Author: chhattisgarhrajya.in

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले की जेल में बंद 20 साल के आतंकी अब्दुल रहमान के हत्या की कर दी गई। जेल में ही बंद अरुण चौधरी नामक कश्मीरी युवक ने रविवार रात उसके सिर में नुकीली चीज मार उसकी हत्या की। नीमका स्थित जिला जेल में जम्मू कश्मीर के करीब 40 से 50 आतंकवादी स्पेशल सेल में रखे हुए हैं। इसी जेल की एक सेल में आतंकी अब्दुल रहमान और कश्मीर के कठुआ जिले का रहने वाला अरुण चौधरी भी एक ही सेल में बंद थे। अरुण चौधरी अक्टूबर 2024 में जिला…

Read More

वैशाली: बिहार में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान वैशाली जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है.यहां अभिभावकों ने समानता का हवाला देते हुए ‘नो एंट्री’ के नियम को शिक्षकों पर भी लागू कर दिया और कहा कि नियम सबके लिए बराबर हैं. वैशाली में 10 मिनट लेट पहुंचे शिक्षक को अभिभावकों ने गेट पर रोका,बोले-जब बच्चों को एंट्री नहीं,तो मास्टर साहब को क्यों? बिहार में इन दिनों इंटर की परीक्षाएं पूरे कड़े अनुशासन के साथ चल रही हैं. एक तरफ परीक्षार्थियों के लिए गेट बंद होने का समय तय है और एक मिनट की देरी भी उनके साल भर…

Read More

बिलासपुर: शहर में शुक्रवार सुबह एक अजीबो-गरीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले से अचानक एक युवक का हाथ बाहर निकलता दिखाई दिया. यह नजारा देख राहगीर ठिठक गए और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. चश्मदीदों ने बताया कि नाले की स्लैब के नीचे फंसा युवक लगातार मदद की आवाज लगा रहा था. शुरुआत में लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन स्थिति गंभीर देख तुरंत नगर निगम और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने…

Read More

खरोरा – छत्तीसगढ़ में सोमवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर आग की घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। एक ओर बलौदाबाजार जिले के खरोरा इलाके में यात्रियों से भरी चलती बस में आग लग गई, तो दूसरी ओर राजधानी रायपुर में एक कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। दोनों ही मामलों में समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे कुल 56 लोगों की जान बच गई। खरोरा में चलती बस में लगी आग, 50 यात्री सुरक्षितपहली घटना बलौदाबाजार जिले के खरोरा थाना क्षेत्र की है। सोमवार सुबह राजधानी ट्रैवल्स की एक बस, जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे, बलौदाबाजार…

Read More

जगदलपुर- बस्तर संभाग की गौरवशाली संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण हेतु आयोजित ‘बस्तर पंडुम 2026’ में सुकमा जिले ने सफलता का परचम लहराया है। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित इस भव्य संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सुकमा के जनजातीय नाट्य दल विधा को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा के कलाकारों को स्मृति चिन्ह और 50 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। संस्कृति के संरक्षण की अनूठी पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का…

Read More

बस्तर पंडुम में दिखी आदिवासी जीवन की झलक, प्रदर्शनी देखकर मंत्रमुग्ध हुए केंद्रीय गृहमंत्री जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान बना बस्तर पंडुम, विजेताओं को मिला सम्मान संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने लालबाग मैदान में आयोजित जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर जनजातीय समाज के जीवन में उपयोग होने वाले उत्पादों, हस्तशिल्प और कलाओं की जानकारी ली। केंद्रीय गृह मंत्री ने ढोकरा शिल्प, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, बांस व लौह शिल्प, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण, तुम्बा कला, जनजातीय चित्रकला,…

Read More

शहडोल: कहते हैं कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय… , शहडोल में रविवार रात को यह कहावत उस वक्त सच साबित हुई, जब खुशियों से लदी एक शादी वाली कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधे एक जोड़े के लिए यह गौना पहली विदाई जीवन भर न भूलने वाला मंजर बन गया। कार में सवार थे छह लोग शहडोल के पुरानी बस्ती निवासी रामजी गुप्ता के पुत्र की विदाई देवसर से शहडोल आ रही थी। परिवार ने शहडोल की विराट कैब की एक CNG अर्टिगा कार किराए पर ली थी।…

Read More

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने IRCTC मामले में अभियोजन पक्ष के लगभग दो दर्जन गवाहों से पूछताछ पूरी कर ली है। सीबीआई ने जुलाई 2017 में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव , उनके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ IRCTC होटलों के टेंडर की शर्तों में हेरफेर करके कथित तौर पर अवैध तरीके के कमाई के आरोप में मामला दर्ज किया था। IRCTC केस में बड़ा अपडेट, 24 गवाहों के चलते मुश्किल में लालू परिवार हमारे सहयोगी अखबार ईकनॉमिक टाइम्स के सूत्रों के मुताबिक, इन गवाहों ने लालू प्रसाद यादव और बाकी…

Read More

मेरठ: उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में युवक मोहम्मद कैफ की पबजी गेम खेलते समय अचानक दिमाग की नस फट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की माने तो वह दोनों कानों में हेडफोन लगाकर कर गेम खेल रहा था। इसी दौरान बीपी हाई होने से उसके दिमाग की नस फट गई थी। दिल्ली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खैरनगर इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि कैफ घर पर दोनों कानों में हेडफोन लगाकर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। इस दौरान अचानक उसे तेज सिरदर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन घबरा गए और…

Read More

बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी ही बेटी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ निजी तस्वीरें बिना अनुमति साझा करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, 23 वर्षीय युवती ने कुछ समय पहले अपनी पढ़ाई के लिए माता-पिता से नया मोबाइल फोन लिया था. लगभग एक माह पहले जब घरवालों ने उसका फोन चेक किया तो घटनाक्रम ने उन्हें स्तब्ध कर दिया. शिकायत में दावा किया गया है कि फोन की जांच के दौरान मां और एक अन्य महिला रिश्तेदार की निजी तस्वीरें मिलीं, जिनके बारे में कहा…

Read More