Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर -कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक बाधाएं केवल एक पड़ाव मात्र रह जाती हैं, मंजिल नहीं। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम ‘हरदी’ के रहने वाले भीमा मारकंडे की कहानी आज संघर्ष कर रहे हजारों युवाओं के लिए एक मिशाल बन गई है।​जब वक्त ने ली कठिन परीक्षा भीमा की जिंदगी तब बदल गई जब हैदराबाद में निर्माण कार्य (मजदूरी) के दौरान वे ऊंचाई से गिर गए। कमर में आई गंभीर चोट ने उनके चलने-फिरने की शक्ति छीन ली। 80 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ 9 वर्ष और 4 वर्ष दो…

Read More

मेष आज का दिन आपको एक अहम सीख देगा। पैसा कमाना जितना जरूरी है, उसे संभालना उससे भी ज्यादा जरूरी है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए दिखावे से दूर रहना ही समझदारी है, वरना आपकी बचत भी हाथ से निकल सकती है। अच्छी बात ये है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। काम में सराहना मिलेगी और अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे। सरकारी कामों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन अंततः काम बन जाएंगे। बस ध्यान रखें, घर में माता-पिता के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी सी बात…

Read More

आज 4 मई 2026 को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों ने भारतीय राजनीति में व्यापक बदलाव के संकेत दिए हैं। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर सत्ता की ओर कदम बढ़ाए हैं, जबकि भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने ऐतिहासिक धमाका करते हुए 109 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर राजनीतिक विशेषज्ञों को चौंका दिया है, जहाँ मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को…

Read More

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की भारी बहुमत से जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को सलाम करता हूं। वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं। पीएम मोदी ने एक और पोस्ट करते हुए लिखा…

Read More

रायपुर- सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर “जय मां बंजारी महिला स्व सहायता समूह” की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को आम, रखिया बड़ी, कुटकी, चार और पपीता से सजी टोकरी भेंट की। महिला समूह द्वारा भेंट किए गए ये स्थानीय उत्पाद गांव की समृद्ध परंपरा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए महिलाओं के प्रयासों को प्रोत्साहित किया और कहा कि स्व सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।…

Read More

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत जारी राज्यव्यापी दौरे में आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम सरोधी में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सुभान सिंह मेरावी को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया। सुभान सिंह ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री स्वयं उनके गांव आकर उन्हें यह सौभाग्य देंगे। उनके लिए यह केवल घर नहीं, बल्कि सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।बउन्होंने बताया कि उन्हें वन अधिकार पट्टा के तहत 3 एकड़ 2 डिसमिल भूमि मिली है, जिस पर खेती कर वे अपने परिवार का…

Read More

रायपुर – सुशासन तिहार के तहत जारी राज्यव्यापी दौरे के दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित जन चौपाल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का प्रेरक क्षण देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम बकरकट्टा के मेधावी छात्र गिरवर पटेल को सम्मानित किया। गिरवर पटेल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। वर्तमान में वे रायपुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं। मुख्यमंत्री ने गिरवर की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रदेश का…

Read More

धमतरी- धमतरी जिले में पुलिस लाइन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नियमित टेस्ट फायरिंग के दौरान अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। फायरिंग अभ्यास के दौरान एक रायफल का चैंबर फट गया, जिससे मौके पर मौजूद जवानों में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, चैंबर फटने से निकले लोहे के टुकड़े पास खड़े जवान चौबेलाल टंडन (निवासी बलोदा बाजार) की गर्दन और सिर के नीचे जा लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। साथी जवानों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि…

Read More

भोपाल में सामने आया किडनैपिंग का मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. पहले बदमाशों ने IAS की तैयारी कराने वाली एक प्रतिष्ठित एकेडमी की डायरेक्टर को सेमिनार और नए सेंटर के नाम पर भोपाल बुलाया गया, फिर उन्हें पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर करीब 1.89 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया गया. आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए दो महीने तक पूरी साजिश रची और ऐसा माहौल बनाया कि पीड़िता शोर भी न मचा सके. दो महीने की तैयारी, हर पहलू पर साजिश जांच में सामने आया कि इस किडनैपिंग और लूट की योजना करीब दो…

Read More

चेन्नै: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बार कई मायनों में खास है। एक नई पार्टी ने एमके स्टालिन जैसे दिग्गज को चित कर दिया है। तमिलनाडु में एक्टर विजय की जीत के साथ-साथ एक ऑटो ड्राइवर की जीत की भी चर्चा हो रही है। रोयापुरम विधानसभा सीट से ऑटो ड्राइवर विजय धामू ने जीत हासिल की है। विजय धामू को पहली बार टीवीके ने टिकट दिया था और उन्होंने डीएमके और एआईएडीएमके के धुरंधरों को हरा दिया है। के विजय धामू को मिले 55,000 से अधिक वोट टीवीके ने रोयापुरम विधानसभा सीट से ऑटो ड्राइवर के विजय धामू को…

Read More