मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कभी नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में अब तेज हुआ विकास नक्सल मुक्त होने से गारपा के 48 परिवारों को मिला बिजली कनेक्शन रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “नियद नेल्लानार योजना” के तहत जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में विकास की मजबूत दस्तक सुनाई दे रही है। नारायणपुर मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित अत्यंत दुर्गम ग्राम गारपा में अब पहली बार बिजली की रोशनी पहुँची है, जिससे वर्षों से अंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों के जीवन में नया उजाला आया है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब इन…
Author: chhattisgarhrajya.in
जिला प्रशासन की पहल से बदली जिंदगी रायपुर- कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में ‘लखपति दीदी’ अभियान के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इसी प्रशासनिक पहल का परिणाम है कि अब तक जिले में 5860 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जो आकांक्षी जिला सुकमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसी सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल हैं कोंटा विकासखंड के दुब्बाटोटा गांव की निवासी श्रीमती सावलम भीमे, जो नक्सल…
नदी-नाले और पहाड़ पार कर 5 घंटे पैदल चलकर अधिकारियों ने कराया दाखिला रायपुर- देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ का अबूझमाड़ क्षेत्र अब नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर शिक्षा की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है। इसका सबसे सुखद और ऐतिहासिक परिणाम नारायणपुर जिले के अति दूरस्थ ग्राम कारकाबेड़ा में देखने को मिला है, जहां आजादी के बाद पहली बार किसी स्कूल की स्थापना हुई है। कभी नक्सलियों का गढ़ रहे इस इलाके में अब बच्चों को बंदूक की जगह कलम और किताबें मिल…
नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई सुबह, पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण से मिल रहा रोजगार का अवसर बीजापुर- कभी नक्सल हिंसा की छाया से प्रभावित रहा बीजापुर अब विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। माओवाद के अंत के बाद जिला तेजी से मुख्यधारा की ओर बढ़ रहा है। सुरक्षाबलों के साहस, शासन की प्रभावी पुनर्वास नीति और प्रशासन की सतत पहल ने बीजापुर को शांति एवं विकास के नए दौर में प्रवेश कराया है।राज्य शासन की पुनर्वास नीति केवल आत्मसमर्पण या पुनर्वास तक सीमित नहीं रही, बल्कि पुनर्वासित परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षम…
तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस पार्टी सलाह-मशविरे और सुलह की कोशिशों के बाद अपने मुख्य मंत्रियों के नाम लगभग तय करने वाली है। CM-पद के लिए चुने गए वीडी सतीशन 18 मई को पदभार संभालेंगे। उन्होंने कहा कि वह राज्यपाल को कैबिनेट की पूरी सूची सौंप देंगे। रमेश चेन्निथला को सरकार में शामिल होने के लिए मनाने की सतीशन की कोशिशें, दोनों के बीच हुई बातचीत के दूसरे दौर में कामयाब रहीं। पार्टी के भीतर बनी आपसी सहमति के तहत, रमेश से उम्मीद की जा रही है कि वह गृह मंत्रालय के साथ-साथ विजिलेंस (सतर्कता) विभाग भी संभालेंगे और कैबिनेट में दूसरे सबसे बड़े…
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम-सलूर क्षेत्र में प्राचीन चट्टानों के एक अध्ययन ने एक बड़ा खुलासा किया है। इसके निर्णायक सबूत मिले हैं कि भारत और अंटार्कटिका कभी भौतिक रूप से एक विशाल पर्वत बेल्ट के रूप में जुड़े हुए थे। इसे रेनर-पूर्वी घाट ओरोजेन के नाम से जाना जाता है। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि रेनर प्रांत आज के पूर्वी अंटार्कटिका में स्थित है। लाखों साल पहले हुआ अलगाव शोधकर्ताओं ने पाया कि दोनों क्षेत्रों की चट्टानों की उम्र, रासायनिक निशान और खनिज संरचना एक जैसी है। उन्होंने यह भी पाया कि चट्टानें भूवैज्ञानिक इतिहास के…
चेन्नै: तमिलनाडु चुनाव के चौंकाने वाले नतीजों के बाद चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित सुपरस्टार रजनीकांत के आवास पर हलचल अचानक बढ़ गई। रजनीकांत ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर चल रही तमाम अटकलों और आलोचनाओं पर खुलकर बात की। चुनाव नतीजों के बाद डीएमके नेता एमके स्टालिन से उनकी मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। रजनीकांत ने साफ कहा कि अगर वह आज इन आलोचनाओं का जवाब नहीं देते, तो लोग बार-बार कही जा रही झूठ को ही सच मान बैठते। बता दें कि थलपति विजय के सीएम…
मुख्यमंत्री श्री साय ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को सौंपी भूमि आबंटन आदेश की प्रति गरीब और आदिवासी परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सुशासन तिहार के दौरान वनांचल क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई गति रायगढ़ जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम गंवरघुटरी अब स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल और राज्य शासन की जनकल्याणकारी सोच के परिणामस्वरूप यहां 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल स्थापित किया जाएगा। इस अस्पताल के निर्माण से…
अत्याधुनिक प्रयोगशाला के शुरू होने से रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की पुलिस जांच व्यवस्था को मिलेगी बड़ी मजबूती स्थानीय स्तर पर होगी वैज्ञानिक जांच, अपराध अनुसंधान को मिलेगी नई दिशा अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से सशक्त होगी पुलिस विवेचना रायपुर -सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के राजामहल के पास क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल लैब) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला के शुरू होने से रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की पुलिस जांच व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी। अब हत्या, दुष्कर्म, आत्महत्या और एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों की वैज्ञानिक जांच के लिए…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने इस मामले में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने पुलिस को एक ईमेल भेजकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर आतंकी संगठन अल-कायदा की मदद से आत्मघाती बम हमला करने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय हसनैन इकबाल के रूप में हुई है। उसे कोलकाता पुलिस की साइबर सेल और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के एक संयुक्त अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया। कोलकाता पुलिस के एडिशनल…
