नई दिल्ली। अमेरिकी सेना ने ईरान की छह छोटी नावों को नष्ट करने का दावा किया है। इसके साथ ही ईरानी क्रूज मिसाइलों और ड्रोन को रोकने की बात भी कही है। जानकारी के अनुसार, तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते शिपिंग शुरू करने के अमेरिकी नौसैनिक प्रयास को रोकने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को ‘प्रोजेक्ट फ़्रीडम’ नाम से यह ऑपरेशन शुरू किया। इसके जरिए वे इस अहम जलमार्ग का नियंत्रण ईरान से वापस लेना चाहते है। मालूम हो कि, ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एकतरफा जीत हासिल की है। टीएमसी को हराकर बीजेपी पहली बार बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी की इस जीत से शेयर बाजार भी गदगद हुआ है। बंगाल से जुड़े कई कंपनियों के शेयर में जबरदस्त तेजी आई है। पिछले दो दिनों में ये शेयर 25 फीसदी तक चढ़ गए हैं। बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि राज्य की औद्योगिक किस्मत अब तेजी से बदलेगी। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इसी उम्मीद के चलते बंगाल से जुड़े शेयरों में पिछले दो दिनों…
पश्चिम एशिया में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं. ड्रोन हमले के बाद UAE के फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन (FOIZ)में आग लगने से सोमवार (4 मई) को तीन भारतीय घायल हो गए. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीयों पर हुए हमले की निंदा की है. यूएस-ईरान के बीच तनाव बढ़ा अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. ईरान ने सीजफायर तोड़ते हुए सोमवार (4 मई) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया. 8 अप्रैल को युद्धविराम के ऐलान के बाद यह ईरान की पहली बड़ी सैन्य…
फैशन की दुनिया में अजीबोगरीब ट्रेंड्स आते रहते हैं, लेकिन चैनल ने इस बार सचमुच चौंकाने वाला प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने मार्केट में “आधा चप्पल” उतार दिया है— जी हां, आधा! ये चप्पल पैर के सिर्फ पिछले हिस्से यानी एड़ी को ढकता है, जबकि आगे का पूरा पैर नंगा रहता है. यह नया डिजाइन लग्जरी फैशन प्रेमियों और रईसों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है. कई सेलिब्रिटीज और फैशन आइकॉन्स इसे पहनकर रेड कार्पेट और पार्टी में नजर आ रहे हैं. लेकिन आम लोगों के लिए यह देखकर हैरानी और हंसी दोनों का कारण बन…
मुंबई। पति पत्नी और वो दो के निर्माताओं टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अब इस बहुप्रतीक्षित कॉमेडी एंटरटेनर का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। पसंदीदा पतिवर्स की मस्ती को दोगुनी उलझनों और तिगुनी कॉमेडी के साथ वापस लाते हुए, यह ट्रेलर गलतफहमियों, बदकिस्मती और ठहाकों से भरे पलों का एक पूरा रोलरकोस्टर है। इसके केंद्र में हैं आयुष्मान खुराना, जो प्रजापति पांडे के किरदार में नजऱ आते हैं। प्रजापति पांडे एक सीधे-सादे फॉरेस्ट ऑफिसर हैं, जिनकी ज़िंदगी एक नेक काम के चलते अचानक से पूरी तरह से उलझ जाती है। एक महिला मित्र की मदद करने की कोशिश से शुरू…
रायपुर- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘सुशासन तिहार’ अब जन-जन की समस्याओं के समाधान का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। 01 मई से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुँच रहा है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के कुकरेल में आयोजित ‘समाधान शिविर’ में प्रशासन की संवेदनशीलता तब दिखी, जब प्राप्त 314 आवेदनों में से 250 से अधिक का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। “जनता को मिले तुरंत राहत”-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन तिहार को लेकर स्पष्ट निर्देश…
नई दिल्ली, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार को होने वाले लीग मुकाबले में दोनों टीमें प्लेऑफ में बनाए रखने की चुनौती का सामना करेंगी। दोनों टीमों के तालिका में समान अंक है। यह एक ऐसा अहम मोड़ लगता है, जो यह तय कर सकता है कि प्लेऑफ की दौड़ में कौन बना रहेगा और कौन दबाव के चलते पैदा हुई अफरा-तफरी में फंसता चला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने नौ मैचों में से चार जीते हैं, दोनों के आठ-आठ अंक हैं। दोनों टीमें जानती हैं कि गलती की गुंजाइश तेजी से कम होती जा रही है।…
Masik Kalashtami 2026: कालाष्टमी का पावन पर्व भगवान शिव के रौद्र रूप ‘काल भैरव’ को समर्पित है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कालाष्टमी का व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. मान्यता है कि भगवान काल भैरव की आराधना से त्रिलोकों का भय दूर होता है, अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है, जीवन से कष्ट और बाधाएँ दूर होती हैं तथा विजय की प्राप्ति होती है. कालाष्टमी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त काल भैरव की पूजा मुख्य रूप से रात्रि (निशिता काल) में की जाती है, इसलिए अष्टमी तिथि का रात्रि में होना आवश्यक माना…
फ्लिपकार्ट ने इस गर्मी के मौसम को और खास बनाने के लिए सासा लेले सेल 2026 की घोषणा की है. यह सेल 9 मई की रात 12 बजे से शुरू होगी, जबकि फ्लिपकार्ट प्लस और फ्लिपकार्ट ब्लैक सब्सक्राइबर्स को 8 मई से ही अर्ली ऐक्सेस मिलेगा. इस सेल में खासतौर पर स्मार्टफोन पर भारी छूट दी जाएगी, जिससे ग्राहकों को प्रीमियम डिवाइस किफायती दामों पर मिल सकेंगे. iPhone 17 और Pro सीरीज पर ऑफर इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17 है, जिसकी कीमत ₹82,900 से घटाकर ₹71,900 कर दी गई है. वहीं iPhone 16 अब ₹58,900 में मिलेगा.…
बिहार के रोहतास जिले में लड़कियों की तस्करी का एक मामला सामने आया है। सासाराम के डालमियानगर थाना क्षेत्र में एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता और फिर शादी के लिए उन्हें बेच देता। इस पुरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 16 साल की पीड़िता एक साल तक बंधक और यातनाएं झेलने के बाद किसी तरह कैद से बच निकली। नाबालिग ने घर लौटने के बाद अपने परिवार वालों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार…
