चेन्नई – तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सत्ताधारी डीएमके और विपक्षी एआईएडीएमके ने अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी किए हैं। घोषणा पत्र में प्रमुख मतदाता समूहों, विशेष रूप से महिलाओं, किसानों सहित कई परिवारों को लक्षित कल्याणकारी वादों से भरे हुए हैं। डीएमके ने 2021 के चुनावों में 505 वादे किए थे लेकिन इस बार उसने अपने वादों की संख्या बढ़ाकर 525 कर दी है। वहीं दूसरी ओर, सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही एआईएडीएमके ने कल्याणकारी योजनाओं और लक्षित सब्सिडी पर केंद्रित 297 वादे किए हैं। दोनों घोषणापत्रों का एक प्रमुख पहलू महिला केंद्रित योजनाओं पर…
Author: chhattisgarhrajya.in
पटना – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेते हुए विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है, जिससे अब उनकी नई पारी संसद के उच्च सदन में शुरू होगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जदयू के नेता और बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित हो चुके…
Potato Chips Recips: कभी अचानक कुछ कुरकुरा खाने का मन हो जाए और घर में कुछ खास मौजूद न हो, तो ज्यादातर लोग बाजार की पैकेट वाली चिप्स पर ही भरोसा करते हैं, लेकिन अगर आपको पता चले कि वही स्वाद और उससे भी ज्यादा क्रिस्पी चिप्स आप घर पर सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं, तो? सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक आसान रेसिपी ने लोगों की किचन में हलचल मचा दी है. खास बात ये है कि इसमें किसी खास या महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती. बस आलू, थोड़ा तेल और कुछ बेसिक मसाले.…
बरनाला : जिला बरनाला के गांव फरवाही में एक निर्माणाधीन मकान के अचानक ढह जाने से मलबे के नीचे दबकर तीन बेकसूर मजदूरों की मौत के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला पुलिस ने इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार संबंधित ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, श्रम विभाग (लेबर डिपार्टमेंट) ने भी मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गांव फरवाही में विशाल गोयल नामक व्यक्ति के मकान को ऊंचा उठाने का काम चल रहा था। यह…
‘जल ही जीवन है’ ये बात तो आपने कई बार सुनी-पढ़ी होगी. पानी के बिना कोई भी जीवित नहीं रह सकता है. शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है, लेकिन पानी पीने के तरीके को भी जानना जरूरी है. आप कब, कितनी मात्रा में और किस चीज में पानी पीते हैं, इसका भी सेहत पर काफी असर पड़ता है. घर से बाहर जाना हो या घर पर ही हों, कुछ लोग तांबे या स्टील के बॉटल में पानी पीते हैं. लेकिन, ये भी जानना जरूरी है कि किस बर्तन में पानी पीना सही होता है.…
भदोही: भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र से एक हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पर कालीन निर्यात कंपनी के दो कर्मचारियों ने अपने सहकर्मी के घर में घुसकर उसकी पत्नी को हवस का शिकार बनाया है। दरिंदे उसे अकेला पाकर घर में घुस गए और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब जानिए पूरा मामला पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि शहर के कोतवाली क्षेत्र का निवासी एक कर्मचारी कार्यस्थल के पास अपनी 32 वर्षीय पत्नी के साथ एक किराये के कमरे में रहता है। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को वह काम के सिलसिले…
शिवसेना यूबीटी से राज्यसभा के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भारत की स्पष्ट विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मध्य पूर्व संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों ने अपना रुख साफ कर दिया है, लेकिन भारत अब तक चुप है और कोई ठोस बयान सामने नहीं आया है. राउत ने कहा कि इस युद्ध के कारण खाड़ी देशों में भारतीय प्रभावित हुए हैं, कई लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में नौकरियां चली गई हैं. इसके बावजूद भारत सरकार की तरफ से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं…
गुजरात के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार, 30 मार्च को गुजरात के उमरेठ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने पूर्व विधायक गोविंद परमार के बेटे हर्षद परमार को उम्मीदवार चुना है. आनंद जिले की उमरेठ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गोविंद परमार का 6 मार्च को 72 वर्ष की आयु में बीमारी के बाद निधन हो गया, जिसके कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया. चुनाव आयोग ने उपचुनाव 23 अप्रैल को निर्धारित किया है. अन्य दलों ने नहीं किया उम्मीदवारों का ऐलान बीजेपी के केंद्रीय मुख्यालय से जारी…
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की चाकू मारकर हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है. घटना के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस हत्याकांड के विरोध में गुस्साए लोगों ने चिड़ावा-सिंघाना मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन भी किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मुख्य आरोपी अकरम की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और लगातार पुलिस प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं. विवाद के चलते आरोपी ने रिटायर्ड फौजी पर चलाया चाकू मिली जानकारी…
रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बिछिया थाने में पदस्थ एक एएसआई पर एक किशोरी ने घर के अंदर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि वो घर में अकेले थी इस दौरान उसके साथ गलत हरकत का प्रयास किया गया। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस में करी है, जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। पूरा मामला रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र का है, किशोरी का आरोप है कि, बिछिया थाने में पदस्थ एएसआई राकेश सिंह उसके घर पर आए।…
