Author: chhattisgarhrajya.in

ऋषिकेश: उत्तराखंड का ऋषिकेश सिर्फ योग और गंगा आरती के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी देशभर में मशहूर हो चुका है. गर्मियों की छुट्टियों में यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं और एडवेंचर का रोमांच लेने वालों में बंजी जंपिंग को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है. अब लोग सिर्फ राफ्टिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हाई-एडवेंचर एक्टिविटीज को भी अपनी ट्रिप का अहम हिस्सा बना रहे हैं. इन दिनों ऋषिकेश में बंजी जंपिंग, स्काईवॉक, टावर टॉप स्विंग और जिपलाइन जैसी एक्टिविटीज का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. खास बात…

Read More

रांचीः परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) झारखंड में एक विशेष ‘रिकवरी संयंत्र’ स्थापित करेगी, जहां सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के खनन अपशिष्ट (कॉपर टेलिंग्स) से यूरेनियम निकाला जाएगा। यह पहल देश में परमाणु ऊर्जा उत्पादन और रक्षा जरूरतों के लिए घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। तांबा उत्पादक कंपनी की यूसीआईएल के साथ सहमति हिंदुस्तान कॉपर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजीव कुमार सिंह ने बताया कि तांबा उत्पादक कंपनी की इस बारे में यूसीआईएल के साथ सहमति बन गई है। इसके…

Read More

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से इस तरह जा घुसी कि वह करीब एक किलोमीटर तक ट्रक में फंसी हुई घिसटती चली गई। दंपत्ति और 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की खत्म हुई दुनियावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हादसा कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 238/239 के पास हुआ। गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर…

Read More

लखनपुर :  कठुआ के बसंतपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जिसमें देर रात एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रूपलाल सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने घर की खिड़की से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Read More

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में लिव-इन में एक माह से रह रही महिला ने अपने पार्टनर को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला वारदात को अंजाम देने के बाद अपने दोनों बच्चों को लेकर भाग गई है। पुलिस ने महिला की बेटी के बयान पर महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान मोहन नगर निवासी 46 वर्षीय दुकानदार राम अवतार के रूप में हुई है। महिला की बेटी ने बताया कि राम अवतार अग्रसेन चौक के पास मनियारी की दुकान चलाता था। उनकी पहली पत्नी की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी थी।…

Read More

बिलासपुर – हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के डियारा सैक्टर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह कथित तौर पर नशे की ओवरडोज बताई जा रही है।  मृतका की पहचान शगुन (29) पुत्री विजय कुमार निवासी मकान नंबर 173, वार्ड नंबर-9, डियारा सैक्टर (बिलासपुर) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को शगुन घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता एम्स बिलासपुर में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। शाम के समय जब वे काम…

Read More

पंजाब डैस्क : प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर जोनल कार्यालय ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के मुख्य प्रशासक को सोमवार को अपने सामने पेश होने के लिए समन भेजा है। यह समन दो बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए ‘ज़मीन के इस्तेमाल में बदलाव’ (CLU) की मंज़ूरियों में कथित तौर पर हुई भारी अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की चल रही जांच के सिलसिले में जारी किया गया है। ED द्वारा जारी समन में मुख्य प्रशासक या उनके किसी अधिकृत प्रतिनिधि (जो गजटिड अधिकारी के पद से नीचे का…

Read More

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए 6 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी. असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) रजनीश कश्यप SIT का का नेतृत्व करेंगे, जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी को भी शामिल किया गया है. SIT के प्रमुख, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) रजनीश कश्यप ने मामले पर शनिवार (16 मई) को ये जानकारी दी. न्यूज एजेंसी PTI से बाचतीन में उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह का पता…

Read More

झुंझुनूं : राजस्थान पुलिस के लिए रविवार की सुबह बेहद दुखद साबित हुई। जब हरियाणा नंबर की संदिग्ध थार का पीछा करते समय झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर खेजड़ी के पेड़ से जा भिड़ा। हादसे में पुलिस वाहन चला रहे कांस्टेबल भींवाराम मेघवाल ने ड्यूटी के दौरान शहादत (मौत) हो गई , जबकि नवलगढ़ थाना प्रभारी सीआई अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। नाकाबंदी तोड़ भागी थार दुखद हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान कावेन्द्रसिंह सागर के मुताबिक, सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र में सुबह 3 बजे से 6 बजे…

Read More

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में गुरुवार को एक महिला द्वारा देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद भीड़ ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, उसके कपड़े फाड़ दिए और चप्पलों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील अवताडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा विवाद एक मंदिर के दर्शन को लेकर शुरू हुआ था। पीड़ित महिला ने देवी-देवताओं को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिससे वहां मौजूद लोगों का एक समूह आक्रोशित हो उठा…

Read More