शिवसेना यूबीटी से राज्यसभा के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भारत की स्पष्ट विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मध्य पूर्व संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों ने अपना रुख साफ कर दिया है, लेकिन भारत अब तक चुप है और कोई ठोस बयान सामने नहीं आया है. राउत ने कहा कि इस युद्ध के कारण खाड़ी देशों में भारतीय प्रभावित हुए हैं, कई लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में नौकरियां चली गई हैं. इसके बावजूद भारत सरकार की तरफ से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं…
Author: chhattisgarhrajya.in
गुजरात के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार, 30 मार्च को गुजरात के उमरेठ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने पूर्व विधायक गोविंद परमार के बेटे हर्षद परमार को उम्मीदवार चुना है. आनंद जिले की उमरेठ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गोविंद परमार का 6 मार्च को 72 वर्ष की आयु में बीमारी के बाद निधन हो गया, जिसके कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया. चुनाव आयोग ने उपचुनाव 23 अप्रैल को निर्धारित किया है. अन्य दलों ने नहीं किया उम्मीदवारों का ऐलान बीजेपी के केंद्रीय मुख्यालय से जारी…
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की चाकू मारकर हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है. घटना के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस हत्याकांड के विरोध में गुस्साए लोगों ने चिड़ावा-सिंघाना मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन भी किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मुख्य आरोपी अकरम की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और लगातार पुलिस प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं. विवाद के चलते आरोपी ने रिटायर्ड फौजी पर चलाया चाकू मिली जानकारी…
रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बिछिया थाने में पदस्थ एक एएसआई पर एक किशोरी ने घर के अंदर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि वो घर में अकेले थी इस दौरान उसके साथ गलत हरकत का प्रयास किया गया। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस में करी है, जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। पूरा मामला रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र का है, किशोरी का आरोप है कि, बिछिया थाने में पदस्थ एएसआई राकेश सिंह उसके घर पर आए।…
नई दिल्ली. एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 साल की उम्र में निधन हो गया. रविवार को वह अपने टीवी सीरियल की शूटिंग के लिए तलसारी में थे. शूटिंग के दौरान पानी में उतरते वक्त वह डूब गए. वहां मौजूद टेक्नीशियंस ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की और पानी से बाहर भी निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, मौत की वजह डूबना बताई जा रही है. पुलिस ने फिलहाल अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना तलसारी में…
बिजनेस डेस्कः सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। BSE Sensex भी 1.42 प्रतिशत यानी 1042.21 अंक टूटकर 72,541.01 पर पहुंच गया। वहीं Nifty 50 करीब 1.33 प्रतिशत यानी 304.55 अंक गिरकर 22,515.05 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। एशियाई बाजार में भी गिरावट अमेरिकी बाजार में 27 मार्च को गिरावट रही आज कच्चे तेल के दाम में 2% की तेजी है, ये बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर
डेस्क: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में समा चावल (जिसे भगर, संकी, कुटकी या वरई भी कहा जाता है) इन दिनों किसानों और महिलाओं के लिए फायदे का सौदा बनता जा रहा है। कम लागत और ₹150 प्रति किलो तक की कीमत के कारण इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। यह न सिर्फ किसानों की आमदनी बढ़ा रहा है बल्कि महिलाओं को रोजगार देने में भी मदद कर रहा है। समा चावल क्या है? समा चावल असल में एक तरह का जंगली बीज है। विंध्य क्षेत्र में यह पारंपरिक खाने का हिस्सा रहा है। अब शहरों में इसकी डिमांड बढ़…
देसी कंपनी Lava एक बार फिर बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro 4G लेकर आ रही है. कंपनी ने मॉडल के लॉन्च डेट और फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है. यह नया मॉडल स्मूद डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 4G कनेक्टिविटी के साथ लेटेस्ट Android 15 के साथ लॉन्च होने वाला है. खास बात यह है कि कंपनी इसमें बिना किसी BLOATWARE (स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल अनावश्यक ऐप्स/सॉफ्टवेयर) के क्लीन एक्सपीरियंस देने का दावा कर रही है. अगर आप कम कीमत में घर के लिए एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह मॉडल आपके लिए…
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली माता अंजनी के रूप में जन्मे थे. इसलिए इस दिन देशभर में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है. साल 2026 में यह पर्व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट और दुख दूर होते हैं और जीवन में सफलता आती है. तिथि और शुभ मुहूर्त ज्योतिष गणना के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को सुबह 07:06 बजे से होगी…
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भारतीय नौसेना के एक कर्मचारी ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमि की हत्या कर दी। इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए महिला के शव के टुकड़े-टुकड़े कर कुछ हिस्सों को फ्रिज में छिपा दिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन एक चाकू मंगाकर शव के टुकड़े किए, इसके बाद कुछ हिस्सों को फ्रिज में रख दिया और रविवार को अदाविवरम के पास एक खाली जगह पर सिर और हाथों को जला दिया। 2021 में डेटिंग एप…
