Author: chhattisgarhrajya.in

चेन्नई: तमिलनाडु में करिश्माई जीत के बाद मुख्यमंत्री बने थलपति विजय बुधवार यानी 13 मई को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। विधानसभा चुनावों में विजय की अगुवाई वाली टीवीके अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी। ऐसे में जब राज्य की राजधानी में सियासी पारा चढ़ा हुआ है तब तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के मुख्यालय से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को ऐसी कोई भी गतिविधि करने से मना किया गया है जिससे आम लोगों को असुविधा हो। टीवीके विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा वोट मिले थे। पार्टी ने चौंकाते हुए 108 सीटों…

Read More

गुवाहाटी : असम की राजनीति में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ चार अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि, इस नए मंत्रिमंडल में जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है अजंता नियोग। अजंता नियोग राज्य की एकमात्र महिला मंत्री हैं और उन्हें असम की राजनीति की सबसे अनुभवी महिला नेताओं में गिना जाता है। उन्होंने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत साबित करते हुए गोलाघाट विधानसभा सीट से लगातार छठी बार जीत दर्ज की है। अजंता पहले कांग्रेस पार्टी…

Read More

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सुब्रत गुप्ता के सीएम के राजनीतिक सलाहकार और मनोज अग्रवाल के चीफ सेक्रेटरी बनाए जाने पर राजनीतिक बवाल मचा है। टीएमसी के बाद कांग्रेस ने भी इन नियुक्तियों पर आपत्ति जताई है। पश्चिम बंगाल में SIR से जुड़े अधिकारियों को नई सरकार में अहम पद दिए जाने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह अजीब बात है कि जो लोग SIR प्रक्रिया के प्रभारी थे, वे अब राज्य सरकार का हिस्सा हैं। इन आपत्तियों पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मनोज अग्रवाल सिर्फ़ पूर्व सीईओ ही नहीं हैं, बल्कि राज्य के सबसे वरिष्ठ सिविल…

Read More

Jharkhand News: रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की मासूम बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए बीजेपी के नेता आगे आए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। आदित्य साहू ने छत्तीस घंटे के भीतर बच्ची की सकुशल बरामदगी की मांग की है। आदित्य साहू ने कहा कि अगर तय समय में बच्ची बरामद नहीं हुई तो बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में अपराधियों का मनोबल बढ़ चुका है और आम लोगों…

Read More

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां घोड़ी चढ़ने से पहले ही दूल्हे की अर्थी उठ गई, जिस घर में शहनाइयां गूंजने वाली थीं वहां कोहराम मच गया। अपनी तीसरी शादी के लिए खरीदारी करने बाजार निकले रंजीत भगत (45) की सड़क किनारे अचानक मौत हो गई। CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के कुढ़नी प्रखंड के केरमा गांव की है। रंजीत की मौत का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रंजीत सड़क…

Read More

बारामूला- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज बारामूला में आयोजित “नशा मुक्ति अभियान” पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों, युवाओं, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया। पदयात्रा के दौरान लोगों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे नारों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की बुराइयों से बचाना और समाज में जागरूकता फैलाना था। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवाओं…

Read More

यमुनानगर : जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। गांव मानकपुर के पास महर्षि मारकंडेश्वर मुलाना स्कूल की बस ने बाइक सवार तीन लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष और दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूल बस तेज रफ्तार में थी और अचानक बाइक को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। टक्कर…

Read More

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के सदर उपमंडल के गांव चांदपुर का है। मृतक की पहचान अजय कुमार (40 वर्षीय), निवासी चांदपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय कुमार ने बीती रात अपने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ते देख परिजन…

Read More

पंजाब डेस्क : अमृतसर के साइको किलर की उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले एनकाउंटर के दौरान मारे जाने की खबर सामने आई है। आरोपी की पहचान अमृतसर के रहने वाले 45 साल के गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है जिसने 26 घंटे में 3 लोगों की बेवजह गोलियां मारकर हत्या की थी। इन तीनों वारदातों को उसने चलती ट्रेन और अस्पताल में अंजाम दिया था। खबर मिली है कि 2021 में उसे फौज से बर्खास्त कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार 10 मई को उसने 34 साल के युवक की पैसेंजर ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी थी।…

Read More

मध्य प्रदेश के दतिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां महिला एवं बाल विकास विभाग में सोमवार को सूचना के अधिकार ( RTI) के तहत जानकारी मांगने पहुंचे एक अधिवक्ता और जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) के बीच विवाद हो गया. बहस के दौरान DPO अरविंद उपाध्याय ने अपना कॉलर अधिवक्ता शंभू गोस्वामी के हाथ में पकड़ा दिया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है. अधिवक्ता शंभू गोस्वामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और DPO के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत करते हुए आरटीआई लगाई थी. इसके…

Read More