रायपुर – छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम ने अचानक राहत भरा मोड़ ले लिया है। तेज धूप और लू से परेशान लोगों को अब बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने काफी राहत दी है। राजधानी समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने सुकून महसूस किया। तापमान में गिरावट, गर्मी से राहतपिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने से धूप की तीव्रता कम हुई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ी नमी और ठंडी हवाओं के कारण मौसम पहले की तुलना में…
Author: chhattisgarhrajya.in
पहले ही दिन तोकापाल के ‘गाटम’ गांव में कार्य पूर्ण, रायपुर में ड्यूटी से गायब 44 कर्मचारियों को नोटिस जारी भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण—मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (Houselisting and Housing Census)—का फील्ड कार्य छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में शुक्रवार से आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गया है। इस राष्ट्रव्यापी महाभियान के सफल संचालन हेतु राज्य में 51,300 प्रगणक (Enumerators) एवं 9,000 पर्यवेक्षक (Supervisors) नियुक्त किए गये हैं, जो 30 मई तक घर-घर जाकर डेटा संकलन का कार्य संपन्न करेंगे। बस्तर की मिसाल: दुर्गम क्षेत्र ‘गाटम’ में पहले ही दिन कार्य पूर्ण जनगणना कार्य के प्रथम…
राजस्थान, पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव सोमका के जंगल में शनिवार एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहाड़ी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मृतक की पहचान कठुआ, जम्मू निवासी अब्दुल्ला खान के रूप में हुई है। उनके भाई नजीर अहमद ने पहाड़ी थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। नजीर अहमद ने बताया कि अब्दुल्ला खान का छोटा बेटा हयात खान दहाना निवासी इस्लाम पुत्र रसीद की बेटी को…
दाढ़ी (बेमेतरा) सीसी रोड प्रकरण पर सख्त रुख: कलेक्टर को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सीसी रोड के अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण की विस्तृत एवं…
रायपुर- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की मांग एवं लंबित देनदारियों को ध्यान में रखते हुए कुल 1333 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इससे राज्य के लाखों ग्रामीण श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। स्वीकृत राशि में से 800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मजदूरी भुगतान हेतु जारी की गई है। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पारदर्शिता के साथ श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है। वर्तमान में राज्य के श्रमिकों के खातों में…
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां पर चार मासूमों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार की दोपहर तीन बजे एक घर में बिस्तर पर चार बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घर से गायब थी। बताया जा रहा है कि महरुआ निवासी नियाज की पत्नी अपने पुत्र शफीक, सउद, उमर व पुत्री बयान के साथ मीरानपुर में रहती थी। नियाज सऊदी अरब में पिछले कई वर्षों से नौकरी करता…
नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने देहरादून के जिला न्यायाधीश को निर्देश दिए कि देहरादून में दायर चुनाव याचिका पर छह महीने के भीतर अंतिम निर्णय जारी करें। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकल पीठ ने ये निर्देश आशीष खत्री द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए जारी किए। यह आदेश 22 अप्रैल को जारी किया गया था, लेकिन इसकी प्रति शुक्रवार को उपलब्ध हुई। याचिकाकर्ता की ओर से उच्च न्यायालय से देहरादून नगर निगम के एक मौजूदा सदस्य के खिलाफ एक साल से लंबित चुनाव याचिका का शीघ्र निपटारा करने की मांग की गई थी। भारत के संविधान के अनुच्छेद 227 के…
Bokaro Treasury Scam: झारखंड में बोकारो जिले के ट्रेजरी घोटाले के 1.11 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले में सीआईडी ने एक और पुलिस कर्मी को गिरफ़्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक 4 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। सीआईडी एसपी पुंज प्रकाश ने बताया कि कांस्टेबल काजल मंडल को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, मंडल के खाते में करीब 44 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर हुई थी, जो घोटाले का हिस्सा थी। यह गिरफ्तारी घोटाले की परतें खोलने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पहले चरण में मुख्य आरोपी…
Samastipur Road Accident: बिहार में समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव निवासी संदीप राम एवं विपिन कुमार राम शुक्रवार की रात अपने एक अन्य साथी के साथ सरायरंजन से मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में भाग लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी गंगसारा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना…
पुलवामा: शनिवार को सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया। साथ ही राजपोरा इलाके में एक संयुक्त अभियान के दौरान हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि विशिष्ट खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF की 183 बटालियन की एक संयुक्त टीम ने राजपोरा में CB नाथ रोड के किनारे स्थित कस्बयार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इस अभियान के दौरान मोहम्मद उमर मलिक नामक एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, जो काचीपोरा का रहने वाला है। अधिकारियों…
