टीवी की दुनिया में अक्सर ऐसी खबरें आती हैं जो दर्शकों को हैरान कर देती हैं। इन दिनों टीवी पर नया शो ‘सहर होने को है’ चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कोई अच्छी कहानी नहीं, बल्कि शो का विवादित प्लॉट है। शो में 16 साल की ‘सहर’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस को एक बड़ी उम्र के आदमी के साथ रोमांस करते दिखाया जा रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। क्या है पूरा विवाद? इस शो की कहानी में जो लड़की है, सहर, उसकी उम्र सिर्फ 16…
Author: chhattisgarhrajya.in
अमेरिका और इज़रायल का ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध का आज 13वां दिन है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि युद्ध में उन्हें जीत हासिल हो चुकी है और अब ईरान में हमला करने जैसा कुछ नहीं बचा। ट्रंप ने इस ओर इशारा किया है कि युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है, लेकिन इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। अमेरिका और खास तौर पर इज़रायल की तरफ से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है और सिर्फ इज़रायल ही नहीं, बल्कि…
भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज करीब 500 अंक की गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में यह करीब 900 अंक टूटकर 75,900 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर लाल निशान पर और 2 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स करीब 3000 अंक टूट चुका है। इससे निवेशकों को 14 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.03 फीसदी या 247 अंक…
नई दिल्ली। दुनिया भर में गैस और तेल के संकट के बीच ईरान ने भारतीय जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजने की अनुमति दे दी है। इजरायल और अमेरिका से जंग के बीच ईरान ने इस रास्ते पर रोक लगा दी थी और चेतावनी दी थी कि कोई जहाज इधर से गुजरेगा तो उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। थाईलैंड के जहाज पर हुआ था हमला बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक थाई रजिस्टर्ड मालवाहक जहाज ‘मयूरी नारी’ पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ था, जिससे जहाज में भीषण आग लग गई। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक ओमानी नौसेना ने बचाव अभियान चलाया, जिसमें…
हिमाचल प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीजेपी छोड़ने वाले राम लाल मार्कंडेय ने तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य की जनता सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से नाखुश है, इसलिए एक नए राजनीतिक विकल्प की ज़रूरत महसूस की जा रही है। अप्रैल में तीसरे मोर्चे का किया जाएगा ऐलान मार्कंडेय ने आगे कहा कि कई राजनीतिक दलों के नेता और रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी उनसे संपर्क में हैं और इस नए राजनीतिक मंच से जुड़ने को तैयार हैं। उन्होंने…
दिल्ली, मटियाला गांव के मछली बाजार में बुधवार रात को अचानक भीषण आग लग गई। इसमें करीब 400 झुग्गियां और कई दुकानें जलकर खाक हो गई। रात करीब 12 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद करीब 23 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए है। घटना के बाद पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन अभी तक जान माल के नुकसान का पता नहीं चल पाया है। वहीं आग के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह…
अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का गहरा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। देश में LPG गैस सिलेंडरों की किल्लत की कई खबरें सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट 1955 लागू कर दिया है। साथ ही, LPG का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, राज्य स्तर पर भी सरकारें एक्शन मोड में आ गई हैं। राज्य सरकारों ने LPG गैस सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए छापेमारी के निर्देश दिए हैं। वहीं, कुछ राज्यों की सरकारों ने होटलों को ईंधन के लिए लकड़ी के इस्तेमाल की मंजूरी दी है। कालाबाजारी न हों ये सुनिश्चित…
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला (Post Graduate Research Orientation Workshop) का सफलतापूर्वक समापन किया। संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य नैदानिक अभ्यास और वैज्ञानिक जांच के बीच की खाई को पाटना था, जिससे स्नातकोत्तर छात्रों को आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान और शैक्षणिक उत्कृष्टता की जटिलताओं से निपटने के लिए आवश्यक उपकरणों से लैस किया जा सके। उद्घाटन सत्र ने इस कार्यक्रम के लिए एक उच्च मानक स्थापित किया, जहाँ प्रतिष्ठित नेतृत्व ने चिकित्सा शिक्षा में अनुसंधान की संरचनात्मक आवश्यकता पर जोर दिया। अनुसंधान की…
नई दिल्ली:महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है. ये जानकारी मीडिया रिपोर्टों में दी जा रही है. हालांकि पीटीआई की रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने केरल पुलिस से प्रोटेक्शन मांगी थी. उन्होंने कहा था कि उनके पिता उन्हें जबरदस्ती घर ले जाना चाहते हैं. महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अब केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है. वह अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंचीं. जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ संबंध…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (स्टेट कैपिटल रीजन – SCR) की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकरण के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, गतिविधियों तथा राजधानी क्षेत्र के समग्र और योजनाबद्ध विकास की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की परिकल्पना शहर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार-वाणिज्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा…
