दुर्ग – दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में मंगलवार को सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। वार्ड नंबर 4 स्थित खपरी रोड के एक मकान में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे पूरे घर में आग फैल गई। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों तक उसकी आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद मकान से आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं, जिसे देखकर लोग…
Author: chhattisgarhrajya.in
छत्तीसगढ़ के रायपुर में Indian Premier League 2026 का रोमांच अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है। आईपीएल के 57वें मैच में Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders आमने-सामने होंगी। एक तरफ अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही आरसीबी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, तो दूसरी ओर केकेआर के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा माना जा रहा है। प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए कोलकाता को हर…
नारायणपुर – छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के छिपाए गए डंप का पता लगाकर वहां से एक करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि, अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग और मजबूत खुफिया तंत्र की मदद से यह अभियान सफल हो पाया। पिछले एक महीने से…
कभी-कभी बड़े आइडिया किसी बड़ी लैब या महंगे उपकरणों से नहीं, बल्कि मासूम दिमाग और साधारण चीजों से जन्म लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक नजारा सामने आया, जब क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी कुछ बच्चों की देसी सोच के कायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सचिन तेंदुलकर गांव के कुछ बच्चों की बनाई अनोखी ‘जुगाड़ कार’ को देखकर रुक जाते हैं। बच्चों की इस क्रिएटिव गाड़ी ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी, बच्चों से बात की और उनकी इस देसी इनोवेशन को करीब से समझा। वीडियो इंटरनेट…
नया रायपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (IIIT) में उस समय अफरा‑तफरी मच गई, जब संस्थान के हॉस्टल से एक के बाद एक छात्रों के लैपटॉप गायब होने की जानकारी सामने आई. परीक्षा के दौरान हुई इस बड़ी चोरी की घटना में 15 से अधिक लैपटॉप चोरी होने की बात सामने आ रही है, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. घटना ने न सिर्फ छात्रों को परेशान कर दिया है, बल्कि कॉलेज प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक हॉस्टल के अंदर आते‑जाते दिखाई दिया…
अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा बस्तर में पिछले दिनों जादू टोने के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई ग्रामीणों को अंधविश्वास में पड़ कर कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए. प्रताड़ित परिवार से मिलेंगे,ग्रामीणों को जागरूक करने जागरूकता अभियान को और बढ़ाया जाएगा डॉ दिनेश मिश्र ने बताया बस्तर में जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण को दो भाइयों ने मिलकर चाकू से गोदकर उसे बेरहमी से मार डाला. घटना बस्तर के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव की है. जहां मंगलू मंडावी नमक व्यक्ति को . आरोपी उसी गाँव के दो…
नई दिल्ली – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नर्सिंग कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार’ प्रदान किए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक संदेश में कहा कि नर्सिंग कर्मी सेवा के सर्वोच्च मानकों का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और अक्सर अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुरस्कार पाने वालों में लेह से कुलविंदर परही, महाराष्ट्र से उज्वला महादेव सोयम, मिजोरम से लालेंथांगी हनामते, सिक्किम से मधु माला…
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत कछार निवासी श्री महेश कश्यप आज क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती के कारण बढ़ती लागत और घटते लाभ से परेशान रहने वाले महेश ने उद्यानिकी विभाग की सहायता से आधुनिक कृषि को अपनाया और अपनी आर्थिक स्थिति में क्रांतिकारी सुधार किया। परंपरागत खेती से आधुनिकता का सफर श्री कश्यप पहले परंपरागत फसलों पर निर्भर थे, लेकिन उद्यानिकी विभाग की समेकित उद्यानिकी विकास योजना ने उनकी सोच और खेती का तरीका बदल दिया। विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने 2.00 हेक्टेयर क्षेत्र में…
रायपुर- रायपुर के सरोना स्थित निजी पब्लिक स्कूल के स्केटिंग ग्राउंड में 9 एवं 10 मई 2026 को प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चौंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर की होनहार खिलाड़ी शिविका पांडेय ने अपनी प्रतिभा और अदम्य साहस का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तरीय चौंपियन का खिताब अपने नाम किया। चोट को मात देकर हासिल किया स्वर्ण शिविका ने 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग के ट्वॉय इनलाइन स्केट स्पर्धा में हिस्सा लिया। 9 मई को आयोजित 400 मीटर रेस के दौरान वे गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं, लेकिन उन्होंने…
रायपुर- युवाओं को आधुनिक तकनीक से लैस कर उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा एक दूरदर्शी पहल की गई है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता कौशल उन्नयन पाठ्यक्रम (AI Upskilling Course 2026) हेतु प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस अभिनव प्रयास का लक्ष्य स्थानीय युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल स्किलिंग के क्षेत्र में निपुण बनाकर उनके लिए रोजगार के नए द्वार खोलना है। युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह पी.जी. कॉलेज धमतरी के IT भवन में आयोजित इस परीक्षा में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों…
