उत्तर प्रदेश: के कौशांबी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.बताया गया कि मंगलवार की शाम एक लड़की की बारात आनी थी लेकिन उससे कुछ घंटे पहले ही लड़की ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि लड़की का एक प्रेमी था जो उसे बार-बार धमकी देता था. बरातियों का इंतजार कर रहे घर वालों के लिए दुल्हन की मौत के बाद पूरा मंजर ही बदल गया और खुशियां मातम में बदल गईं. घटना के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात उजाहिनी गांव के रहने वाले अनिल कुमार…
Author: chhattisgarhrajya.in
यूपी के मथुरा जिले से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक होटल में भीषण आग लग गई है. इस आग में करीब 30 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. आग की सूचना मिलते ही वहां स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीम पहुंच चुकी है. बताया गया कि वृंदावन के जिस होटल में आग लगी है, उसका आज का उद्घाटन होना था. यह घटना वृंदावन के रुक्मणि विहार इलाके में बने नव-निर्मित होटल सिद्धि विनायक होटल में हुई. घटनास्थल से जो तस्वीरें-वीडियो सामने आए, उसमें होटल की छत पर खड़े लोगों को…
हुनर, कौशल और लघु उद्यम को मिल रहा सशक्त मंच, जीवन स्तर में हो रहा सुधार रायपुर- राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने स्वयं सहायता समूहों को ग्रामीण बाजार स्थापित करने के लिए अनुदान सहायता प्रदान करने का निर्णय लकर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित की है। इन बाजारों का उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों को उनके हस्तनिर्मित उत्पादों के विपणन के लिए एक मंच प्रदान करना और उन्हें बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा संचालित ‘ग्राम दुकान’ पहल स्वसहायता समूह की महिलाओं के जीवन स्तर को उन्नत बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त…
बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आजकल ऐसी-ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं कि सुनकर रूह कांप जाती है। एक तरफ जहां लोग कहते हैं कि आजकल के युवाओं में नैतिकता खत्म होती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो इस बात को सच साबित करते हैं। सोचिए, क्या कोई अपनी ही मां और दादी का बुरा चाह सकता है? लेकिन बेंगलुरु में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्या हुआ?आजकल के स्मार्टफोन के जमाने में बच्चे अपने माता-पिता को धोखा दे रहे हैं। यह कोई ऑनलाइन गेम का मामला नहीं…
केंद्रपाड़ा: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दलित लड़की को आंगनवाड़ी सेंटर का कुक बनाने पर कई मां-बाप ने अपने बच्चों को वहां भेजना ही बंद कर दिया। इस वजह से सेंटर लगभग तीन महीने तक बंद रहा। 4 महीने पहले हुआ था दलित लड़की का अपॉइंटमेंट जिले के अधिकारियों ने करीब चार महीने पहले राजनगर ब्लॉक में घड़ियामाला ग्राम पंचायत के नुआगांव सेंटर में ग्रेजुएट सरमिस्ता सेठी को आंगनवाड़ी हेल्पर के तौर पर अपॉइंट किया था। इसके तुरंत बाद गांव की कमेटी ने दलित के अपॉइंटमेंट के विरोध में बच्चों…
तेलंगाना सरकार ने साइबराबाद नगर निगम का गठन कर दिया। सीनियर आईएएस अफसर श्रृजना गुमल्ला को नवगठित साइबरबाद नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। खास बात है कि सृजना का नाम तेलंगाना के इतिहास में दर्ज हो जाएगा क्योंकि वह साइबराबाद नगर निगम की पहली कमिश्नर हैं। साइबराबाद नगर निगम के प्रथम आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्रृजना ने अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने कहा कि हम मिलकर एक सुदृढ़, उत्तरदायी और संवेदनशील संगठन का निर्माण करेंगे जो अपने नागरिकों को सर्वोत्तम सार्वजनिक सेवा प्रदान करने का वादा करता है।2020 में ऐसा काम किया…
चेन्नई : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला आने वाले तीन महीनों में ही होगा। इससे पहले राजनेता जीत की संभावनाओं की तलाश करते हुए पार्टी बदल रहे हैं। राजनीति में रुचि लेने वाले कारोबारी भी नए समीकरणों की तलाश कर रहे हैं। लॉटरी किंग के नाम से मशहूर सैंटियागो मार्टिन की पत्नी लीमा रोज मार्टिन ने 14 साल बाद इंधिया जनानायगा काची ( IJK ) पार्टी छोड़ दी है। यह पार्टी एनडीए का हिस्सा है। वह अब किस पार्टी में जाएंगी, अभी लेडी बिजनेस टायकून ने अपना पत्ता नहीं खोला है। बताया जा रहा है कि…
इंफाल : मणिपुर में रहने वाले मैतेई-कुकी दंपतियों को कई महीनों तक यह विश्वास रहा कि 2023 में भड़की हिंसा के बाद वे जिस सबसे सुरक्षित स्थिति में पहुंच सकते थे, वहां पहुंच गए हैं। स्थिति नाजुक थी लेकिन कपल को लगा कि अब शांति है, पर 21 जनवरी को यह शांति फिर भंग हो गई। नेपाल में काम कर रहे 31 वर्षीय मैतेई नागरिक मयांगलांबम ऋषिकांत सिंह का चुराचंदपुर में अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी मंगेतर चिंगनु हाओकिप के परिवार के करीबी परिजनों ने बताया कि सिंह 19 दिसंबर को इंफाल और चुराचंदपुर के बीच बफर…
बिहार से एक दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदगी छीन ली है। वहीं इस हादसे से परिजनों में मातम पसर गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मोतिहारी के घोड़ासहन-ढाका रोड पर महादेवा मसान चौक के समीप की है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। भयावह मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े…
उधम सिंह नगरः किच्छा हाईवे पर आदित्य चौक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, दिनेश वैद्य निवासी जोशी कॉलोनी, न्यूरिया (पीलीभीत) अपनी पत्नी कविता (36 वर्ष) के साथ रविवार को दिनेशपुर के ग्राम मोहनपुर में अपने रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। मंगलवार को दोनों बाइक से वापस अपने घर न्यूरिया लौट रहे थे।…
