Author: chhattisgarhrajya.in

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र (UN) की आतंकवाद विरोधी निगरानी टीम ने लाल किले पर हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यूएन ने बताया कि एक सदस्य देश ने सूचना दी है कि जैश-ए-मोहम्मद ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर हुए हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की है। इसके साथ ही, UN ने आतंकी संगठन की बदलती रणनीतियों पर चिंता जताते हुए मसूद अजहर द्वारा ‘जमात-उल-मुमिनात’ नामक एक विशेष महिला आतंकी विंग के गठन की पुष्टि की है। लाल किला हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ दरअसल, जैश-ए-मोहम्मद का भारत को मुख्य रूप से निशाना बनाकर आतंकवादी गतिविधियों का एक लंबा इतिहास रहा…

Read More

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस रिकॉर्ड में मृत घोषित की गई महिला प्रियंका प्रजापति अचानक थाने में जिंदा पहुंच गई. दो साल से जिसकी हत्या की जांच पुलिस कर रही थी, वही महिला एकदम सही‑सलामत दूसरे राज्य में अपने नए साथी के साथ रह रही थी. प्रियंका की वापसी ने परिवार, पुलिस और गांव- सभी के लिए बड़ा झटका पैदा कर दिया. दो साल पुरानी ‘हत्या’, जिसका कोई शव ही नहीं था कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखायें गांव की प्रियंका प्रजापति की शादी 2017 में बस्ती के संदीप से हुई थी. 8…

Read More

फिलीपींस- फिलीपींस के बेसिलन प्रांत के पास यात्री-मालवाहक जहाज ‘त्रिशा कर्स्टिन 3’ के डूबने से कम से कम 52 लोगों की मौत हो गयी है। फिलीपीन कोस्ट गार्ड (पीसीजी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पीसीजी ने तकनीकी गोताखोर टीमों के चल रहे प्रयासों का हवाला देते हुए बताया कि गोताखोरों ने मंगलवार तड़के बालुक-बालुक द्वीप के पास खोज और बचाव अभियान के दौरान एक और शव बरामद किया, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 52 हो गयी है। कुल मिलाकर 316 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि बचाव दल अभी भी शेष पीड़ितों की तलाश में जुटे हैं।…

Read More

सूरजपुर – कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त राइस मिलरों की बैठक ली। बैठक में धान मिलिंग की प्रगति, एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) राइस उत्पादन, धान उठाव तथा पीडीएस दुकानों में चावल की नियमित आपूर्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी राइस मिलरों को कहा कि वे अपनी निर्धारित क्षमता के अनुसार धान मिलिंग कार्य में तेजी लाएं तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने एफआरके राइस उत्पादन पर विशेष जोर देते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में डीएमओ, मार्कफेड, नागरिक आपूर्ति…

Read More

प्रसार भारती एवं यूनेस्को के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी 2026 को विश्व रेडियो दिवस का भव्य आयोजन रायपुर में किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महत्व का यह कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, प्रसार भारती और आकाशवाणी महानिदेशालय के सहयोग से आकाशवाणी रायपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ यूनेस्को के प्रतिनिधि, प्रसार भारती एवं आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। वर्ष 2026 के विश्व रेडियो दिवस की थीम “रेडियो और कृत्रिम बुद्धिमत्ता…

Read More

मेष आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास में भी इजाफा होगा। संतान की किसी छोटी-सी फरमाइश को पूरा करके आप उन्हें खुश कर सकते हैं, जिससे घर का माहौल और भी खुशनुमा बनेगा। आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाकर चलना बेहद जरूरी है, इसलिए यदि किसी की कोई बात आपको बुरी लगे, तो उसे दिल से न लगाए और बात को वहीं खत्म कर दें।…

Read More

मध्य प्रदेश– रीवा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. संभागीय मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर बड़ा हादसा हो रहा था. पति-पत्नी बाबा भैरव के दर्शन करने गए थे. तभी कुछ लोगों ने पति को एक पेड़ से बांध दिया और पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पूरे मामले को दो दिनों के लिए दबा दिया. अब पुलिस कार्रवाई की बात कर रही है और उन्होंने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है.  क्या था पूरा मामला रीवा से 25 किलोमीटर दूर गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरव बाबा में एक घिनौनी…

Read More

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बेखौफ चोर पुलिसिया इकबाल को खुली चुनौती दे रहे हैं. हाल ही में एक ज्वेलरी शॉप में हुई 2 करोड़ की चोरी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि जिले के इंदार गांव में चोरों ने एक ही रात में दो संपन्न किसान परिवारों के घरों को निशाना बनाकर डेढ़ करोड़ रुपए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. अज्ञात चोरों ने इस दौरान 1 किलो सोना, ढाई किलो चांदी और करीब 20 लाख रुपए नगद पार कर दिए. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो का विस्तार होने जा रहा है. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता सरकार ने मेट्रो फेज-V(A) के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. करीब 12,014 करोड़ रुपए की इस परियोजना से 16 किलोमीटर की लंबाई वाले 3 नए कॉरिडोर विकसित होंगे. इस परियोजना में दिल्ली सरकार 2,940 करोड़ रुपए वहन करेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मेट्रो फेज-V(ए) को स्वीकृति दे दी गई है. उन्होंने जानकारी दी कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कुल 16 किलोमीटर की लंबाई वाले तीन नए कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे,…

Read More

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला अपने पति से 12 हजार रुपये का गिफ्ट न मिलने पर रोती नजर आती है. वह कहती है कि उसे एक चीज पसंद आई थी और वह एक घंटे तक दुकान में इंतजार करती रही, लेकिन पति ने पैसे न होने की बात कही. पत्नी का शिकवा था कि अगर मोहब्बत होती तो बिना बताए समझ जाते. पति वीडियो में माफी मांगते सुनाई देता है. वायरल हो रहे इस पति-पत्नी के वीडियो पर अब तक लाखों लोगों ने इस पर अपनी राय दी है. कई यूजर्स ने महिला के हक में लिखा…

Read More