लेबनान में सीज़फायर की धज्जियाँ उड़ गई हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में हुए सीज़फायर को इज़रायल ने तार-तार कर दिया है। ट्रंप के आदेश के बावजूद इज़रायल लगातार साउथ लेबनान में हमले कर रहा है। इज़रायली सेना ताबड़तोड़ गोलीबारी, बमबारी और एयरस्ट्राइक्स करते हुए साउथ लेबनान में कहर बरपा रही है। गुरुवार को साउथ लेबनान में कई जगह इज़रायली सेना ने एयरस्ट्राइक्स की। 24 लोगों की हुई मौत इज़रायली एयरस्ट्राइक्स की वजह से गुरुवार को साउथ लेबनान में 24 लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज इसकी जानकारी दी। शुरुआती आंकड़ों के…
Author: chhattisgarhrajya.in
एग्जिट पोल का पहला, महत्वपूर्ण, परिवर्तनकारी अनुमान यह है कि सात में से पांच पोल्स ने पश्चिम बंगाल में भाजपाई सत्ता का अनुमान लगाया है। विभिन्न एग्जिट पोल्स का सार-रूप पोल यह है कि भाजपा को 166 और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को 121 सीटें मिल सकती हैं। बंगाल में 294 सदस्यों की विधानसभा है, लिहाजा सामान्य बहुमत का आंकड़ा 148 माना जाता है। इस बार बंगाल में बंपर मतदान हुआ है। दोनों चरणों में कुल मतदान 92.84 फीसदी हुआ है। अकेले दूसरे चरण में ही 92.48 फीसदी मतदान किया गया। यकीनन यह अभूतपूर्व और ऐतिहासिक मतदान है। कारण…
गर्मियों के दिनों में ठंडी-ठंडी छाछ में भुना जीरा मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। हम इसे पेट की ठंडक और हाजमे के लिए सबसे अच्छा ड्रिंक मानते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए यह कॉम्बिनेशन अमृत नहीं होता? कुछ खास शारीरिक दिक्कतों में छाछ और जीरा फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अगर आप भी इसे रोज पीते हैं, तो डॉक्टर से जानें इसके कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में। एसिडिटी और सीने में जलन जीरा पाचन तो ठीक करता है, लेकिन अगर आपकी छाछ बहुत ज्यादा खट्टी है, तो यह पेट में एसिड…
2 मई 2026 से मंगल का दहन समाप्त होते ही ग्रहों की ऊर्जा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जो कई राशियों के जीवन को सीधे प्रभावित करेगा। मंगल के उदय से जहां साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी, वहीं मीन राशि में इसका गोचर कुछ लोगों के लिए चुनौती भी लेकर आ सकता है। इस दौरान गुस्सा, जल्दबाजी और गलत फैसले मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। खासतौर पर जिन राशियों पर मंगल का प्रभाव ज्यादा है, उन्हें अपने व्यवहार और निर्णयों में संतुलन बनाए रखना होगा। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि किन राशियों के लिए मंगल का यह उदय सावधानी का…
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के निधन को एक दशक से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन उनके पर्सनल लाइफ से जुड़े विवाद आज भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अनीता ने दावा किया था कि वह राजेश खन्ना के साथ लगभग 14 साल लिव-इन में रही और एक्टर ने उनकी मांग में सिंदूर भरा था, लेकिन किसी को बताने से मना किया था। अब वह खुद को उनकी पत्नी बताती हैं जिसके लिए उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दी थी। जिसे 1 अप्रैल, 2026 को कोर्ट ने खारिज कर दिया।…
बंगाल में एग्जिट पोल आने के बाद अब ईवीएम को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उस समय तनाव बढ़ गया जब बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के एक वाहन को रोक दिया। BJP कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वाहन में संदिग्ध सामान ले जाया जा रहा है। एक बीजेपी कार्यकर्ता ने दावा किया कि गाड़ी में कुछ गड़बड़ है। ममता बनर्जी कुछ लेकर आई हैं, इस गाड़ी को आगे नहीं जाने देंगे। वहीं दूसरे कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि TMC डुप्लीकेट मशीनें लगाकर छेड़छाड़ करने की कोशिश कर सकती है और सवाल उठाया कि…
चुनावों के खत्म होने के साथ ही आम आदमी की परेशानियां बढ़ गई है। सरकार ने 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की है जिससे व्यवसायिक लोगों को बड़ा झटका लगा है। लेकिन शायद सिलेंडर के दामों में यह बदलाव कमर्शियल सिलेंडर तक ही सीमित नहीं है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आज से 5 किलो के सिलेंडर के भी दाम बढ़ने वाले है। 261 रुपये की बढ़ोतरी हुई रिपोर्ट के मुताबिक 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में भी 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह छोटे व्यापारियों…
Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार सुबह एक कार और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना धनवार थाने के अंतर्गत लाल बाजार इलाके में हुई। धनवार थाने के प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया, “एक कार की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के समय कार में सवार सभी सात लोग शादी के समारोह से लौट…
देहरादून: देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति से लूटपाट के बाद उसे गोली मारकर भाग रहे कार सवार तीन बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक लुटेरे की मौत हो गयी तथा एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ बदमाश पुलिस ने बताया कि लूटपाट की घटना के दौरान बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने से घायल पीड़ित देवराज तथा बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान घायल हुए प्रेमनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर…
खगड़िया : बिहार में खगड़िया जिले के महेशखूट थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह ऑटो रिक्शा और डंफर के बीच हुई टक्कर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीआईएसएफ जवान बिपिन कुमार अपनी पत्नी दीपमाला चौरसिया के साथ बड़ी मालिया गांव से मानसी स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिये ऑटो रिक्शा से जा रहे थे। इस दौरान गौछारी पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 पर ऑटो रिक्शा और डंफर के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में आईएसएफ के जवान बिपिन कुमार, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया…
