने बताया कि हिंदू धर्म में बजरंगबली की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि अंजनी…
PM Modi visit Tea Garden: असम विधानसभा चुनाव के रण में उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. बुधवार सुबह अपनी जनसभाओं से पहले प्रधानमंत्री अचानक डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान पहुंच गए. यहां उन्होंने बागान में काम करने वाली महिला श्रमिकों के साथ मिलकर चाय की पत्तियां तोड़ीं. उनके साथ बातचीत भी की. PM Modi visit Tea Garden: हाथों में टोकरी और चेहरे पर मुस्कान लिए पीएम मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पीएम मोदी ने चाय बागान में काफी समय बिताया. उन्होंने घूम-घूमकर महिला कामगारों से…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति संबंधी बाधाओं के बीच तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी की घोषणा की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली अप्रैल से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 2,078.50 रुपए का मिलेगा। इसकी कीमत गत 07 मार्च को बढ़ाकर 1,883 रुपए की गई थी। इस प्रकार अब यह 195 रुपए यानी 10.38 प्रतिशत महंगा हो गया है। इस साल एक जनवरी से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में…
बिलासपुर। शहर में गैस आपूर्ति की समस्या के बीच प्रशासन और गैस कंपनियों ने अहम फैसला लिया है। अब एफटीएल, प्रवासी, श्रमिकों और विद्यार्थियों को बिना गैस कनेक्शन कार्ड के भी 5 किलो का सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। यह सिलेंडर 564 रुपये में मिलेगा, जिससे इन वर्गों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नई व्यवस्था के तहत 5 किलो गैस 112 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। खासतौर पर वे लोग, जो अस्थायी रूप से शहर में रह रहे हैं या जिनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें छात्र और माइग्रेंट उपभोक्ता…
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद चयनकर्ता उन्हें अभी तक टीम में जगह नहीं दे रहे हैं। आमतौर पर शमी बहुत कम बोलते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो कहा, वह सुनकर हर क्रिकेट प्रेमी के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इस अनुभवी गेंदबाज के साथ हो क्या रहा है? मेरे कोई आस पास भी नहीं है यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शमी ने खुलकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “आईपीएल में कोई भी भारतीय गेंदबाज मेरे…
ब्यूरो— नई दिल्ली, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में महज 15 गेंदों में अद्र्धशतक जड़ दिया। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी की तारीफ हो रही है। सिर्फ तारीफ ही नहीं, बल्कि अब तक उनको सीनियर टीम में लाने की वकालत भी शुरू हो गई है। मोहम्मद कैफ के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उनको भारतीय टीम में शामिल करने की अपील कर दी है। उन्होंने बीसीसीआई से अपील करते हुए कहा है कि इस युवा खिलाड़ी को…
संशोधित महिला आरक्षण विधेयक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, विधेयक 2023 को लागू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अधिनियम में 2029 के आम चुनावों में महिलाओं को विधायिका में 33 प्रतिशत सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया गया है। विधेयक में संसद और विधानमंडल में महिला आरक्षण को वर्तमान में चल रही जनगणना और परिसीमन की कवायद से अलग रखना है क्योंकि वर्तमान कानून के अंतर्गत 2029 के लोकसभा चुनावों से पूर्व जनगणना और परिसीमन की पूर्वापेक्षा को पूरा करना असंभव नहीं तो कठिन अवश्य है। सरकार की योजना है कि विधानसभाओं और लोकसभा की सदस्य संख्या 50…
भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1815 अंक की बढ़त के साथ 73,762 पर खुला। शुरुआती कारोबार में भी यह 1862 अंक की बढ़त के साथ 73,809 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स पैक के सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 2.49 फीसदी या 556 अंक की बढ़त के साथ 22,894 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों को करीब 13 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। सेंसेक्स…
